न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जो इस परेशानी में राहत दिलाने का काम करेंगे। लेकिन समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना ही उचित हैं। तो आइये जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो यूरिन की जलन से राहत दिलाने का काम करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 9:51:46

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

महिला हो या पुरुष दोनों को कभी ना कभी यूरिन के दौरान जलन का सामना करना पड़ता हैं। यूरीन निकालते समय पेशाब में होने वाले दर्द और जलन को मेडिकल की भाषा में डिस्यूरिया कहते हैं। यह एक तरह का संक्रमण रोग है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाएं इससे अधिक प्रभावित होती हैं। यह एक बेहद आम समस्या हैं जिसका सामना लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं कर रही हैं। कई बार तो ऐसे हालात हो जाते हैं कि बैठने में भी तकलीफ महसूस होती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जो इस परेशानी में राहत दिलाने का काम करेंगे। लेकिन समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना ही उचित हैं। तो आइये जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो यूरिन की जलन से राहत दिलाने का काम करेंगे।

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

ज़्यादा से ज़्यादा पानी पियें

शरीर में पानी की कमी के कारण यह समस्या हो जाती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो यूरिन का रंग पीला हो जाता है। पानी लेने की मात्रा को हमेशा अधिक रखें इससे पेशाब करते समय होने वाले दर्द या जलन से आपको राहत मिलेगी। पानी आपके शरीर से बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। साथ ही पानी निर्जलीकरण की समस्या को भी दूर करता है। निर्जलीकरण की वजह से आपकी स्थिति और भी ज़्यादा खराब हो सकती है इसलिए पानी पीते रहें। पानी आपके शरीर के गर्म तापमान को नियंत्रित रखता है और पेशाब करने की क्षमता को बढ़ाता है।

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

इलायची

इलायची सिर्फ माउथ प्रेशनर के रूप में ही नहीं, बल्कि यह कई गंभीर समस्याओं के इलाज में भी काम आता है। इसके सेवन से डिस्यूरिया या यूटीआई के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इलायची में प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक के गुण पाए जाते हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। किडनी के कार्यों को सूचारू रूप से चलाने के लिए इलायची का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेशाब में हो रही जलन शांत होती है। आप रोजाना दूध में इलायची डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

नींबू

पेशाब करते समय होने वाले दर्द और अन्य लक्षणों के लिए नींबू बेहद अच्छे से काम करता है। नींबू के जूस में एसिड होता है, साथ ही अलकलाइज़िंग प्रभाव की वजह से भी ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके साथ ही इसका साइट्रिक एसिड और प्रभावी एंटीबैक्टीरियल और एंटीवाइरल गुण इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

खीरा

खीरा के ड्यूरेटिक प्रभाव की वजह से ये डायसुरिया के लिए एक बहुत ही पुराना घरेलू उपाय है। इसमें 95% पानी होता है जिसकी मदद से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है और हानिकारक विषाक्त पदार्थ भी दूर रहते हैं। इसक साथ ही इसका ठंडा प्रभाव से शरीर का तापमान सामान्य रहता है।

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

अधिक विटामिन सी का करें सेवन

अधिक से अधिक विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए ऐसे फल का सेव करना चाहिए। जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी हो। इसके लइए आप आंवला, संतरा आदि का सेवन कर सकते है। इसके अलावा आप इलायची और आंवले के चूर्ण समान भाग में मिलाकर पानी के साथ मिला खाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो संक्रमण को कम करते हैं और पेशाब करते समय होने वाले दर्द को दूर करते हैं। सेब का सिरका एंज़ाइम्स, पोटैशियम और अन्य फायदेमंद खनिजों का एक समृद्ध स्त्रोत होता है और शरीर के प्राकृतिक PH स्तर को फिर से बढ़ाता है।

50 प्रतिशत महिलाएं करती हैं यूरिन की जलन का सामना, ये घरेलू उपाय देंगे आपको राहत

लौंग के तेल का करें प्रयोग

लौंग एक नहीं कई, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए गुणकारी माना जाता है। वजन घटाने से लेकर सर्दी खांसी जुकाम के लिए लौंग काफी अच्छा माना जाता है। इसमें संक्रमण संबंधी समस्याओं, बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों को मारने के लिए एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। हालांकि, लौंग का अधिक सेवन शरीर के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है। बेहतर है कि लौंग का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लौंग के तेल को गर्म पानी में मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। करीब दो सप्ताह तक इस पानी का सेवन करें। मूत्र संबंधी सभी समस्याओं के लिए पानी एक बहुत ही अच्छा समाधान होता है, इसलिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी