न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घुटने की सर्जरी से जुड़े इन मिथक के कारण नहीं करवाते हैं कई लोग प्रत्यारोपण, जानें सच्चाई

लेकिन देखा जाता हैं कि कई लोग घुटने की सर्जरी से जुड़े मिथक की वजह से इसे करवाने से कतराते हैं और परेशानी झेलते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको विशेषज्ञों द्वारा बताए इन मिथक की सच्चाई बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 2:40:09

घुटने की सर्जरी से जुड़े इन मिथक के कारण नहीं करवाते हैं कई लोग प्रत्यारोपण, जानें सच्चाई

एक उम्र के बाद कई लोगों की हड्डियां जवाब दे जाती हैं जिसका असर उनके जोड़ों पर पड़ता हैं। खासतौर से घुटनों पर जो पूरे शरीर का वजन संभालते हैं। हांलाकि आजकल युवाओं में भी घुटने से जुड़ी अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, और गठिया जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं। प्रथिमिक स्टेज में व्यायाम और दवाइयों की मदद से इस परेशानी से उभरा जा सकता हैं। वहीँ अगर परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ जाती हैं तो घुटने की सर्जरी कर इसका प्रत्यारोपण करा जाता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई लोग घुटने की सर्जरी से जुड़े मिथक की वजह से इसे करवाने से कतराते हैं और परेशानी झेलते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको विशेषज्ञों द्वारा बताए इन मिथक की सच्चाई बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

myths related to knee surgery,healthy living,Health tips

मिथक 1 : घुटने की सर्जरी सफल नहीं होती है

घुटने की सर्जरी को लेकर सबसे प्रचलित मिथक में से एक है कि यह सर्जरी सफल नहीं होती है। लोगों में यह बात फैली है कि घुटने से जुड़ी सर्जरी या घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी का सक्सेस रेट बहुत कम है। जबकि असल में ऐसा नहीं है, घुटने की सर्जरी में हर मरीज की स्थिति के आधार पर इसकी सफलता निर्भर करती है। सफलतापूर्वक सर्जरी होने के बाद मरीज की देखभाल, उसकी डाइट और फिजियोथेरेपी आदि पर घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी की सफलता निर्भर करती है।

मिथक 2 : सर्जरी के बाद मरीज जल्दी ठीक नही होता है

घुटने की सर्जरी के बारे में ये मिथक बहुत प्रचलित है कि इसके बाद मरीज जल्दी रिकवर नहीं होता है। आमतौर पर घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद मरीज का रिकवरी रेट सामान्य ही रहता है और यह हर मरीज में उसके आंतरिक स्वास्थ्य स्थितियों पर निर्भर करता है। वैसे तो सर्जरी के 12 से 14 दिन में मरीज ठीक हो जाता है लेकिन कुछ मरीजों को इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि सामान्य सर्जरी के बाद ठीक होने जैसे ही घुटने की सर्जरी के बाद भी मरीज ठीक होता है।

myths related to knee surgery,healthy living,Health tips

मिथक 3 : घुटने की सर्जरी अधिक उम्र में नहीं हो सकती है

घुटने की सर्जरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। अगर मरीज चिकित्सकीय रूप से फिट हैं, तो बुजुर्ग मरीज भी घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी भी करवा सकते हैं।

मिथक 4 : घुटने की सर्जरी 5 से 7 साल ही चलती है

तमाम लोगों का यह मानना है कि घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी ज्यादा दिनों तक टिकती नहीं है, जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी की उम्र जोड़ और सर्जरी के प्रोसीजर पर निर्भर करता है। आमतौर पर यह सर्जरी 15 से 20 साल तक चलती है।

myths related to knee surgery,healthy living,Health tips

मिथक 5 : सर्जरी के बाद मरीज की परेशानी बढ़ सकती है

ऐसा जरूरी नहीं है कि हर मरीज सर्जरी के बाद एकदम से ठीक हो जाए। ऐसा इसलिए है कि घुटने की सर्जरी में मरीज की शारीरिक स्थिति और सर्जरी के बाद देखभाल का असर इस पर पड़ता है। लेकिन आमतौर पर घुटने की सर्जरी के बाद मरीज की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाती हैं।

मिथक 6 : सर्जरी के बाद अस्पताल में लम्बे समय तक रहना पड़ता है

मरीज को सर्जरी के बाद अस्पताल में 2 से 3 दिनों तक रहना पड़ सकता है लेकिन कुछ मरीजों में उनकी स्थितियों के कारण उन्हें हफ्ते भर भी अस्पताल में रहना पड़ सकता है। यह पूरी तरह से उनकी सेहत में सुधार पर निर्भर करता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!