न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों प्राइवेट पार्ट पर पुरुष डाल रहे हैं Apple cider vinegar, डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी, बताया खतरनाक

भारत में भले ही पोर्न वेबसाइट पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन पोर्न देखने वाले जुगाड़ की मदद से इसको देखने में सफल हो रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 9:57:16

आखिर क्यों प्राइवेट पार्ट पर पुरुष डाल रहे हैं Apple cider vinegar, डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी, बताया खतरनाक

भारत में भले ही पोर्न वेबसाइट पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन पोर्न देखने वाले जुगाड़ की मदद से इसको देखने में सफल हो रहे है। ऐसे में पिछले काफी समय से एक मशहूर पोर्न वेबसाइट पर एक विज्ञापन इतना वायरल हुआ कि उस पर बताए गए उपाय लोग करने लगे। वाइस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मशहूर पॉर्न वेबसाइट पर दिखाए गए विज्ञापन में ये दावा किया गया है कि आप आपने प्राइवेट पार्ट की लंबाई को 65% बढ़ा सकते है इसके लिए आपको एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) को प्राइवेट पार्ट पर इस्तेमाल करना होगा। हालाकि, डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा करना लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

apple cider vinegar,private part,apple cider vinegar on men private part,sexual health,health news

हेल्थ स्पैन (Health Spain) की मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सारा ब्रूवर ने द सन वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि ऑनलाइन कई ऐसे प्रॉडक्ट्स यह दावा करते है कि वे पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की लंबाई बढ़ाने का दावा करते है लेकिन सच बात तो ये है कि इन प्रॉडक्ट्स को बनाने वाली कंपनियां मार्केटिंग के सहारे लोगों की असुरक्षा और भावनाओं का फायदा उठाती हैं। डॉक्टर सारा ने आगे कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि कोई क्रीम लगाने से या किसी हर्बल सप्लीमेंट लेने से प्राइवेट पार्ट की लंबाई को बढ़ाया जा सकता है।

डॉक्टर सारा ने बताया कि एप्पल साइडर विनेगर तो अम्लीय (acidic) होता है। इसका इस्तेमाल अगर प्राइवेट पार्ट पर किया जाए तो तो जलन और सूजन पैदा हो सकती है। एप्पल साइडर विनेगर को संवेदनशील जगह पर नहीं लगाना चाहिए। इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।

apple cider vinegar,private part,apple cider vinegar on men private part,sexual health,health news

डॉक्टर सारा ने कहा कि अगर कोई शख्स अपने प्राइवेट पार्ट के साइज को लेकर बेहद चिंतित हैं तो उन्हें किसी स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहिए। चूंकि सेक्स से जुड़ी समस्याओं को लेकर बात करना टैबू समझा जाता है, इसी वजह से कई कंपनियां इसका फायदा उठाती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस तरह के मुद्दों को लेकर बहुत ज्यादा फेक न्यूज भी फैलाई जाती है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए, इससे बचना चाहिए और हेल्दी लाइफस्टायल अपनाने पर ध्यान देना चाहिए। लोगों को एक्सरसाइज करनी चाहिए और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। इसके बाद भी अगर किसी शख्स को समस्या है तो वे किसी स्पेशलिस्ट से अपनी परेशानियां साझा कर सकते हैं।

apple cider vinegar,private part,apple cider vinegar on men private part,sexual health,health news

पहले भी उठ चुकी है अफवाहें

आपको बता दे, पहले भी एप्पल साइडर विनेगर को लेकर इस तरह की बातें सामने आई है। इससे पहले इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) के कारगर उपाय को लेकर भी एप्पल साइडर विनेगर को प्रमोट किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके इस्तेमाल से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

हालांकि, डॉक्टर्स का मानना है कि एप्पल साइडर विनेगर का इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से कोई लेना देना नहीं है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जटिल कारणों से होता है जिसमें बैचेनी और तनाव जैसी परेशानियां भी शामिल हैं और एप्पल साइडर विनेगर इन समस्याओं को दूर करने में प्रभावी नहीं है। ये रिसर्च बेहद कम सैंपल के साथ की गई थी और ज्यादातर मामलों में नतीजे गलत आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल