न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलाज के दौरान भी बना रहता हैं दोबारा कैंसर होने का खतरा, इन सावधानियों पर दें ध्यान

। शरीर की जो कोशिकाएं पूरी तरह से कंट्रोल के बाहर हो जाती हैं और उन पर शरीर का कोई नियंत्रण नहीं रहता उनमें कैंसर की कोशिकाएं दोबारा बन सकती हैं। ऐसे में इस दौरान कुछ बातों को ध्यान रख खुद को सुरक्षित रखा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 12:52:07

इलाज के दौरान भी बना रहता हैं दोबारा कैंसर होने का खतरा, इन सावधानियों पर दें ध्यान

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा ग्रसित हैं। कैंसर की बीमारी विभिन्न स्टेज की होती हैं जिसका इलाज भी विभिन्न चरणों में किया जाता हैं। कैंसर का सफल ट्रीटमेंट कर इस परेशानी को दूर किया जा सकता हैं लेकिन इस दौरान कई सावधानियां रखने की जरूरत होती हैं क्योंकि इलाज के दौरान भी दोबारा कैंसर होने का खतरा बना रहता है। शरीर की जो कोशिकाएं पूरी तरह से कंट्रोल के बाहर हो जाती हैं और उन पर शरीर का कोई नियंत्रण नहीं रहता उनमें कैंसर की कोशिकाएं दोबारा बन सकती हैं। ऐसे में इस दौरान कुछ बातों को ध्यान रख खुद को सुरक्षित रखा जा सकता हैं।

दोबारा कैंसर होने के खतरे से बचने के लिए जांच करवाते रहें

अगर आपको एक बार कैंसर हो चुका है तो आप इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि शरीर के अंगों में कैंसर बहुत जल्दी फैल जाता है। अगर आपको एक बार कैंसर हो चुका है तो आप जांच प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझते ही होंगे। आपको समय-समय पर कोलोनोस्कोपी व डॉक्टर की सलाह पर एमआरआई या सीटी स्कैन करवाते रहना चाहिए। महिलाओं को 40 उम्र के बाद मेमोग्राम और पैपस्मीयर टेस्ट समय-समय पर करवाते रहना चाहिए। वहीं ब्लड की बायोकैमेस्ट्री जांच भी करवानी चाहिए।

precautions to keep while getting treated during cancer,healthy living,Health tips

योग और फिजिकल वर्कआउट

कैंसर सरवाइवर्स को अपने रूटीन में योग को शामिल करना चाहिए। कैंसर के ट्रीटमेंट से लोगों को ज्यादा थकान महसूस होने लगती है जिसके चलते उन्हें इंटेंस वर्कआउट करने की सलाह नहीं दी जा सकती। आपका कैंसर का इलाज हो चुका है तो ऐसा नहीं है कि आप कैंसर के खतरे से बाहर हैं, कैंसर से बचाव के लिए आपको अपने रूटीन में हल्के व्यायाम, वॉकिंग और योग को शामिल करना चाहिए। आप अपने रूटीन के हिसाब से मेडिटेशन भी कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ेगा नहीं। कैंसर के इलाज के बाद मानसिक और शारीरिक तौर पर शरीर कमजोर हो जाता है जिसे फिर नई ताकत देने के लिए योग करना चाहिए।

precautions to keep while getting treated during cancer,healthy living,Health tips

प्लेट के 60 प्रतिशत हिस्से में रखें फल और सब्जियां

आपको कैंसर से बचने के लिए अपनी डाइट में जरूरी बदलाव करने चाहिए। हर दिन फल और ताजी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। आपको मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं एल्कोहल व धूम्रपान का सेवन कैंसर सैल्स को बढ़ावा दे सकती है इसलिए भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें। अपना एक डाइट चार्ट बनाएं और प्लेट में 60 प्रतिशत हिस्सा फल और सब्जियों को दें। आपको तेल, मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए और रूटीन के मुताबिक खाने के समय फिक्स कर लेना चाहिए।

precautions to keep while getting treated during cancer,healthy living,Health tips

कैंसर के इलाज के बाद हेल्दी वेट मेनटेन करें

कैंसर के इलाज के बाद मरीज का वजन तेजी से घट सकता है या बढ़ सकता है। हालांकि महिलाओं में वजन बढ़ने के लक्षण ज्यादा देखे जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको हल्का भोजन लेना चाहिए। अपनी डाइट में डॉक्टर से सलाह लेकर प्रोटीन एड करें, कैंसर के इलाज के बाद आपको बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होने देना है क्योंकि आपके शरीर पर पहले से ही दवा का असर होगा अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करेंगे तो शरीर में थकान के लक्षण नजर आएंगे। बॉडी वेट मेनटेन करने के लिए आप कॉर्डियो वर्कआउट भी चुन सकते हैं।

precautions to keep while getting treated during cancer,healthy living,Health tips

घरेलू नुस्खों से बचें

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, आप अपनी मर्जी से किसी देसी दवा या इलाज को न अपनाएं, कौनसी चीज आपके शरीर पर कैसे रिएक्ट करेगी इसकी जानकारी केवल डॉक्टर दे सकते हैं। कैंसर के इलाज के बाद डॉक्टर आपकी डाइट और रूटीन का चार्ट आपको देंगे उसके मुताबिक ही आप सामान्य जीवनशैली में लौटें, आपको इलाज के बाद और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कैंसर सैल्स किसी छोटी गलती के कारण भी दोबारा पैदा हो सकते हैं इसलिए अपनी दवा समय पर लें, घरेलू नुस्खों से बचें, हेल्दी डाइट का पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!