न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुर्सी पर बैठकर निकलता है ज्यादा समय, तो पीठ-कंधे और गर्दन को आराम देने के लिए करें ये 5 एक्‍सरसाइज

ऐसे में जरूरी है कि आप हर 30 मिनट के बाद कम से कम 5 मिनट के लिए अपनी बॉडी को स्ट्रेच जरुर करें। ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान एक्सरसाइज लेकर आए है तो आपको लगातार बैठे रहने से होने वाली परेशानियों से बचा सकती है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 2:06:36

कुर्सी पर बैठकर निकलता है ज्यादा समय, तो पीठ-कंधे और गर्दन को आराम देने के लिए करें ये 5 एक्‍सरसाइज

सीटिंग जॉब में कम से कम 6 से 7 घंटे बिताने ही होते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इसका आपके सेहत पर कितना बुरा असर पड़ता है। एक शोध में सामने आया है कि लगातार बैठे रहना उतना ही खतरनाक है जितना की रोजाना सिगरेट पीना। कई घंटों तक बैठे रहने की वजह से आपकी आंत की चर्बी, साइड और पेट पर भी चर्बी जमा होने लगती है। इसके अलावा आपके हिप्स भी सुन्न होने लगते हैं और पीठ दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर 30 मिनट के बाद कम से कम 5 मिनट के लिए अपनी बॉडी को स्ट्रेच जरुर करें। ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान एक्सरसाइज लेकर आए है तो आपको लगातार बैठे रहने से होने वाली परेशानियों से बचा सकती है...

exercises,sitting job,exercises for back pain,exercises for neck pain,simple exercises,healthy exercises,Health,Health tips

​स्पाइनल ट्विस्ट

​स्पाइनल ट्विस्ट आपकी रीढ़ की हड्डी को आराम देती है। साथ ही आपके कंधे और गर्दन के मसल्स को भी तनाव मुक्त करती है

करने का तरीका

- सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर टी शेप में लेट जाएं। यानी आपके हाथ पूरे खुले होने चाहिए।
- अब अपने एक पैर के घुटनों को मोड़ें और सीधा रखें और दूसरे पैर को सीधा रहने दें।
- अब अपने पैरों समेत लोअर बॉडी को एक दिशा में रखें और अपर बॉडी को दूसरी डायरेक्शन में रखें। ध्यान रहे गर्दन भी उसी दिशा में होगी जिस दिशा में कमर स्ट्रेच होगी।
- कुछ सेकेंड रुकें और फिर इस एक्सरसाइज को दूसरे पैर से दोहराएं।

exercises,sitting job,exercises for back pain,exercises for neck pain,simple exercises,healthy exercises,Health,Health tips

डाउनवर्ड फेसिंग डॉग

​डाउनवर्ड फेसिंग डॉग आपको कमर दर्द और नेक स्ट्रेन से राहत दिला सकता है। इसके अलावा इस योगासन के दूसरे भी कई फायदे हैं।

करने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले किसी टेबल या चेयर जैसी मुद्रा में आ जाएं। यानी अपने हाथों और पैरों और घुटनों को जमीन पर रखें।
- इसके बाद सांस लेते हुए अपने हिप्स को ऊपर की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपके हाथों और पैरों की शेप उल्टे V की तरह होनी चाहिए।
- अब अपने हाथों को नीचे रहने दे और अपनी गर्दन को सीधा रखें। अपनी नजरे नाभि पर टिकाएं और सांस लें।
- कुछ देर इस मुद्रा में रहें और फिर टेबल की पोजीशन में आ जाएं। इसके बाद फिर से इस योगासन को दोहराएं।

exercises,sitting job,exercises for back pain,exercises for neck pain,simple exercises,healthy exercises,Health,Health tips

​लंज स्ट्रेच

लंजेस आपकी इनर थाई, आउटर थाई, हैमस्ट्रिंग, और क्वाड्स को भी स्ट्रेच करेगी।

करने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले अपने एक पैर को आगे की तरफ और दूसरे पैर को पीछे की तरफ लेकर जाएं और खड़े हो जाएं।
- इसके बाद अपनी बॉडी को नीचे की ओर लेकर जाएं। घुटनों को मोड़ते हुए जिसमें एक पैर पीछे की तरफ कुछ सीधा रहेगा और आगे वाला घुटना मुड़ेगा।
- स्थिरता बनाए रखने के लिए आगे वाले पैर के घुटनों पर हाथ रखें।
- कुछ देर इस मुद्रा में रहने के बाद रिलेक्स करें और फिर दूसरे पैर से इसे दोहराएं।

exercises,sitting job,exercises for back pain,exercises for neck pain,simple exercises,healthy exercises,Health,Health tips

चेस्ट ओपनर

यह एक्सरसाइज आपकी चेस्ट, बैक और शोल्डर के मसल्स को खोलने का काम करेगी। इसके अलावा आपकी कमर के पोस्चर को भी ठीक रखेगी।

करने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले आप अपने पैरों को हिप्स जितना खोले और सीधा बैठ जाएं।
- इसके बाद अपने हाथों को अपने कमर के पीछे हिप्स के पास ले जाएं।
- अब अपनी बॉडी को पीछे की ओर स्ट्रेच करते हुए अपने हाथों को मिलाएं और उंगलियों को आसमान की तरफ रखें।
- कुछ देर इस मुद्रा में रहने के बाद रेस्ट करें।

exercises,sitting job,exercises for back pain,exercises for neck pain,simple exercises,healthy exercises,Health,Health tips

​रिवर्स प्लैंक

रिवर्स प्लैंक आपकी लोअर बैक, हैमस्ट्रिंग, और ग्लूट्स को टारगेट करता है। यह आपको कमर दर्द में आराम दिलाता है।

करने का तरीका

- सबसे पहले इसे करने के लिए नीचे जमीन पर बैठ जाएं। इस दौरान आपके पैर सामने की ओर सीधे होने चाहिए।
- अब अपने हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं और अपने हाथों को जमीन के सहारे सीधा खड़ा करें। इस दौरान आपकी कमर और चेस्ट बिल्कुल स्ट्रेच करके रखें। वहीं इस बात का ध्यान रखें कि बॉडी पूरी तरह सीधी और मुड़े न।
- अब 5 सांस ले और आराम की मुद्रा में आ जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!