Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुर्वेद में शहद को बताया गया हैं सेहत का खजाना, जानें इससे मिलने वाले फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह शहद के सेवन से शरीर को फायदा पहुचता हैं। आइये जानें...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 11:55:11

आयुर्वेद में शहद को बताया गया हैं सेहत का खजाना, जानें इससे मिलने वाले फायदे

सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती हैं और इसमें आपकी मदद करती हैं किचन में मौजूद कुछ चीजें, जिनमें से एक हैं शहद। शहद स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला स्वीटनर है। आयुर्वेद में तो शहद को सेहत का खजाना बताया गया हैं जिसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं। आयुर्वेद की कई दवाइयों का सेवन तो शहद के साथ ही किया जाता हैं। शहद के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। ये आपको कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह शहद के सेवन से शरीर को फायदा पहुचता हैं। आइये जानें...

honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living वेट मैनेजमेंट में उपयोगी

क्या आप जानते हैं कि आप शहद का उपयोग वेट मैनेजमेंट के लिए भी कर सकते हैं? प्रसिद्ध लेखक और पोषण विशेषज्ञ माइक मैकइन्स के अनुसार, जब आप सो रहे होते हैं तब भी शहद हमारे शरीर की वसा को जलाता है। यह वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। डॉक्टर भी यह सलाह देते हैं कि, बिस्तर पर जाने से पहले एक चम्मच शहद जरूर लेना चाहिए।

honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living अनिद्रा की समस्या में फायदेमंद

नींद न आने की दिक्कत, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। जिन लोगों को कम नींद आती है उनमें तनाव-चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी अधिक होता है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने में शहद का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सोने से पहले गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करने से अच्छी नींद प्राप्त की जा सकती है।
honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living खांसी से राहत दिलाने में कारगर

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या में सहायक है। आप मौसमी बीमारियों से बचने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से खांसी से जल्दी आराम मिल सकती है। गले की खराश को दूर करने में भी शहद आपके काम आ सकता है। ऐसे में अब रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। इसके साथ-साथ आप अदरक का रस भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से न केवल खराश की समस्या दूर होगी बल्कि गले की समस्या से राहत मिलेगी।

honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living इम्यूनिटी रहेगी मजबूत

शहद के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि संक्रमण से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद का सेवन रात को सोने से पहले करें। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living पाचन तंत्र में लाए सुधार

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। शहद का सेवन बैक्टीरिया संक्रमण के कारण होने वाली अपच और पेट दर्द की समस्या को कम करके पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। शहद एसिड रिफ्लक्स को कम करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है।
honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में मदद करे

उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर हृदय रोगों को बढ़ा सकता है।यह कोलेस्ट्रॉल एथेरोस्क्लेरोसिस में प्रमुख भूमिका निभाते हैं, जो धमनियों या आर्टरीज में फैट बिल्डअप करता है जो दिल के दौरे और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि शहद आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार कर सकता है। यह कुल और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और अच्छा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living जलन को करता है दूर

शहद का उपयोग जलन को ठीक करने और कई तरह के संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक जलने वाले जगह पर शहद को लगाने से लाभ मिल सकता है। अध्ययन में पाया गया कि जलने वाली जगह पर शहद को प्रयोग में लाने से यह कम समय में घाव को रोगाणुओं से बचाता है और उसे जल्द भरने में भी मदद करता है। जलन वाले स्थान पर शहद लगाने से इसका दाग भी नहीं पड़ता है। honey has been told in ayurveda as a treasure of health know its benefits,Health,healthy living त्वचा और बालों को रखें हेल्दी

शहद त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आप शहद का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आती है। इससे आपका रंग भी साफ होता है। वहीँ, शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये बालों संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। ये बालों को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। आप बालों के लिए शहद से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology