न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारह महीने समस्या का कारण बनती हैं नाक की एलर्जी, इन 10 घरेलू नुस्खों से पाए नियंत्रण

नाक में एलेर्जी होने के कारण आपको सिर में दर्द होने से लेकर अनेकों समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके नाक की एलर्जी को नियंत्रित करने का काम करेंगे और इस परेशानी से आराम दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 5:05:45

बारह महीने समस्या का कारण बनती हैं नाक की एलर्जी, इन 10 घरेलू नुस्खों से पाए नियंत्रण

अक्सर सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों को नाक बहना शुरू हो जाती हैं। लेकिन वहीँ कई लोग ऐसे हैं जिनकी नाक बारह महीने बहती रहती हैं और इसका कारण बनती हैं उनकी नाक की एलर्जी। मौसम बदलते ही या धूल-मिट्टी या कई अन्य कारणों से नाक की एलर्जी हो सकती हैं जिसमें मरीजों के नाक के आसपास और अंदर के रास्तों में सूजन आ जाती है। नाक बहना, छींके आना इसके कुछ लक्षण हैं। नाक में एलेर्जी होने के कारण आपको सिर में दर्द होने से लेकर अनेकों समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके नाक की एलर्जी को नियंत्रित करने का काम करेंगे और इस परेशानी से आराम दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में...

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

शहद

शहद बेस्ट घरेलू उपचारों में से एक है। शहद नाक की एलर्जी के अधिकतर लक्षणों को ठीक करने में असरदार रहता है। शहद के एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाक की सूजन व एलर्जी को कम करने में सहायक हैं। नाक की एलर्जी के दौरान दिन में कम से कम 2 बार एक चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ या शहद का ऐसे ही सेवन करने से नाक की एलर्जी से आराम मिल सकता है।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

काली मिर्च

10-12 कालीमिर्च पीसकर पाउडर बना लें। अब दो चम्मच शहद में इस पाउडर को मिलाकर रख दें। सुबह उठकर इसका सेवन करें। प्रतिदिन इसका सेवन करने से धीरे-धीरे आपकी नाक की एलर्जी ठीक होने लगेगी। साथ ही जब आप इसका सेवन कर रहे हैं तो दूध से बने पदार्थों से परहेज करना बहुत जरूरी है।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

नीम

नाक की एलेर्जी को दूर करने के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के पत्तियों के अनेकों फायदे होते हैं। नीम की पत्तियों के इस्तेमाल करने से एलेर्जी बढ़ने की समस्या दूर हो जाती है। एलेर्जी को दूर करने के लिए आप नीम की पत्तियों से छोटी-छोटी गोलियों को तैयार कर लें, इसमें शहद मिलाएं। अब इसका सुबह रोजाना सेवन करें। इनके रोजाना सेवन से एलेर्जी दूर हो जाएगी। वहीं यदि त्वचा में एलेर्जी रहती है तो आपको नीम के पत्तियों का सेवन फायदा पंहुचा सकता है।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

पपीता

वैसे तो अधिकतर सुबह सवेरे पेट के लिए पपीता खाते हैं लेकिन यदि आपको हमेशा नाक में एलर्जी बनी ही रहती है तो पपीता आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। पपीते में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है जो कि नाक में हो रही सूजन और अन्य लक्षणों को कम करने का काम करता है इसलिए इसका सेवन जरूर करें। इसी के साथ यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी आपकी सहायता करेगा इसलिए घर में सभी लोग पपीते का सेवन करें।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

स्पिरुलिना

स्पिरुलिना एक प्रकार का शैवाल है यानी ये पानी में पाया जाने वाला पौधा है। इसका रंग नीला और हरा होता है। इससे डाइटरी सप्लीमेंट या होल फूड के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं। इसका प्रयोग एलर्जी के लक्षणों से राहत दिलाने में सहायक है।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

सेब

प्रोबायोटिक्स के इस्तेमाल से नाक में हो रही एलर्जी धीरे-धीरे कम होने लगती है। जिन लोगों को बारह महीने नाक में एलर्जी रहती है उन्हें प्रतिदिन सेब खाना चाहिए। सेब खाने से शरीर में सूक्ष्म जीवों का स्तर उत्तम रहता है और यह जीव शरीर के लिए अच्छे होते हैं, ये एलर्जी जैसी समस्याओं से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं इसलिए इनका शरीर में अच्छी मात्रा में होना जरूरी है इसलिए सेब का सेवन जरूर करें।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

विटामिन-सी

जब शरीर किसी एलर्जन के संपर्क में आता है, तो हिस्टामाइन लेवल बढ़ जाता है। इससे एलर्जी बढ़ती है। ऐसे में विटामिन-सी का सेवन इसके बढ़े हुए लेवल को कम करता है। इसलिए, विटामिन-सी का किसी न किसी रूप में सेवन जरूर करना चाहिए।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

हल्दी

आपके किचन में मौजूद हल्दी नाक की एलर्जी को दूर करने में सहायक हो सकता है। हल्दी से एलर्जी को फैलने से रोका जा सकता है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटी-एलर्जिक गुण मौजूद होता है, जो एलर्जी की शिकायत को कम करता है। इसका सेवन करने के लिए क कप दूध उबाल लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी डालकर हल्का सा ठंडा होने दें। रात में सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत कम हो सकती है।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल

इस ऑयल में ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अस्थमा व एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों को कम कर सकते हैं। इस एसेंशियल ऑयल को हवा में डिफ्यूज करके से भी आराम मिल सकता है। इस ऑयल की 2 या 3 बूंद इतनी ही मात्रा में लैवेंडर ऑयल या लेमन ऑयल के साथ मिलाकर डिफ्यूजर में डालकर भाप लेने से आराम मिल सकता है। इन ऑयल को नाक पर लगाने से भी आराम मिल सकता है।

home remedies to treat cold,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-हिस्टामाइन गुण पाया जाता है। यह एलर्जी का कारण बनने वाले हिस्टामाइन के प्रभाव को कम करने का काम कर सकता है। यह नाक में आई सूजन, बहती नाक या नाक में आई किसी भी तरह की रुकावट को ठीक करने में सक्षम होता है। इसके लिए बस एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और दिन में कम से कम एक बार जरूर पिएं। ऐसा करने से जरूर लाभ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!