न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन लोगों को रोज पीनी चाहिए आम के पत्तों की चाय, मिलते हैं ये फायदे

आम के पत्तों की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह डायबिटीज कंट्रोल करने, दिल को मजबूत रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और सांस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है। जानिए इसे बनाने की आसान विधि और इसके अनगिनत फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 1:54:14

इन लोगों को रोज पीनी चाहिए आम के पत्तों की चाय, मिलते हैं ये फायदे

आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं होते। आयुर्वेद में आम के पत्तों का उपयोग सदियों से कई रोगों के उपचार में किया जाता रहा है। इन पत्तियों में विटामिन A, C, E और B कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, सोडियम, फिनोल और फ्लेवेनॉइड जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को अंदर से पोषण देने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, किन लोगों के लिए आम के पत्तों की चाय वरदान साबित हो सकती है और इसके नियमित सेवन से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए आम के पत्तों की चाय बेहद लाभकारी मानी जाती है। इन पत्तियों में मौजूद टैनिन्स और एंथोसायनिन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इस चाय का सेवन करने से शुगर लेवल संतुलित रहता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर होती है।

2. दिल को रखे मजबूत

आम के पत्तों की चाय दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

3. इम्यूनिटी को बनाती है मजबूत

आम के पत्तों में पाया जाने वाला विटामिन C और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह संक्रमणों से बचाव करने के साथ शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे आप लंबे समय तक ऊर्जावान और स्वस्थ बने रहते हैं।

4. वजन घटाने में सहायक

जो लोग वजन कम करने की कोशिश में हैं, उनके लिए भी आम के पत्तों की चाय काफी उपयोगी है। यह मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखती है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करती है। कई लोग इसे अपने डिटॉक्स डाइट का हिस्सा बनाते हैं, ताकि शरीर की सफाई हो सके और वजन नियंत्रित रहे।

5. सांस की समस्या में राहत

आम के पत्तों की चाय अस्थमा या सांस लेने में तकलीफ झेलने वालों के लिए भी किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं है। यह चाय बलगम को ढीला करती है, गले और फेफड़ों की सूजन को कम करती है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।

कैसे बनाएं आम के पत्तों की चाय?

- आम के पत्तों की चाय बनाना बेहद आसान है।

- सबसे पहले 5-6 ताज़े या सूखे आम के पत्ते लें।

- एक पैन में दो कप पानी डालें और उसमें ये पत्ते डाल दें।

- पानी को करीब 10 मिनट तक उबालें ताकि पत्तियों के पोषक तत्व अच्छे से घुल जाएं।

- अब इस पानी को छान लें और इसमें आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाएं।

- इसे हल्का गर्म रहते हुए पिएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत