न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिद्दी ब्रा फैट को कहें अलविदा, जानें 5 असरदार एक्सरसाइज और करने का सही तरीका

ब्रा लाइन के पास जमा चर्बी महिलाओं के लिए एक आम समस्या है, जो आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है। जानें 5 असरदार एक्सरसाइज जो ब्रा फैट को कम कर पीठ को टोन करती हैं और हर ड्रेस में लुक को बनाती हैं परफेक्ट।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 9:49:51

जिद्दी ब्रा फैट को कहें अलविदा, जानें 5 असरदार एक्सरसाइज और करने का सही तरीका

फिटिंग के कपड़े पहनने वाली महिलाओं के लिए ब्रा लाइन के पास जमा चर्बी, एक बड़ी समस्या है। ब्रा लाइन के पास जमा यह चर्बी ना सिर्फ शरीर को असंतुलित दिखाती है, बल्कि महिला के आत्मविश्वास को भी कम करने का काम करती है। यह फैट आमतौर पर तब बढ़ता है जब पीठ की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं या लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने की आदत हो जाती है। हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान और एक्सरसाइज की कमी भी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। अगर आप भी समय रहते इस जिद्दी ब्रा फैट से निजात पाना चाहती हैं तो अपने डेली रूटीन में इन 5 एक्सरसाइज को जरूर जगह दें। यह सभी एक्सरसाइज ना सिर्फ आपके ब्रा फैट को कम करने में आपकी मदद करती हैं बल्कि हर फिटिंग वाली ड्रेस में आपके लुक को खूबसूरत बनाए रखने में भी मदद करेंगी। नियमित अभ्यास और सही डाइट से आप पीठ के ऊपरी हिस्से को टोन करके अपने शरीर को एक बेहतर शेप दे सकती हैं।

ब्रा फैट कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज

पुश-अप्स (Push-Ups)

पुश-अप्स एक बेहतरीन बॉडीवेट एक्सरसाइज है जो छाती, कंधे और पीठ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। यह न केवल ब्रा लाइन के आसपास की चर्बी को कम करने में सहायक होती है, बल्कि शरीर की टोनिंग में भी मदद करती है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों और पैरों के पंजों पर शरीर को संतुलित रखें। शरीर सीधा रखें, जैसे एक सीधी रेखा में हो। अब धीरे-धीरे अपनी छाती को जमीन की ओर झुकाएं, कोहनियों को मोड़ते हुए नीचे जाएं और फिर वापस ऊपर उठें। शुरुआती लोगों के लिए 10–15 रेप्स का 2-3 सेट्स करना पर्याप्त होता है। जैसे-जैसे ताकत बढ़े, रेप्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है। आप नी-बेस्ड पुश-अप्स से शुरुआत कर सकती हैं और फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पुश-अप्स पर जा सकती हैं।

डंबल फ्लाई (Dumbbell Fly)

डंबल फ्लाई एक असरदार वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज है जो छाती और कंधों की मांसपेशियों के साथ-साथ ब्रा लाइन के आसपास की चर्बी को कम करने में फायदेमंद है। इसे करने के लिए सबसे पहले एक योगा मैट या बेंच पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों में हल्के वजन के डंबल लें (2-5 किलोग्राम पर्याप्त होता है)। अब दोनों हाथों को सीधा ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे बगल की ओर खोलते हुए नीचे लाएं, जब तक कि आपकी कोहनियां जमीन के करीब न आ जाएं। फिर सांस लेते हुए हाथों को वापस ऊपर लाएं और डंबल को मिलाएं। 12-15 रेप्स के 2-3 सेट्स करें। यह एक्सरसाइज छाती को शेप देने, पीठ को टोन करने और ब्रा फैट को कम करने में बेहद कारगर मानी जाती है। नियमित अभ्यास से पीठ की परिभाषा बेहतर होती है और कपड़े पहनने में आत्मविश्वास बढ़ता है।

बेंट-ओवर रो (Bent-Over Row)

बेंट-ओवर रो एक असरदार एक्सरसाइज है जो पीठ के ऊपरी और मध्य हिस्से की चर्बी को कम करने में मदद करती है। यह खासतौर पर ब्रा लाइन के आसपास जमा फैट को टारगेट करती है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए थोड़ा झुकें और दोनों हाथों में डंबल पकड़ें। फिर कोहनियों को पीछे की ओर खींचते हुए कंधों को सिकोड़ें और धीरे-धीरे वापस नीचे लाएं। यह प्रक्रिया 10-12 बार दोहराएं। नियमित रूप से बेंट-ओवर रो करने से पीठ की शेप बेहतर होती है और शरीर का पोस्चर भी सुधरता है।

प्लैंक (Plank)

प्लैंक एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जो खासकर कोर, कंधों और पीठ को मजबूत करने में सहायक होती है। यह ब्रा लाइन एरिया को टोन करने के साथ-साथ फैट बर्न करने में भी मदद करती है। प्लैंक करने के लिए पेट के बल लेटकर कोहनियों और पैर की उंगलियों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। इस पोजिशन में कम से कम 20-30 सेकंड तक रुकें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। यह एक्सरसाइज आपके स्टैमिना और बॉडी बैलेंस को भी बढ़ाती है।

वॉल पुश-अप्स (Wall Push-Ups)

वॉल पुश-अप्स एक सिंपल लेकिन प्रभावशाली एक्सरसाइज है जो ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो शुरुआती हैं या जिनके लिए रेगुलर पुश-अप्स करना कठिन है। इसे करने के लिए दीवार से दो फीट की दूरी पर खड़े होकर हाथों को दीवार पर रखें और छाती को दीवार की ओर झुकाएं। फिर धीरे-धीरे वापस आएं। यह प्रक्रिया 15 बार दोहराएं। वॉल पुश-अप्स से ब्रा फैट कम करने में मदद मिलती है और साथ ही कंधों और छाती की टोनिंग भी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?