न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें

गर्मी और बारिश में थाई रैश से बचने के आसान उपाय जानें। जांघों में रगड़, जलन, खुजली और रैश के कारण, लक्षण, बचाव और जल्दी राहत पाने के असरदार टिप्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 18 Jul 2026 11:20:17

गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें

गर्मी और बरसात के मौसम में बढ़ती उमस और लगातार आने वाले पसीने के कारण त्वचा संबंधी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। इनमें सबसे आम परेशानी जांघों के अंदरूनी हिस्से में होने वाले थाई रैश (Thigh Rash) या स्किन चाफिंग की है। यह समस्या विशेष रूप से उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जिनका वजन अधिक होता है, क्योंकि चलते-फिरते समय जांघों के बीच लगातार होने वाला घर्षण त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है, लेकिन झिझक के कारण अधिकांश महिलाएं इस पर खुलकर बात नहीं कर पातीं। शुरुआत में हल्की रगड़ और असहजता महसूस होती है, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यही समस्या तेज जलन, दर्द, खुजली और यहां तक कि घाव का रूप भी ले सकती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जांघों के अंदरूनी हिस्से में होने वाली रगड़ से घबराने की जरूरत नहीं है। सही स्किनकेयर, उपयुक्त कपड़ों का चुनाव और कुछ आसान सावधानियां अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक रोका और नियंत्रित किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब इनरवियर इंडस्ट्री केवल स्टाइल और फैशन तक सीमित नहीं रही है, बल्कि महिलाओं की रोजमर्रा की वास्तविक परेशानियों को ध्यान में रखकर ऐसे उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं, जो आराम और त्वचा की सुरक्षा दोनों सुनिश्चित करें।

आखिर जांघों में रगड़ क्यों होती है?

जांघों के भीतरी हिस्से की त्वचा तब प्रभावित होती है, जब वह बार-बार एक-दूसरे से या कपड़ों के संपर्क में आकर रगड़ खाती है। गर्मी और बरसात के मौसम में नमी, पसीना और उमस इस घर्षण को और अधिक बढ़ा देते हैं, जिससे त्वचा पर जलन और लालिमा होने लगती है।

इसके अलावा, अत्यधिक पसीना आने से त्वचा अधिक मुलायम और संवेदनशील हो जाती है। यदि इस दौरान शरीर पर ऐसे कपड़े पहने जाएं जो हवा का संचार न होने दें या नमी को सोखने में सक्षम न हों, तो पसीना त्वचा पर जमा रहता है और रैशेज की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

थाई रैश के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं?

जांघों के बीच हल्की जलन या रगड़ महसूस होना सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि कुछ खास लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे संक्रमण का संकेत भी हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हैं कि यदि त्वचा पर लगातार लालिमा बनी रहे, तेज जलन हो, त्वचा फटने लगे, लगातार खुजली महसूस हो या प्रभावित हिस्से से असामान्य गंध आने लगे, तो यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है।

जांघों में रगड़ और रैशेज से बचने के आसान उपाय

गर्मी और उमस के मौसम में हमेशा हल्के, ढीले, मुलायम और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें, ताकि त्वचा सूखी रहे और घर्षण कम हो।

जांघों के बीच सीधे संपर्क को कम करने के लिए लंबे और आरामदायक इनरवियर या एंटी-चाफिंग शॉर्ट्स का इस्तेमाल करें।

जिन हिस्सों में अधिक पसीना आता है, उन्हें समय-समय पर साफ और पूरी तरह सूखा रखें।

तेज खुशबू वाले पाउडर, लोशन या मॉइस्चराइजर लगाने से बचें, क्योंकि इनमें मौजूद कुछ तत्व संवेदनशील त्वचा में जलन बढ़ा सकते हैं।

त्वचा को घर्षण से बचाने के लिए जिंक ऑक्साइड युक्त बैरियर क्रीम का उपयोग किया जा सकता है, जो एक सुरक्षात्मक परत बनाकर रगड़ को कम करने में मदद करती है।

यदि रगड़ के कारण पहले से जलन हो रही है, तो प्रभावित स्थान पर कुछ मिनट के लिए बर्फ की सिकाई करने से आराम मिल सकता है और सूजन भी कम हो सकती है।

गर्मी और बारिश के मौसम में थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर थाई रैश जैसी तकलीफदेह समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। यदि घरेलू उपायों के बावजूद जलन, दर्द या संक्रमण के लक्षण लगातार बने रहें, तो बिना देरी किए त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?