Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 प्राणायाम/योगासन से करें वजन कम, एक महीने में ही दिखेगा असर

आज हम इस आर्टिकल के जरिये इन्हीं पांच प्राणायाम के बारें में जानकारी देने वाले है। जो आपका मोटापा कम करने के श्रेष्ठ विकल्प है।

Posts by : Karishma-H | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 1:37:58

इन 5 प्राणायाम/योगासन से करें वजन कम, एक महीने में ही दिखेगा असर

आजकल मोटापा होना और वजन बढ़ना एक आम और वैश्विक बिमारी हो गई है। जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाना कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। इसे समस्या से समय रहते पीछा छुड़ाने में ही भलाई है। मोटापे की समस्या दो चीजों पर निर्भर करती है, पहला कि आहार कैसा है और दूसरा शारीरिक गतिविधि कितनी हो रही है। इन दोनों के बीच संतुलन बनाकर मोटापे को कम किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते है कि केवल आप 5 प्राणायाम या योगासन के जरिये अपने वजन को कम कर सकते है और स्वस्थ भी रह सकते है। आज हम इस आर्टिकल के जरिये इन्हींपांच प्राणायाम के बारें में जानकारी देने वाले है। जो आपका मोटापा कम करने के श्रेष्ठ विकल्प है।
lose weight with these five pranayama/yogasanas the effect will be seen within a month,Health,healthy living भस्त्रिका प्राणायाम

यह प्राणायाम आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ताजा ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए है। इसे करने के दौरान आपको पद्मासन में बैठना है और फिर अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें जिससे हथेलियां ऊपर की ओर हों।फिर नॉर्मल सांस लें और रिलेक्स करें। अब अपनी पूरी ताकत से गहरी सांस लें ताकि आपके फेफड़े ऑक्सीजन से भर जाएं और फिर जोर से सांस छोड़ें।भस्त्रिका प्राणायाम 5-5 मिनिट नॉर्मल स्पीड से फिर मीडियम और फिर स्पीड से करना सही माना जाता है।

lose weight with these five pranayama/yogasanas the effect will be seen within a month,Health,healthy living सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार में 12 स्टेप्स होती हैं और इनमें से हर स्टेप्स को सांस लेने के साथ किया जाता है, जिससे आपको फोकस और एक्यूरेसी आती है। यह आपके पूरे शरीर को वजन घटाने को बढ़ावा देता है।इससे काफी अधिक कैलोरी बर्न होती है और ये आपकी होल बॉडी पर इफेक्ट डालता है।अवसादग्रस्त मरीज के लिए भी इसका अभ्यास फायदेमंद साबित हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए सूर्य नमस्कार को प्रभावी पाया गया है। सूर्य नमस्कार करने से चयापचय और हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इससे फैट मास (वसा के भार) में कमी आ सकती है। सूर्य नमस्कार के इस प्रभाव के कारण ही वजन कम करने के लिए योगासन की लिस्ट में इसे शामिल किया गया है।
lose weight with these five pranayama/yogasanas the effect will be seen within a month,Health,healthy living अनुलोम विलोम

इसे करने के लिए आप योग चटाई पर क्रॉस लेग करके साथ बैठें और आराम करें। अपनी आंखें बंद करें और अपने सभी मसल्स को रिलेक्स रखें। अब नाक को दाहिने नथुने को अपने दाहिने अंगूठे से दबाएं और बाहिने ओर से सांस लें।सांस को 5 सेकेंड तक अंदर ही रखें और फिर बाहिने नथुने को बंद करते हुए दाहिने नथुने से सांस छोड़ें। इस तरह आपका इस प्राणायाम का एक राउंड पूरा हो जाता है। 5-10 मिनिट तक इसे दोहरा सकते हैं।सीटेड स्पाइनल ट्विस्टइस टेक्नीक को अर्ध मत्स्येन्द्रासन के रूप में भी जाना जाता है। ये आपके पेट और पीठ पर काम करता है। इसे करने के लिए अपने पैरों को सीधे करें और फिर इस आसन को दोहराएं।याद रखें कि योग करते समय आपके सांस लेने का बहुत अहम योगदान होता है इसलिए उसका खासकर ध्यान रखें। lose weight with these five pranayama/yogasanas the effect will be seen within a month,Health,healthy living कपालभाति

ये योगासन में आप सांस लेने की एक नई टेक्नीक सीखते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा बताया हुआ ये सांस लेने का तरीका है जो कि वजन कम कर सकता है।

अपने योग चटाई पर बैठकर शरीर और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए गर्दन को सीधा रखें और अपने पैरों को क्रास करते हुए बैठें। फिर अपनी आंखें बंद करें और अपने घुटनों पर हाथों को रिलेक्स स्थिति में रखें।

अपने नाक से सांस को बाहर की ओर छोड़ें और फिर पेट को अंदर की ओर सिकोड़ें या स्क्वीज करें। फिर नॉर्मल स्थिती में आएं और फिर से इसे दोहराएं। पहले इसे करने की आदत डालें और फिर जैसे ही आपको सही तरीका आ जाए तो फिर आप स्पीड बढ़ाएं। ऐसा आप 5-10 मिनिट तक दोहरा सकते हैं। lose weight with these five pranayama/yogasanas the effect will be seen within a month,Health,healthy living सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट

इस टेक्नीक को अर्ध मत्स्येन्द्रासन के रूप में भी जाना जाता है। ये आपके पेट और पीठ पर काम करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप दंडासन में बैठ जायें। हल्का सा हाथों से जमीन को दबायें और सांस अंदर लेते हुए रीढ़ की हड्डी को लंबा करें। बाएं पैर को मोड़ें और दाएं घुटने के उपर से लाकर बाएं पैर को जमीन पर रखें। दाहिने पैर को मोड़ें और पैर को बाएं नितंब के निकट जमीन पर आराम से रखें। बाएं पैर के उपर से दाहिने हाथ को लायें और बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें। श्वास छोड़ते हुए धड़ को जितना संभव हो उतना मोड़ें और गर्दन को मोड़ें जिससे कि बाएं कंधे पर दृष्टि केंद्रित कर सकें। बाएं हाथ को जमीन पर टिका लें और सामान्य रूप से श्वास लें। यह है अर्ध मत्स्येन्द्रासन की मुद्रा। नीचे दी गयी तस्वीर को देखें। 30-60 सेकेंड के लिए मुद्रा में रहें। आसन से बाहर निकलने के लिए सारे स्टेप्स को विपरीत क्रम में करें। याद रखें कि योग करते समय आपके सांस लेने का बहुत अहम योगदान होता है इसलिए उसका खासकर ध्यान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology