न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओवर एक्सरसाइजिंग भी हो सकती हैं घातक, जानें किस तरह पहुंचाती हैं नुकसान

एक्सरसाइज ना सिर्फ बॉडी को फिट रखने के लिए जरूरी है, बल्कि अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है। रोजाना व्यायाम करना एक अच्छी आदत हैं। लेकिन यह आदत जब हद से ज्यादा बढ़ते हुए लत में तब्दील हो जाती हैं तो चिंता का कारण बन सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 4:47:15

ओवर एक्सरसाइजिंग भी हो सकती हैं घातक, जानें किस तरह पहुंचाती हैं नुकसान

एक्सरसाइज ना सिर्फ बॉडी को फिट रखने के लिए जरूरी है, बल्कि अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है। रोजाना व्यायाम करना एक अच्छी आदत हैं। लेकिन यह आदत जब हद से ज्यादा बढ़ते हुए लत में तब्दील हो जाती हैं तो चिंता का कारण बन सकती हैं। जी हां, एक्सरसाइज सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन हद से ज्यादा एक्सरसाइज का जुनून आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकता है। कई लोग इसको लेकर इतने ज्यादा पजेसिव हो जाते हैं कि हालत ना होने के बावजूद भी एक्सरसाइज करते रहते हैं जिसे ओवर एक्सरसाइजिंग कहा जाता हैं। आज हम आपको लम्बे समय तक ज्यादा वर्कआउट करने से बॉडी पर कौन-कौन से साइड इफेक्ट होते हैं, उसकी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

over-exercising,exercise,over exercising health issue,Health,Health tips,health tips in hindi

फिटनेस बढ़ने के बजाय घट जाती है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई लोग फिटनेस बढ़ाने के लिए भी ओवर एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो गलत हैं। ओवर एक्सरसाइज करने से फिटनेस बढ़ने की बजाय घटने लगती है। शरीर में बदलाव होने लगते है, लोग शारीरिक तौर पर बेहद कमजोर हो जाते हैं। जिसके चलते स्टेमिना घट जाता है।

over-exercising,exercise,over exercising health issue,Health,Health tips,health tips in hindi

बन सकती है थकान का कारण

अधिक व्यायाम और ज्यादा देर तक एक्सरसाइज थकान का कारण बन सकती है। यह आपको रिकवरी और रिफ्यूल करने से भी रोक सकता है। बहुत अधिक थकान आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार व्यायाम आपके शरीर से कैलोरी को बर्न करता है और शरीर अपनी एनर्जी को स्टोर नहीं कर पाता है। ऐसे में हमेशा ओवर एक्सरसाइजिंग से बचना चाहिए।

over-exercising,exercise,over exercising health issue,Health,Health tips,health tips in hindi

बॉडी परसेप्शन डिसऑर्डर का खतरा

एक्सपर्ट्स की मानें तो यह एक तरह का साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इससे शरीर पर असर पड़ना बंद हो जाता है। ओवर एक्सरसाइज से आपके शरीर में होने वाले जरूरी बदलाव रुक जाते हैं। जैसे- कमर और कलाई का पतला रहना, मांसपेशियों में खिंचाव रहना आदि।

over-exercising,exercise,over exercising health issue,Health,Health tips,health tips in hindi

अनिद्रा की समस्या

स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। कसरत में संतुलन बनाए रखने से अच्छी और गहरी नींद आती है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है या आपको नींद से संबंधित कोई समस्या है तो आपको एक्सरसाइज करने से परहेज करना चाहिए। एक्सरसाइज करने के लिए अपनी नींद पर ध्यान न देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। रिसर्च बताती हैं कि अगर आप एक रात भी बिना सोये रहते हैं तो आपके शरीर को कई नुकसान होते है।

over-exercising,exercise,over exercising health issue,Health,Health tips,health tips in hindi

चोट लग सकती है

जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से आपको चोट भी लग सकती है। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने की वजह से आपको मासंपेशियों में दर्द, जोड़ों में खिचांव, पीठ में दर्द, जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इम्युन सिस्टम को करती है कमजोर

ओवर एक्सरसाइज इम्युनिटी पर निगेटिव असर डालती है। यह इम्युन सिस्टम को पूरी तरह से कमजोर कर देती है। इससे वायरस से लड़ने की क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। शरीर में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स