न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टखनों और पैर के पंजों को आराम दिलाने का काम करेगी ये एंकल एक्सरसाइज, मिलेगा दर्द से छुटकारा

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में एक्सरसाइज का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। किसी विशेष अंग की कार्य प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल रही हो तो उसमें एक्सरसाइज ही मददगार साबित होती हैं। शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं पैर जिसमें कई बार मोच या खिंचाव की शिकायत आ जाती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Aug 2022 3:34:47

टखनों और पैर के पंजों को आराम दिलाने का काम करेगी ये एंकल एक्सरसाइज, मिलेगा दर्द से छुटकारा

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में एक्सरसाइज का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। किसी विशेष अंग की कार्य प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल रही हो तो उसमें एक्सरसाइज ही मददगार साबित होती हैं। शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं पैर जिसमें कई बार मोच या खिंचाव की शिकायत आ जाती हैं जिसकी वजह से चलना तक मुश्किल हो जाता हैं क्योंकि इनपर आपके शरीर का पूरा भार होता हैं। कई बार तो इस दर्द के कारण फिजियोथेरेपी सेशन लेने की ज़रूर पड़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी एंकल एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे टखनों और पैर के पंजों को आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इन एंकल एक्सरसाइज के बारे में...

ankle exercise,ankles,toes,exercise for ankles,exercise for toes,legs exercise,healthy living,Health tips

बेंट नी वॉल स्ट्रेच

बेंट नी वॉल स्ट्रेच एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक दीवार के सामने खड़े हों। अब अपने दोनों हाथों को दीवार पर रखें। एक पैर को आगे करें और हाथों से दीवार को धक्का दें। घुटनों को थोड़ा बेंट करके कूल्हे को थोड़ा दबाव दें। 30 सेकेंड के लिए ऐसे ही रहें।

ankle exercise,ankles,toes,exercise for ankles,exercise for toes,legs exercise,healthy living,Health tips

एंकल सर्किल

इस एक्सरसाइज को करना बहुत ही आसान है। इसे आप बैठे-बैठे आराम से भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए पहले एड़ी को धीरे-धीरे बाएं की ओर, फिर ऐसे ही दाएं की ओर घुमाएं। आपको इसे ऐसा करना है जिसे लगे की आप एड़ी से एक गोल सर्किल बना रहे हो। इसे करने से एड़ी लचीला भी होगा और किसी भी दर्द से आपको जल्द ही निजाद मिल जाएगी। इसे आप रोजाना कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए ज़रूर करें।

ankle exercise,ankles,toes,exercise for ankles,exercise for toes,legs exercise,healthy living,Health tips

टॉवल स्ट्रेच

इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर सीधे बैठें। अपने पैरों को सामने की तरफ फैला लें। अब एक टॉवेल लें और इसे पैर के पंजे में फंसाएं। इसके बाद टॉवेल को अपनी तरफ खीचें। इसे 5 से 7 मिनट करें।

ankle exercise,ankles,toes,exercise for ankles,exercise for toes,legs exercise,healthy living,Health tips

स्टेंडिंग एंकल स्ट्रेचिंग

स्टेंडिंग एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के लिए सीढ़ी पर सीधे खड़े हो जाएं। अब पैरों को पंजों से थोड़ा ऊपर उठाएं। इस समय आपकी एड़ियां जमीन से उठी हुई होंगी। फिर सामान्य हो जाएं। ऐसा 8 से 10 बार करें।

ankle exercise,ankles,toes,exercise for ankles,exercise for toes,legs exercise,healthy living,Health tips

स्टेंडिंग कॉफ स्ट्रेच

स्टेंडिंग कॉफ स्ट्रेच को खड़े होकर किया जाता है। इसे करने के लिए आप किसी सीढ़ी पर या किसी 8-12 इंच ऊंची जगह पर खड़े हो सकते हैं। अब फोटो के अनुसार पंजे के सहारे सीढ़ी पर खड़े होकर पहले नीचे की ओर स्ट्रेच करें। उसके बाद पंजे पर दवाब देते हुए ऊपर की ओर खीचें। ऐसा करने पर एंकल और कॉफ पर स्ट्रेच आएगा। 30 सेकेंड तक दोनों स्थितियों को होल्ड करें और कुल 3 राउंड करें।

ankle exercise,ankles,toes,exercise for ankles,exercise for toes,legs exercise,healthy living,Health tips

शिन स्ट्रेच

शिन स्ट्रेच एक्सरसाइज करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठें। अब जितना संभव हो सके अपने शरीर को पीछे की तरफ स्ट्रेच करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे अपनी पीठ से फर्श छूने का प्रयास करें। कुछ देर ऐसे ही रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब