न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

हर कोई अच्छी सेहत चाहता हैं और इसके लिए अपनी दिनचर्या में अच्छा खानपान और अच्छी आदतें शामिल करता हैं। ये अच्छी आदतें आपके शरीर को फिट बनाने के साथ ही बिमारियों से दूर रखती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 11:45:46

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

हर कोई अच्छी सेहत चाहता हैं और इसके लिए अपनी दिनचर्या में अच्छा खानपान और अच्छी आदतें शामिल करता हैं। ये अच्छी आदतें आपके शरीर को फिट बनाने के साथ ही बिमारियों से दूर रखती हैं। लेकिन कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अती खराब हो होती हैं। ऐसा ही कुछ होता हैं अच्छी आदतों के साथ। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ऐसे में अपनी आदतों को जानें और संभलकर लाइफस्टाइल को संभाले।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

पानी बहुत ज़्यादा पीना

पानी सबसे हेल्दी और सेफ माना जाता है, लेकिन अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती। बहुतज़्यादा पानी पीने से रक्तप्रवाह में सोडियम को पतला कर देता है, जिससे मस्तिष्क की कार्य प्रणाली बिगड़ सकती है औरयहां तक कि व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इस अवस्था को हाईपोरिट्रेमिया कहते हैं जो उन लोगों में अधिक पाई जाती है, जो खुद को बहुत ज़्यादा हाइड्रेट करते हैं, जैसे- एथलीट्स वग़ैरह। इसी तरह जिन लोगों को कुछ मेडिकल कंडिशन होती है उनको भी ज़्यादा पानी मना है, जैसे- कोरॉनरी हार्ट डिसीज़ वालों को अधिक पानी के सेवन से बचना चाहिए।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

शुगर की जगह आर्टिफ़िशियल स्वीटनर का ज़्यादा प्रयोग

माना शुगर कम करना हेल्दी हैबिट है, लेकिन इसकी जगह आर्टिफ़िशियल स्वीटनर का ही इस्तेमाल करना शुरू देना वज़न कम करने की बजाए बढ़ाता है। इसके अलावा शुगर काएकदम ही प्रयोग बंद करने से आपका शुगर लेवल कम होकर कमज़ोरी का एहसास कराएगा। ऊर्जा के लिए शुगर भी ज़रूरी है।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

दांतों को बहुत ज़्यादा और देर तक ब्रश करना

कई लोगों की ये मान्यता है कि दांतों को जितना घिसेंगे, वो उतने हीचमकेंगे। लेकिन बहुत ज़्यादा देर तक ब्रश करने से आप दांतों के इनामल को नुक़सान पहुंचाते हैं और साथ ही मसूड़े भीडैमेज होते हैं इससे। बेहतर होगा सॉफ़्ट ब्रिसल्स वाला टूथ ब्रश यूज़ करें और बहुत ज़ोर लगाकर ब्रश न करें।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

साबुन-पानी की बजाय बहुत ज़्यादा सैनिटायज़र का इस्तेमाल

माना आज COVID के चलते सैनिटायज़र बेहद ज़रूरीऔर मस्ट हैव प्रोडक्ट बन चुका है, लेकिन अगर आप घर पर हैं और साबुन से हाथ धोने का ऑप्शन है तो बेहतर होगा कि साबुन-पानी का उपयोग करें, क्योंकि सैनिटायज़र के अत्यधिक इस्तेमाल से कीटाणु, वायरस और बैक्टीरीया अपनीप्रतिरोधक शक्ति उसके ख़िलाफ़ बढ़ा लेते हैं और फिर एक समय के बाद सैनिटायज़र उनके ख़िलाफ़ अपना असर खोदेता है।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

बहुत ज़्यादा डायटिंग करना

अपने बढ़ते वज़न पर नज़र रखना और उसको कंट्रोल में रखने के लिए डायटिंग करना अच्छी बात है, लेकिन जब ये डायटिंग हद से ज़्यादा बढ़ जाती है तो वो आपको फिट और स्लिम रखने की बजाय कमज़ोर करने लगती है। कुछ लोग पतले बने रहने के चक्कर में खाना-पीना ही बंद कर देते हैं, जबकि डायटिंग का मतलब खाना बंद करना नहीं होता, बल्कि अनहेल्दी खाने को हेल्दी खाने से रिप्लेस करना होता है। लेकिन जब आप खाना एकदम ही कमकर देते हो, तो शरीर में पोषण की कमी होने लगती है और आप कमज़ोर होकर कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से घिर जाते हो।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ करना

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज़ करना बहुत ही हेल्दी हैबिट है, लेकिन ओवरएक्सरसाइज़ से आपको फ़ायदा कम और नुक़सान ज़्यादा होगा। यह न सिर्फ़ आपको थका देगी, बल्कि इससे आपकीमसल्स या बॉडी डैमेज तक हो सकती है। हेवी वर्कआउट के बाद बॉडी को रेस्ट की भी ज़रूरत होती है, वरना शरीर थकजाएगा और आप ऊर्जा महसूस नहीं करेंगे।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

बहुत ज़्यादा सोना

यह सच है कि अच्छी और गहरी नींद बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है। साथ ही हेल्दी स्किन केलिए भी आपकी ब्यूटी स्लीप वरदान है, लेकिन अगर आप ये सोचकर ज़रूरत से ज़्यादा ही सोते हैं तो आप सिर्फ़ मोटापेऔर हेल्थ समस्याओं को न्योता देंगे। शोध बताते हैं कि ज़्यादा सोने से बहुत सी हेल्थ समस्या हो सकती हैं।

आपकी ये हेल्दी आदतें भी हो सकती हैं सेहत के लिए घातक, समझें और बरतें सतर्कता

घी-तेल बंद कर देना

माना इनमें फैट्स होता है और इनका बहुत ज़्यादा सेवन नुक़सान करता है, लेकिन देसी घी स्वास्थ्यके लिए और शरीर में नमी बनाए रखने के लिए ज़रूरी है। सीमित मात्रा में इनका प्रयोग ज़रूर करें, वर्ना शरीर भीतर से तोड्राई होगा ही, आपकी स्किन और बाल भी ड्राई होते जाएंगे। बेहतर होगा अच्छे घी और तेल का इस्तेमाल संतुलित मात्रा मेंकरें और वैसे भी गुड फ़ैट्स तो हेल्दी रहने के लिए बहुत ज़रूरी है, इनसे वज़न को कंट्रोल में रखने के लिए मदद ही मिलती।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा