न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धीमे जहर की तरह काम करते हैं ये आहार, शरीर को अंदर से कर रहे खोखला

हर किसी को अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता हैं जिसमें आपका खानपान बहुत मायने रखता हैं। आपका अच्छा खानपान ही इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपका गलत खानपान भी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 11:02:23

धीमे जहर की तरह काम करते हैं ये आहार, शरीर को अंदर से कर रहे खोखला

हर किसी को अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता हैं जिसमें आपका खानपान बहुत मायने रखता हैं। आपका अच्छा खानपान ही इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपका गलत खानपान भी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं। ऐसे खानपान शरीर की बीमारियों को दूर करने की क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं। लोग खुद शरीर को नुकसान देने वाली चीजों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो धीमे जहर की तरह काम करते हैं और शरीर को अंदर से खोखला कर रहे हैं। आइये जानते हैं उन आहार के बारे में जिनसे दूर बनाए रखने में ही आपकी समझदारी हैं।

list of slow poison food,slow poison food,food bad for health,unhealthy food,Health tips,health tips in hindi

सोडा और अन्य कार्बोनेटेड पेय

इन बीवरेज में अनावश्यक कैलोरी होती हैं, भले ही वे 100 प्रतिशत वास्तविक फलों का रस होने का दावा ही क्यों न करते हों। ऐसे पेय पदार्थों के साथ समस्या यह है कि इनमें फाइबर नहीं होता है, इसलिए आप इन्हें पीने के बाद वास्तव में भरा हुआ महसूस नहीं करते हैं और इस हिस्से को नियंत्रित करना कठिन होता है। उनमें न केवल कैलोरी होती है, बल्कि उनके सेवन से वजन और मोटापा भी बढ़ सकता है। चूंकि कई रिपोर्टें पहले से ही कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ मोटापे से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सोडा और अन्य मीठे पेय पदार्थों के सेवन का विकल्प चुनते वक्त बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

list of slow poison food,slow poison food,food bad for health,unhealthy food,Health tips,health tips in hindi

रिफाइंड तेल

यह तेल भी शरीर के लिए बहुत घातक होता है। इसके सेवन से भी कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। एक शोध के अनुसार रिफाइंड तेल को 200-225 डिग्री पर आधे घंटे तक गर्म करने से उसमे से बहुत ही टोक्सिक पदार्थ एचएनई निकलता है। यह लिनोलिक एसिड के आक्सीकरण से बनता है। इस लिए यह ऊतकों में प्रोटीन और अन्य आवश्यक तत्वों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक, पार्किसन, अल्जाइमर रोग, यकृत रोग जैसी कही गंभीर बीमारियों को जन्म दे देता है।

list of slow poison food,slow poison food,food bad for health,unhealthy food,Health tips,health tips in hindi

फास्ट फूड

पिछले कुछ दशकों में फास्ट फूड का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर बच्चे इसका सेवन अधिक करते हैं। फास्ट फूड के सेवन से कई ऐसी समस्याएं जन्म लेतीं हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही घातक मानी जाती हैं। फास्ट फूड के सेवन से मोटापा, चर्म रोग, दांतों के रोग, सिर दर्द, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज, हृदय रोग और अवसाद जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं।

list of slow poison food,slow poison food,food bad for health,unhealthy food,Health tips,health tips in hindi

कॉफी और अन्य कैफीनयुक्त पेय

अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक गर्म कप कॉफी के साथ करते हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ है। एक या दो कप कॉफी आपके शरीर पर किसी भी तरह का हानिकारक प्रभाव नहीं छोड़ती है। लेकिन इसके बाद इन कप की बढ़ती संख्या हमारे इम्यून सिस्टम पर कहर ढाती है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बहुत अधिक कैफीन कोर्टिसोल के उच्च स्तर को रिलीज कर सकते हैं, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के रिसपोन्स करने की शक्ति को बदल सकती है। हम आपको दिन में कैफीन युक्त पेय पदार्थों पर निर्भर न होने का सुझाव देते हैं।

list of slow poison food,slow poison food,food bad for health,unhealthy food,Health tips,health tips in hindi

नमक वाले खाद्य पदार्थ

चिप्स, फ्रोजन डिनर और फास्ट फूड जैसे नमकीन खाद्य पदार्थों को शरीर की प्रतिरक्षा को खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। PubMed Central में 2019 में छपे एक अध्ययन के अनुसार, नमक प्रतिरक्षा के कार्य को बाधित करने के अलावा आंत के बैक्टीरिया को बदल सकता है। जिससे अल्सरेटिव कोलाइटिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस और ल्यूपस जैसी आटोइम्यून डिसीज की संभावना बढ़ती है।

list of slow poison food,slow poison food,food bad for health,unhealthy food,Health tips,health tips in hindi

कैंडी और अन्य प्रोसेस्ड शुगर

हम सभी का मन किसी न किसी समय कुछ मीठा खाने का जरूर करता है लेकिन यह समस्या खड़ी कर देता है खासकर जब आप बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, जो शुगर से भरी हुई होती हैं। शुगर से लदी कैंडी भले ही हमारे टेस्ट बड्स को आनंद देती है लेकिन विभिन्न प्रकार के स्वादों में मौजूद ये कैंडी शरीर में मौजूदा सूजन व जलन को और बढ़ाने में योगदान करती हैं। जैसे ही हमारे शरीर में इंफ्लेमेटरी बढ़ाने वाले कारकों की वृद्धि होती है शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला होना शुरू हो जाता है। अगर आप स्वाभाविक रूप से अपनी क्रेविंग पर अंकुश लगाना चाहते हैं, तो हम आपको इसके बजाय ताजे फलों का विकल्प चुनने की सलाह देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब