न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजीब लहजे में बात करने से 'तारक मेहता...' की दयाबेन को हुआ गले का कैंसर!, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

भारत के सबसे मशहूर टीवी शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन (Dayaben) की सेहत से जुड़ी एक बड़ी खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। खबरों में कहा जा रह कि दिशा वकानी कोगले का कैंसर (Throat cancer) हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 1:37:11

अजीब लहजे में बात करने से 'तारक मेहता...' की दयाबेन को हुआ गले का कैंसर!, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

भारत के सबसे मशहूर टीवी शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन (Dayaben) की सेहत से जुड़ी एक बड़ी खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। खबरों में कहा जा रह कि दिशा वकानी कोगले का कैंसर (Throat cancer) हो गया है। कहा जा रहा है उन्हें गले का कैंसर उनके ‘दया बेन’ वाले किरदार की वजह से हुआ है। दिशा शो में अजीब लहजे में बात करती थीं जिसकी वजह से उन्हें गले का कैंसर हुआ है। ऐसी खबरें हैं कि गले के कैंसर की वजह से उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे हैं टीवी शो से ब्रेक लिया है।

शो में दयाबेन की भाई बने सुंदर उर्फ मयूर वकानी ने ईटाइम्स को बताया, 'मीडिया में आ रही इस तरह की सभी खबरें झूठी हैं और इस तरह का कोई भी दावा सच नहीं है। वह (दिशा) स्वस्थ हैं। हर दिन हमें उनके बारे में निराधार अफवाह सुनने को मिलती हैं लेकिन प्रशंसकों को इनमें से किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए।'

taarak mehtaka ooltah chashmah,disha vakani,daya ben,daya ben suffering from throat cancer,health news

वहीं, दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान दिशा के भाई मयूर ने कहा कि ये पूरी तरह से अफवाह है और मैं उनके फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और इससे बिल्कुल न घबराएं। मैं दिशा के संपर्क में हूं और अगर इस कैंसर की खबर में कोई सच्चाई होती, तो मैं इसे जानने वाला पहला इंसान होता। दिशा पूरी तरह से ठीक हैं और सच कहूं तो उन्हें पता है कि अफवाहों से कैसे डिल करना है।

वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने aajtak.in से बात करते हुए कहा कि हर बार कुछ न कुछ उटपटांग न्यूज आ जाती है। मुझे लगता है इसको बढ़ावा देने की जरुरत नहीं है। मैं बस इतना कहूंगा कि यह सब अफवाह है। इनपर ध्यान न दें।

आपको बता दे, दयाबेन उर्फ दिशा ने एक बार साल 2010 में अपनी अजीब आवाज के कारण इस समस्या के बारे में बात की थी। दिशा ने स्वीकार किया कि हर बार एक ही आवाज को बनाए रखना बेहद मुश्किल था, लेकिन उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि इससे उनकी आवाज पर कभी असर नहीं पड़ा या गले में कोई समस्या नहीं हुई। वह 11 से 12 घंटे लगातार शूटिंग करती थी।

taarak mehtaka ooltah chashmah,disha vakani,daya ben,daya ben suffering from throat cancer,health news

क्या गले का कैंसर आवाज बदलने से जुड़ा?

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, गले का कैंसर तब होता है, जब वोकल कॉर्ड में कैंसर बढ़ता है। इस प्रकार का कैंसर तंबाकू के सेवन, अत्यधिक शराब के सेवन, वायरल संक्रमण और यहां तक कि कभी-कभी गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग के कारण भी होता है। आवाज में जानबूझकर परिवर्तन के साथ इसका सीधा संबंध अज्ञात है और इसका पता नहीं लगाया जा सकता है, स्वर में बदलाव कैंसर के इस रूप का एक प्रारंभिक संकेत है। इसके अलावा गले के कैंसर के अन्य लक्षण निगलने के दौरान दर्द, गर्दन में गांठ, लंबे समय तक खांसी, सांस फूलना, लगातार गले में खराश, कान में दर्द, सांस लेते समय घरघराहट और अत्यधिक थकान है।

taarak mehtaka ooltah chashmah,disha vakani,daya ben,daya ben suffering from throat cancer,health news

राज कुमार पीड़ित थे गले के कैंसर से

अपनी कर्कश और भारी आवाज के लिए जाने जाने वाले गुजरे जमाने के सुपरस्टार राज कुमार भी गले के कैंसर से पीड़ित थे। राजकुमार ने सौदागर, तिरंगा और पाकीजा जैसी फिल्मों में काम किया था जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत