न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा कर सकती हैं घातक स्थिति, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

आज इस कड़ी में हम आपको मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा होने के लक्षण, कारण और उपचार से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 9:29:24

मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा कर सकती हैं घातक स्थिति, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं मूत्राशय जिसमें उठी किसी भी प्रकार की परेशानी असहनीय पीड़ा देती हैं और वह बहुत घातक हो सकती हैं। ऐसी ही एक परेशानी हैं मूत्राशय की दीवार में सूजन का होना जिसे मेडिकल भाषा में Urinary Bladder Wall Thickening के नाम से जाना जाता हैं। ज्यादा देर तक पेशाब के इकठ्ठा होने की वजह से मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा हो सकती हैं जिसे सही समय पर जानकर उचित इलाज नहीं पाया गया तो यह जानलेवा भी हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा होने के लक्षण, कारण और उपचार से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा कर सकती हैं घातक स्थिति, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

मूत्राशय की दीवार में सूजन के लक्षण

मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस की समस्या में आपको पेशाब करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पेशाब करते समय आपको अधिक जोर देना पड़ सकता है। इसके अलावा इस समस्या में पेशाब से जुड़ी आदतों में बदलाव भी देखने को मिलता है। मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस की समस्या के प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

- बार-बार बुखार आना
- पेशाब करते समय दर्द
- पेशाब करने में दिक्कत या अधिक जोर लगाना
- पेशाब के रंग में बदलाव
- पेशाब से दुर्गंध आना
- किडनी में दर्द
- यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन

मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा कर सकती हैं घातक स्थिति, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

मूत्राशय की दीवार में सूजन के कारण

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) के कारण मूत्राशय की दीवार में थिकनेस की समस्या हो सकती है। यूटीआई के कारण कई हो सकते हैं लेकिन इसकी वजह से मूत्राशय में समस्याएं होती हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई इन्फेक्शन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ज्यादातर लोगों में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या शारीरिक संबंध बनाने के कारण होती है।

कैंसर की बीमारी

कैंसर के कारण मूत्राशय की दीवार में सूजन और थिकनेस की समस्या हो सकती है। मूत्राशय से जुड़े कैंसर के कारण यह समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। धूम्रपान करने या तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा कर सकती हैं घातक स्थिति, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

असामान्य ऊतकों की वृद्धि

मूत्राशय की दीवार में असामान्य ऊतकों की वृद्धि के कारण ट्यूमर की समस्या हो जाती है जिसके चलते मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस आ जाती है। फाइब्रोमा एक और सौम्य मूत्राशय ट्यूमर इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार माने जाते हैं।

कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी
मूत्राशय की दीवार में सूजन या मोटापन कीमोथेरेपी के कारण भी हो सकता है। कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण मूत्राशय की दीवार में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके आलावा किसी भी रेडिएशन थेरेपी से गुजरने के बाद मरीज को यह समस्या हो सकती है।

मूत्राशय की दीवार में सूजन पैदा कर सकती हैं घातक स्थिति, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

मूत्राशय की दीवार में सूजन का इलाज

मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस की समस्या के इलाज के लिए डॉक्टर सबसे पहले पेशाब की जांच करते हैं। इस जांच में संक्रमण और अन्य चीजों की जांच की जाती है। इसके बाद मरीज की स्थिति के आधार पर उसका इलाज किया जाता है। अगर यह समस्या कैंसर के कारण हो रही है तो मरीज की सिस्टोस्कोपी जांच की जा सकती है। इलाज में आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन की सलाह दी जाती है। हर मरीज का इलाज समस्या के कारण और उसके लक्षणों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इस समस्या के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा