न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं प्रोबायोटिक फूड, डाइट में शामिल करें ये आहार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे प्रोबायोटिक फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 4:10:12

स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं प्रोबायोटिक फूड, डाइट में शामिल करें ये आहार

आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत को बनाए रखने में आपका आहार बहुत महत्व रखता हैं। हर आहार में अपने कुछ गुण होते हैं जिनका सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं। हम आज बात करने जा रहे हैं प्रोबायोटिक फूड के बारे में जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को फायदा पहुंचाते हैं। प्रोबायोटिक्स पेट के बैक्टीरिया का लाभकारी रूप हैं, जो प्राकृतिक पाचक रस और एंजाइमों को बढ़ाता हैं। ये बैक्टीरिया भोजन को पचाने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने, पोषक तत्वों को सोखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे प्रोबायोटिक फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

probiotic food benefits health include these foods in your diet,Health,healthy living

कच्चा पनीर

कच्चा पनीर प्रोबायोटिक्स का एक उत्कृष्ट स्रोत है, हालांकि इसे पकाने से इस प्रकार के लाभ कम हो जाते हैं। पनीर को कच्चा खाने की आदत शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम की भी पूर्ति करने में सहायक है।अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से कच्चा पनीर खाना शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन की आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में सहायक हो सकता है। यह आंतों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

probiotic food benefits health include these foods in your diet,Health,healthy living

किमची

किमची में खमीर उठाया जाता है जो कि हमारे पेट को साफ रखने में मददगार साबित होते हैं। इसे कोरियन सलाद रेसिपी कहा जाता है। यह आम सलाद से थोड़ा अलग है। असल में खमीर के कारण इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पनपते हैं जो कि हमारे पेट को साफ रखते हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ किमची खाने की सलाह देते हैं। पेट की छुटपुट बीमारियों से दूर रहने के लिए भी किमची लाभदायक होता है। इसमें पत्तागोभी को लहसुन, अदरक, सोया सॉस, सिरका और चिली फ्लेक्स में भिगोकर रखा जाता है।

probiotic food benefits health include these foods in your diet,Health,healthy living

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट के सेवन से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं, ज्यादातर अध्ययनों में इसे तनाव को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में लाभकारी बताया गया है, पर क्या आप जानते हैं कि इसमें प्रोबायोटिक्स की भी मात्रा होती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड माइक्रोबायोलॉजी (2010) के एक अध्ययन में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट में मौजूद प्रोबायोटिक्स, दही की तुलना में पेट और छोटी आंतों पर बेहतर तरीके से काम करते हैं।

probiotic food benefits health include these foods in your diet,Health,healthy living

खट्टी गोभी

खट्टी गोभी एक प्रकार की गोभी होती है जिसे लैक्टिक ऐसिड के प्रयोग से उगाया जाता है। इसमें सामान्य गोभी की तुलना में अधिक पौष्टिकता होती है जो आपको फिट और निरोग रखने में मदद करती है। आम-किमची सलाद से भी ज्यादा प्रोबायोटिक्स की दोहरी खुराक पाई जाती है।

probiotic food benefits health include these foods in your diet,Health,healthy living

सेब

ठीक ही कहा गया है, "रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। सेब को डाइट्री फाइबर और प्रोबायोटिक्स का समृद्ध माना जाता है। सेब का सेवन शरीर को विटामिन्स और खनिजों की पूर्ति करने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक प्रोबायोटिक्स भी प्रदान करता है। यही कारण है कि पाचन के लिए सेब को बेहतर फलों में से एक माना जाता है। नियमित रूप से सेब खाने की आदत बनाना शरीर के लिए बहुत लाभकारी है।

probiotic food benefits health include these foods in your diet,Health,healthy living

मिसो सूप

मिसो परंपरागत जापानी दवा का एक मुख्य स्रोत रहता है और आमतौर पर पाचन नियामक के रूप में माइक्रोबॉयोटिक खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गर्म पानी में एक चम्मच मिसो फर्मेन्टेड राई, बींस, चावल या जौ मिलाकर बनाया जाता है। यह लैक्टोबैसिलस और बिफिडस बैक्टीरिया से भरपूर से एक अच्छा, जल्द और प्रोबायोटिक युक्त सूप है। इसके अलावा यह पर्यावरण प्रदूषण के प्रभाव को कम करने और शरीर को ऐल्कलाइन कर शरीर से कैंसरकारी प्रभाव को रोकने में मदद करता है।

probiotic food benefits health include these foods in your diet,Health,healthy living

अलसी के बीज

अलसी के बीज प्रीबायोटिक्स का एक अन्य महत्वपूर्ण स्रोत हैं। फ्लैक्स सीड्स में फाइबर और प्रीबायोटिक्स की मात्रा होती है जो आंत के बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। यह भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मददगार है। अलसी का कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्षों से घरेलू उपाय के तौर पर भी प्रयोग किया जाता रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका