न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं पीते भोजन के तुरंत बाद पानी, पाचन क्रिया बिगड़ने के साथ ही आती हैं ये 6 समस्याएं

आयुर्वेद में भी कहा गया हैं कि भोजन के कम से कम 30 मिनट बाद या पहले ही 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से कौनसी समस्याएं आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 8:34:09

कहीं आप भी तो नहीं पीते भोजन के तुरंत बाद पानी, पाचन क्रिया बिगड़ने के साथ ही आती हैं ये 6 समस्याएं

अक्सर देखा गया हैं कि कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं तो कई लोग भोजन करते समय ही पानी पीते रहते हैं जो कि सेहत के लिए उचित नहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना हैं कि भोजन करने के बाद कुछ समय तक पानी नहीं पीना चाहिए। के बीच में पानी पीना सुरक्षित है, लेकिन खाने से तुरंत पहले या बाद में पानी पीने से पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। आयुर्वेद में भी कहा गया हैं कि भोजन के कम से कम 30 मिनट बाद या पहले ही 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से कौनसी समस्याएं आती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,water after meal

पाचन क्रिया में आती है बाधा

जो भी आप खाते हैं उसे पचने में तकरीबन 2 घंटे का समय लगता है। यह खाना आपकी ग्रास नली से होकर पेट तक जाता है। इसके बाद वह मल के रूप में बाहर निलकने से पहले आंत में पहुंचता है। इस दौरान पेट में बनने वाले तरल पाचन में मदद करने का काम करते हैं। अगर आप खाने से पहले पानी पी लेते हैं तो यह प्रक्रिया प्रभावित होगी। भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र में मौजूद रस प्रभावित होते हैं। ये रस भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मगर, जब वो पानी के साथ घुल जाते हैं तो खाना पचने में अधिक समय लगता है।

Health tips,health tips in hindi,water after meal

इंसुलिन का बढ़ना

भोजन के बाद तुंरत पानी पीने की आदत इंसुलिन हार्मोन पर असर डालती है। इससे इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा रहता है।

Health tips,health tips in hindi,water after meal

एसिड रिफ्लक्स

पेट में एसिड की मात्रा अधिक होने पर वो फूड पाइप के जरिए गले तक पहुंच जाता है। इसके कारम खट्टी डकारें आने की समस्या हो सकती है, जिसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। जंकफूड, धूम्रपान के अलावा यह आदत भी खट्टी डकारों का कारण बन सकती है।

Health tips,health tips in hindi,water after meal

हार्टबर्न की समस्या

भोजन के साथ और पानी का सेवन साथ में करने से पाचक रस और एल्जाइम्स की एकाग्रता कम हो जाती है, इस कारण शरीर में अम्लीय स्तर बढ़ जाता है और हमारे सीने में जलन होने लगती है, जिसे हार्टबर्न भी कहा जाता है।

Health tips,health tips in hindi,water after meal

पोषक तत्वों की कमी

पाचन तंत्र सिर्फ भोजन को पचाता ही नहीं है बल्कि पोषक तत्वों को अवशोषित भी करता है। ऐसे में जब भोजन ठीक सतरह से पच नहीं पाता तो पोषक तत्व ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाते। खाने के बाद जब आप पानी पी लेते हैं तो खाने को पेट से आंत तक जितने समय में जाना चाहिए, उससे कम समय में वह आंत तक पहुंच जाता है। ऐसा होने पर शरीर को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

Health tips,health tips in hindi,water after meal

मोटापे का कारण

भोजन का सीधा संबंध पाचन तंत्र से है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहें तो खाने के दौरान या तुरंत बाद पानी पीने से बचें। दरअसल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना ठीक से पचता नहीं और भोजन में मौजूद ग्लूकोज फैट में तब्दील हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग