न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों की रोशनी सुधारने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ऐसे में आंखों की रोशनी कम होने लगती है। लिहाजा नजर का पॉवर बढ़ाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन अगर आप चश्मा नहीं पहनना चाहते तो आप अपनी डाइट में इन जूस को शामिल कर सकते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 6:14:33

आंखों की रोशनी सुधारने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

व्यस्त लाइफस्टाइल, खानपान की लापरवाह आदतें, निरंतर और अत्यधिक मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल के कारण आम हो गया है। जिसकी वजह से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आंखों की रोशनी कम होने लगती है। लिहाजा नजर का पॉवर बढ़ाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन अगर आप चश्मा नहीं पहनना चाहते तो आप अपनी डाइट में इन जूस को शामिल कर सकते हैं...

juices,juice to improve eyesight,palak ka juice,gajar ka juice,juice for healthy life,healthy food

पालक का जूस

आंखों की रोशनी सुधारने में हरी पत्तेदार सब्जियां मदद करती हैं। ये न सिर्फ आंखों के लिए फायदेमंद हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी। विशेषकर पालक का जूस बहुत स्वस्थ है। पालक की सब्जी सेहत के लिए जितनी हेल्दी होती है उतना ही हेल्दी पालक का जूस भी होता है। अगर आप हर रोज एक गिलास पालक का जूस पिएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बढ़ जाएगी। पालक में विटामिन ए के अलावा विटामिन सी विटामिन के, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है।

juices,juice to improve eyesight,palak ka juice,gajar ka juice,juice for healthy life,healthy food

संतरे का जूस

सर्दियों में दिन में एक बार संतरे का जूस पीने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। संतरे का जूस न सिर्फ शरीर में विटामिन-ए की कमी को पूरा करता है बल्कि यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर कई तरह की वायरल बीमारियों को भी दूर भगाता है।

juices,juice to improve eyesight,palak ka juice,gajar ka juice,juice for healthy life,healthy food

आंवला का जूस

आंवला का जूस आंख की रोशनी बढ़ाने में बहुत मददगार है। आंवला में विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। आप आंवला को किसी भी शक्ल में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो कच्चा भी खा सकते हैं। आप आंवला का जैम, मुरब्बा या कैन्डी भी बना सकता हैं। उसका जूस आंख की नजर सुधारने के लिए बहुत प्रभावी है।

juices,juice to improve eyesight,palak ka juice,gajar ka juice,juice for healthy life,healthy food

टमाटर का जूस

आंखों की हेल्थ के लिए आप अपनी डाइट में टमाटर का जूस शामिल करें। इसमें न सिर्फ विटामिन-सी अधिक मात्रा में होती है बल्कि यह विटामिन ए का भी परिपूर्ण सोर्स है। आप चाहें तो इसे और टेस्टी बनाने के लिए गाजर के जूस में टमाटर को मिलाकर भी पी सकते हैं। इस जूस को पीने से आंखों से धुंधला दिखाई देने की समस्या कम होती है।

juices,juice to improve eyesight,palak ka juice,gajar ka juice,juice for healthy life,healthy food

गाजर का जूस

आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए से युक्त गाजर का जूस फायदेमंद साबित होता है। गाजर का जूस आंखों के रेटिनल हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करता है। अगर आप चाहें, तो गाजर का जूस के साथ टमाटर का जूस भी मिला सकते हैं।

juices,juice to improve eyesight,palak ka juice,gajar ka juice,juice for healthy life,healthy food

चश्मा हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

- रोजाना तांबे के बर्तन का पानी पिएं। इसके लिए आप सोने से पहले पानी को तांबे के बर्तन में रख दें। अगले दिन सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पिएं। कोशिश करें कि दिन भर में जब भी आपको प्यास लगे आप इसी पानी को पिएं। ऐसा करने से आपकी आंखों को फायदा होगा।

- आंवला आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप आंवले का मुरब्बा दिन में एक से दो बार खाएं तो इससे भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

- 1 चम्मच सौंफ 2 बादाम और 1/2 चम्मच मिश्री को एक साथ पीस लें। इस मिश्रण को रोजाना रात में दूध के साथ सेवन करे। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

- जीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें। इसे रोजाना 1 चम्मच देसी घी के साथ खाएं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलेगी।

- कान के पीछे गाय के घी को लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

- 100 ग्राम त्रिफला पाउडर और 100 ग्राम मिश्री मिलाकर गरम दूध के साथ या फिर शहद के साथ सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग