न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बदलती जीवनशैली का हिस्सा बन चुका हैं फ्रोजन फूड, सेहत के लिए हैं बहुत नुकसानदायक

वर्तमान समय की बदलती जीवनशैली में लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं हैं जिसे मैनेज करने के लिए आजकल घरों में फ्रोजन फूड का इस्तेमाल बहुतायत से किया जाता हैं। खासतौर से शहरी क्षेत्रों में फ्रोजन फूड का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 2:49:01

बदलती जीवनशैली का हिस्सा बन चुका हैं फ्रोजन फूड, सेहत के लिए हैं बहुत नुकसानदायक

वर्तमान समय की बदलती जीवनशैली में लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं हैं जिसे मैनेज करने के लिए आजकल घरों में फ्रोजन फूड का इस्तेमाल बहुतायत से किया जाता हैं। खासतौर से शहरी क्षेत्रों में फ्रोजन फूड का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक इन फ्रोजन फूड का इस्तेमाल सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता हैं। इन फूड्स को लंबे समय फ्रेश रखने के लिए इनमें हाइड्रोजेनेटेड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें हानिकारक ट्रांस फैट होते हैं। इसके अलावा इनमें नुकसानदायक स्टार्च और ग्लूकोज भी मिलाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि फ्रोजन फूड का अधिक सेवन आपकी सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचा रहा हैं...

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

खाने की पौष्टिकता समाप्त

फ्रोजन सब्जियों में केमिकल्स की वजह से लगभग 50% पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। खासतौर इन सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन बी और सी तो पूरी तरह सब्जियों में नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही इन सब्जियों के स्वाद में भी काफी ज्यादा अंतर हो जाता है।

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

डायबिटीज का होता है खतरा

फ्रोजन फूड्स को फ्रेश दिखाने के लिए इसमें स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्टार्च फूड को दिखने में फ्रेश बनाता है, साथ-साथ स्वाद भी बढ़ता है। इन फूड्स को पचाने के लिए हमारा शरीर फूड में मौजूद इन स्टार्ट को शुगर में बदलता है। ऐसे में शरीर में शुगर बढ़ने से डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। इसके साथ ही यह स्टार्च शरीर के टिश्यूज को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
सीडीसी के अनुसार, फ्रोजन फूड में सोडियम का इस्तेमाल करीब 70% तक अधिक मात्रा में किया जाता है। ऐसे में फ्रोजन फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ सकता है। बहुत अधिक सोडियम खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

फ्रोजन फूड्स के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है। फ्रोजन और पैक्ड फूड में मौजूद ट्रांस फैट्स बंद धमनियों की परेशानियां बढ़ाते हैं। शरीर में इन ट्रांस फैट्स से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। इसके साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी घटाता है, जिससे दिल से संबंधित परेशानियां बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। इन फूड्स में सोडियम की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

सिरदर्द व सूजन की समस्या

फ्रोजन खाद्य पदार्थों में एमएसजी काफी ज्यादा होता है। इसके प्रति संवेदनशील लोगों के लिए यह काफी हानिकारक हो सकता है। कुछ शोध बताते हैं कि इससे सिरदर्द, सूजन और पूरे शरीर से पसीना आना जैसी परेशानी हो सकती है।

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

बढ़ सकता है वजन

बढ़ते वजन को कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रोसेस्ड और फ्रोजन फूड आइटम्स के अधिक सेवन को वजन बढ़ाने वाला कारक मानते हैं। फ्रोजन आइटम्स में वसा की मात्रा अधिक होती है। यही वजह है कि ये कैलोरी में अधिक होते हैं और मोटापा बढ़ा देते हैं। इसके अलावा भोजन को लंबे समय तक फ्रीज करने से वस्तुओं में मौजूद कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स और खनिज भी नष्ट हो सकते हैं। इसलिए इन्हें पौष्टिक नहीं माना जाता है।

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

मांसपेशियों को नुकसान

कई तरह के फ्रोजन फूड में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जैसे- लीन डिशेज इत्यादि। इनमें कैलोरी कामी कम होता है। ऐसे में जब आपके शरीर को पर्याप्त रूप से ऊर्जा नहीं मिलती है, जो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। कम कैलोरी युक्त आहार का अधिक सेवन करने से शरीर की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने लगता है।

frozen foods to avoid,does frozen food cause cancer,frozen foods to avoid,unhealthy frozen food,Health,Health tips

कैंसर का बन सकते हैं कारक

कई शोध में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि फ्रोजन फूड आइटम्स अग्नाशयी कैंसर का जोखिम बढ़ा देते हैं। आमतौर पर फ्रोजन खाद्य पदार्थों में उपयोग किए जाने वाले प्रीजर्वेटिव्स के कारण कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि इस तथ्य की पुष्टि के लिए और विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत कम करें, और इन्हें उपयोग में लाने से पहले अच्छी तरह से पानी से धोएं जरूर।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला
क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद
ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल