न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

मां का दूध ही बच्चे के लिए संपूर्ण आहार होता है। मां के दूध से बच्चे को शुरुआती दौर में सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 10 Jun 2023 8:31:42

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

मां का दूध ही बच्चे के लिए संपूर्ण आहार होता है। मां के दूध से बच्चे को शुरुआती दौर में सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इस दूध से प्राप्त होने वाले पोषण से शिशु की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है और वह कई रोगों और बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इस समय महिला जिस तरह का आहार ग्रहण करती है उसका सीधा असर ब्रेस्ट मिल्क पर भी पड़ता है। आपको बता दें कि मां के दूध में सभी पोषक तत्व होना बेहद आवश्यक है, इससे ही बच्चा आने वाले भविष्य के लिए तैयार होता है। कई बार महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में वसा (फैट) के तत्व कम होने से शिशु को पर्याप्त वसा नहीं मिल पाती है। जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने की अपेक्षा स्थिर हो जाता है।

बच्चे को 6 महीने से पहले केवल मां के दूध पर ही गुजारा करना होता है। मां के दूध से ही उसे हर तरह का पोषण मिलता है। मां का दूध ही उसके लिए हर तरह के आहार का स्रोत होता है। इसलिए मां को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसका दूध बच्चे को पूरी तरह से संतुष्ट कर पा रहा है। या बच्चा भूखा ही रहता है। इसके अलावा मां का दूध पौष्टिक हो इस बात की भी पुष्टि करनी चाहिए। इसके लिए मां का खुद स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। मां का दूध पौष्टिक बने इसके लिए जरूरी है मां खुद पौष्टिक आहार का सेवन कर रही हो। इससे बच्चे और मां दोनों की इम्यूनिटी को लाभ मिलता है। मां का दूध पौष्टिक हो और सही मात्रा में आए इसके लिए मां को एक्सरसाइज करनी चाहिए जो ब्रेस्ट के लिए लाभदायक हो। साथ ही मां को संतुलित आहार लेने के साथ-साथ सप्लीमेंट्स का भी सेवन करना चाहिए।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

मां के दूध में फैट की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

ब्रेस्ट मिल्क में फैट की मात्रा पूरे दिन अलग-अलग रहती है, क्योंकि यह ब्रेस्ट मिल्क के पूरे खाली होने पर निर्भर करती है। मां के दूध की 100 ग्राम मात्रा में करीब 75 kcal ऊर्जा व 4.2 ग्राम फैट होता है। मां के दूध में पॉलिअनसैचुरेटेड फैट, सैचुरेटेड फैट, मॉनोसैचुरेटेड फैट, व ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

ब्रेस्ट मिल्क में फैट व न्यूट्रिशियन को कैसे बढ़ाएं

आगे कुछ घेरलू उपाय बताए गये हैं जिनकी मदद से महिलाएं बच्चों को पिलाने वाले ब्रेस्ट मिल्क के न्यूट्रिशन वैल्यू को बढ़ा सकती है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

ब्रेस्ट की मसाज करें

शिशु को स्तनपान कराने से पहले व बाद महिलाओं को स्तनों को हल्की मसाज करनी चाहिए। इससे ब्रेस्ट मिल्क में फैट बढ़ता है और दुग्ध नलिकाएं साफ होती है। इस प्रक्रिया से स्तन पूरी तरह खाली हो जाते हैं। जिससे ब्रेस्ट मिल्क में वसा के स्तर में सुधार होता है।
दूध पिलाते समय स्तनों को पूरी तरह खाली करें

शिशु को दूध पिलाते समय महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह दोनों ही स्तनों से बच्चे को दूध पिलाएं। लेकिन एक स्तन से दूसरे स्तन की तरफ जाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि बच्चे ने पहले वाले स्तन का पूरा दूध पी लिया है। यदि स्तन में पहले से ही दूध रह जाता है तो इससे उसमें फैट का स्तर कम होने लगता है। यदि बच्चा पूरा दूध नहीं पी रहा है तो महिला ब्रेस्ट पंप की मदद से दूध को बाहर निकाल सकती हैं।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

संतुलित आहार का सेवन करें

मां के खानपान का असर ब्रेस्ट मिल्क पर पड़ता है। ब्रेस्ट मिल्क में पर्याप्त मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा शिशु के मस्तिष्क के विकास में मदद करती है। ब्रेस्ट मिल्क में पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए महिलाओं को साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, अलसी के बीज, अंडा, सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन और अन्य फलों का सेवन करना चाहिए।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

मेथी के बीज

ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के लिए मेथी के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह शिशु के दिमाग की ग्रोथ को अच्छा कर सकता है। मेथी की पत्तियों का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम, बीटा केरोटिन और आयरन जैसे पोषण तत्व प्राप्त होते हैं, जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में असरदार हैं। इसके अलावा आप मेथी का सेवन चाय के रूप में भी कर सकते हैं।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

सौंफ के बीज

डिलीवरी के बाद महिलाओं का ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में सौंफ के बीज काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसका सेवन करने से लिए सौंफ के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को पिएं। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाया जा सकता है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

जीरा का सेवन

ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के लिए जीरे का सेवन भी लाभकारी हो सकता है। इसका सेवन आप दूध के साथ मिल्क करके भी कर सकते हैं। इसके अलावा रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह पानी को छानकर पी सकते हैं। इससे ब्रेस्ट मिल्क बढ़ेगा। साथ ही आपके शरीर की अन्य परेशानी जैसे- कब्ज, कमजोर पाचन शक्ति इत्यादि दूर हो सकती है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

शतावरी है बड़े काम की औषधि

मां बनने के बाद स्तन में दूध की कमी की शिकायत कई महिलाओं में होती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं 10 ग्राम शतावरी के जड़ का चूर्ण दूध के साथ सेवन करें तो इससे काफी फायदा होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी शतावरी लाभकारी सिद्ध होती है। गर्भवती महिलाएं शतावरी, सोंठ, मुलैठी तथा भृंगराज को समान मात्रा में लें और इनका चूर्ण बना लें। इसे 1-2 ग्राम की मात्रा में लेकर बकरी के दूध के साथ पीएं। इससे गर्भस्थ शिशु स्वस्थ रहता है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

ब्राउन राइस से मिलते हैं पोषक तत्व

ब्राउन राइस का सेवन करने से महिलाओं में दूध की कमी पूरी हीती है। इससे नवजात बच्चों को फायदा मिलता है। एक शोध के मुताबिक, स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए ब्राउन शुगर काफी सेहतमंद होता है। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ने के साथ-साथ इससे पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

ओटमील

ओटमील से भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता। साथ ही यह पाचन ठीक रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह नाश्ते में एक बाउल ओटमील खाने से दूध में बढ़ोतरी होती है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

कच्चा पपीता

कच्चा पपीता खाने से ब्रेस्ट मिल्क में बढ़ोतरी होती है. इसके सेवन से शरीर में ऑक्सिटॉसिन का उत्पादन बढ़ता है, जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करता है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

लहसुन

लहसुन भी ब्रेस्ट मिल्क के उत्सर्जन में प्रेरक का काम करता है। एक रिसर्च के मुताबिक जिन महिलाओं ने ज्यादा लहसुन खाया है, उनके शिशुओं ने ज्यादा देर तक स्तनपान किया है।

इन आसान उपायों से बढ़ाया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क, माँ के साथ बच्चा भी रहता है स्वस्थ

काले तिल के बीज व गाजर

काले तिल के बीज व गाजर खाना भी फायदेमंद होता है। काले तिल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद कर सकता है। वहीं एक गिलास गाजर का जूस पीने से भी काफी फायदा होता है। गाजर में विटामिन-ए, एल्फा और बीटा-कैरोटीन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इकलौते बेटे की अंतिम झलक को तरसती मां, मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; ओमान के पास अमेरिकी हमले में गई थी जान
इकलौते बेटे की अंतिम झलक को तरसती मां, मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; ओमान के पास अमेरिकी हमले में गई थी जान
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, ओपी राजभर को बताया ‘अफ़वाह फैलाने वाला’ मंत्री
सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, ओपी राजभर को बताया ‘अफ़वाह फैलाने वाला’ मंत्री
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण