न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह सिर्फ दो मिनट के लिए करें ये 5 काम, पूरा दिन बीतेगा तनाव मुक्त

सुबह की सही शुरुआत आपके पूरे दिन की ऊर्जा और मनोदशा को प्रभावित करती है। बढ़ते तनाव और एंग्जायटी को कम करने के लिए अपने मॉर्निंग रूटीन में कुछ आसान लेकिन असरदार आदतें अपनाएं। गहरी सांस लें, आभार व्यक्त करें और दिन की पॉजिटिव शुरुआत करें। जानें मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के आसान तरीके।

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 1:03:13

सुबह सिर्फ दो मिनट के लिए करें ये 5 काम, पूरा दिन बीतेगा तनाव मुक्त

सुबह की शुरुआत का असर पूरे दिन की ऊर्जा और मनोदशा पर पड़ता है। यही कारण है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा एक अच्छे मॉर्निंग रूटीन को अपनाने की सलाह देते आए हैं। जल्दी उठना और किसी तरह का फिजिकल वर्कआउट करना हेल्दी आदतों में गिना जाता है। लेकिन हम अक्सर अपने शरीर को स्वस्थ रखने पर ध्यान देते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं।

आज के समय में, जब मेंटल वर्कलोड, तनाव और एंग्जायटी लगातार बढ़ रही है, तो अपने दिमाग की सेहत का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ सुबह के रूटीन में दो मिनट निकालकर कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ आसान और असरदार आदतों के बारे में।

30 सेकेंड के लिए लें गहरी सांस

सुबह की शुरुआत जितनी शांत होगी, दिन भी उतना ही सुकून भरा रहेगा। इसके लिए अपने दिन की शुरुआत डीप ब्रीदिंग से करें। बस 30 सेकेंड तक गहरी सांस लें—4 सेकेंड तक सांस अंदर खींचें, 4 सेकेंड रोकें, फिर 4 सेकेंड में सांस छोड़ें। इसे अपनी सहूलियत के अनुसार दोहरा सकते हैं। यह आदत तुरंत तनाव को कम करने, नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने और दिमाग को तरोताजा करने में मदद करती है।

आभार व्यक्त करने की आदत डालें

अक्सर हम जो कुछ भी पा चुके होते हैं, उसकी कद्र नहीं करते और हमेशा नए की तलाश में लगे रहते हैं। यह मानसिक तनाव और चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। इसे दूर करने के लिए, सुबह उठते ही सिर्फ 10 सेकेंड निकालकर उन चीजों के लिए शुक्रिया अदा करें जो आपके पास हैं—चाहे वह आपका परिवार हो, करियर हो या जीवन में मिली छोटी-छोटी खुशियां। यह आदत आपको पॉजिटिविटी से भर देगी और दिनभर के लिए अच्छा मूड सेट करेगी।

अपने दिन की शानदार शुरुआत के लिए माइंडसेट तैयार करें

दिन को बेहतर और पॉजिटिव बनाने के लिए सुबह कुछ मिनट निकालकर पॉजिटिव इंटेंशन सेट करें। सोचें कि आप अपने दिन को कैसे अधिक प्रोडक्टिव और खुशनुमा बना सकते हैं। एक छोटा सा गोल तय करें जो आपको पूरे दिन प्रेरित रखे—जैसे कि खुश रहना, तनाव से दूर रहना, अपने काम को बेहतर तरीके से करना, या खुद के बारे में सकारात्मक सोचना। यह आदत न सिर्फ आपका दिन संवारने में मदद करेगी, बल्कि आपको मानसिक रूप से मजबूत और अधिक फोकस्ड भी बनाएगी।

सुबह आराम से बैठकर एक गिलास पानी पिएं

शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखने के लिए सही हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। सुबह उठते ही हड़बड़ी में पानी पीने के बजाय, आराम से बैठकर धीरे-धीरे पानी पिएं। घूंट-घूंट भरकर पानी पीने से न केवल शरीर हाइड्रेट होता है, बल्कि यह माइंड को भी रिलैक्स और स्ट्रेस फ्री रखने में मदद करता है। इस दौरान पॉजिटिव विचारों पर ध्यान दें, जिससे आपका दिन और भी अच्छा गुजरेगा।

हंसकर दिन की शुरुआत करें

सुबह उठते ही हम कई तरह की गतिविधियों में लग जाते हैं, लेकिन हंसना अक्सर भूल जाते हैं। दिन की शुरुआत एक खूबसूरत मुस्कान के साथ करें। हंसने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। यह एक फ्रेश और पॉजिटिव शुरुआत के लिए बेहतरीन तरीका है, जो आपको पूरे दिन खुश और एक्टिव बनाए रखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा