न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हृदय रोगों के खतरे को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए ताकि आपको कभी भी दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी स्थितियों का सामना ना करना पड़े।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 3:55:58

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

वर्तमान समय में मौतों के आंकड़ों को देखें तो इनमें ह्रदय से जुड़ी समस्याओं से मरने वालों की प्रतिशतता बहुत बढ़ी हैं। हृदय रोगियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। इसके पीछे का कारण बन रहा हैं आज की अव्यवस्थित लाइफस्टाइल और असंतुलित आहार. देखा जा रहा हैं कि महिलाओं में भी हृदय रोगों से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में महिलाओं को अपना ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हृदय रोगों के खतरे को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए ताकि आपको कभी भी दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी स्थितियों का सामना ना करना पड़े।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

सक्रिय रहें

सक्रिय होने और बने रहना आपको होने वाले हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है। यह एक अच्छा मनोदशा और तनाव सुधारक बन सकता है। प्रति सप्ताह मध्यम तीव्रता वाली एरोबिक व्यायाम करें। सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट की गतिविधि इसे हासिल करने का एक तरीका है। इसके अलावा आप अन्य चीज़ें भी करें, जैसे कि काम पर जाने के लिए साइकिलिंग।

मेडिटेशन को अपनाएं

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को मेडिटेशन की मदद लेनी चाहिए। मेडिटेशन और योगा की मदद से आप स्ट्रेस लेवल को कम करके हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। रोजाना मेडिटेशन करने से माइंड शांत रहता है और आप घर व बाहर के काम को मैनेज कर पाते हैं, खासतौर पर वर्किंग वूमेन के लिए मेडिटेशन एक जरूरी आदत है जो उन्हें अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

पर्याप्त नींद लें

ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आपको कार्डियोवस्कुलर का जोखिम बढ़ सकता है, फिर इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है और आप कितनी अच्छी आदतों को अपनाते हैं। 45 साल से अधिक उम्र के 3,000 वयस्कों को देखकर एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रोजाना रात छह घंटे से कम सोते थे, उनमें रोजाना रात छः से आठ घंटे सोते लोगों के मुकाबले स्ट्रोक या हार्ट अटैक होने की संभावना अधिक हो गई है। रिसर्चर का मानना है कि नींद पूरी न होने के कारण अंदरूनी समस्याओं और शारीरिक प्रक्रियाओं पर बुरा असर होता है, जैसे ब्लड प्रेशर और सूजन। रोजाना रात को कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

अधिक फाइबर खाएं

हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में फाइबर खाएं। दिन में कम से कम 30 ग्राम फाइबर खाने का लक्ष्य रखें। विभिन्न स्रोतों से फाइबर खाएं जैसे साबुत अनाज का ब्रेड, ब्रैन, ओट्स और साबुत अनाज सीरियल, आलू (छिलके के साथ) और पर्याप्त फल और सब्जियां।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

ओरल पिल्स का ज्यादा सेवन न करें

आपको अनचाहे गर्भ से बचने के लिए ओरल पिल्स लेने की सलाह दी जाती है पर इसका कभी भी सेवन कर लेना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। ओरल पिल्स का ज्यादा सेवन करने से इस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। ओरल पिल्स के कारण हार्ट डिसीज और ब्लड क्लॉट का खतरा भी बढ़ता है इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही पिल्स का सेवन करना चाहिए।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

तनाव से दूर रहें

जब आप तनाव में होते हैं तो आप अधिक खाना खाने लग जाते हैं, धूम्रपान करते हैं और अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं और इस तरह हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। खुद को तनाव से दूर रखने के लिए अपना ध्यान किसी ऐसी चीज में लगाएं जहां आपको खुशी मिले और मन उदास न हो। खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करें जैसे - घर के काम या ऑफिस के काम के अलावा दोस्तों या परिवार वालों से बात करें या उनके साथ बाहर घूमने जाएं, उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपको तनाव महसूस होता है।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

वजन कंट्रोल करें

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको वजन कंट्रोल करने के उपाय जरूर खोजने चाहिए। वजन कम करने के लिए चीनी की मात्रा कम करें, हम दिन में 5 से 6 चम्मच प्रति व्यक्ति चाय या कॉफी के रूप में ही कंज्यूम कर लेते हैं जबकि दूध में पहले से ही लैक्टोज होता है यानी नैचुरल मिठास होती है इसलिए आपको एक्सट्रा शुगर का सेवन अवॉइड करना चाहिए।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

बीएमआई और हार्ट रेट नोट करें

अगर आपका बीएमआई 25 से ज्यादा है और कमर 35 इंच से ज्यादा है तो आपको हार्ट हेल्थ का खतरा हो सकता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको हफ्ते में 5 दिन कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज प्रति दिन करना चाहिए। आप अपने रूटीन में ब्रिस्क वॉक, रनिंंग, जॉगिंंग, डांस को शामिल कर सकते हैं।

नमक में कटौती करें

स्वस्थ्य रक्तचाप के लिए टेबल पर रखे नमक का इस्तेमाल करने से बचें, और अपने खाने में अधिक प्रयोग करने से भी बचें। एक बार जब आप बिना अतिरिक्त नमक के खाद्य पदार्थ खाने के आदी हो जाते हैं तो आप इसे पूर्ण रूप से छोड़ सकते हैं। बने बनाये खाद्य पदार्थ में अधिक नमक की मात्रा पर ध्यान दें। अधिकतर नमक जो हम खाते हैं वो हमारे द्वारा खरीदे गए खाद्य पदार्थ में पहले से होता है। खाद्य पदार्थ के लेबल को देखें। यदि 100 ग्राम में 1.5 ग्राम नमक या 0.6 ग्राम सोडियम से अधिक होता है तो उस खाद्य पदार्थ में नमक की मात्रा अधिक है। एक वयस्क को दिन भर में 6 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए - जो कि एक चाय के चम्मच के बराबर होता है।

लगातार बढ़ती जा रही हैं हृदय रोगियों की संख्या, महिलाएं इस तरह रखें हार्ट को हेल्दी

धूम्रपान का सेवन न करें

हम सब जानते हैं कि धूम्रपान का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और जब बात महिलाओं के स्वास्थ्य की आती है तो धूम्रपान का सेवन और भी ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है, इससे आपकी उम्र कम होती है, प्रेगनेंसी में दिक्कतें हो सकती हैं और हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप धूम्रपान का सेवन करती हैं तो उसे आज ही छोड़ दें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो महिलाएं स्मोक नहीं करती हैं वो स्मोक करने वाली महिलाओं से करीब 14 साल ज्यादा जी सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा