न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

मुंह के अल्सर अर्थात मुंह में छाले होना एक आम समस्या हैं। विटामिन की कमी, भोजन का ना पचना, डिहाइड्रेशन और फूड एलर्जी जैसे कई कारण हैं जो मुंह के छाले के पनपने का कारण बनते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 9:13:51

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

मुंह के अल्सर अर्थात मुंह में छाले होना एक आम समस्या हैं। विटामिन की कमी, भोजन का ना पचना, डिहाइड्रेशन और फूड एलर्जी जैसे कई कारण हैं जो मुंह के छाले के पनपने का कारण बनते हैं। मुंह के छाले होना जरूर आम बात है, लेकिन यह बेहद तकलीफदायक स्थिति पैदा करते हैं। इनकी वजह से भोजन करने में भी तकलीफ महसूस होती हैं। ऐसी स्थिति में लोग तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करते हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके इनसे छुटकारा पाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आजमाने से आपको मुंह के अल्सर से छुटकारा मिल सकता हैं। तो आइए जानते हैं मुंह के छोलों को ठीक करने वाले इन नुस्खों के बारे में...

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

नमक

अगर आप गर्म पानी में नमक डालकर उसका इस्तेमाल करते हैं, तो यकीनन यह आपके लिए बेहद लाभदायक है। नमक सूक्ष्मजीवों को समाप्त कर देता है क्योंकि इसका जीवाणुरोधी प्रभाव होता है। नमक का पानी बनाने के लिए बस एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। कुछ मिनटों के लिए दिन में दो बार कुल्ला करने के लिए इस मिश्रण का प्रयोग करें।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर के मुंह के अंदर के कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं जो अल्सर का कारण होते हैं। एक छोटे कप गुनगुने पानी में एक बड़ा चम्मच विनेगर मिलाएं। घोल को अच्छी तरह मिलाएं, इसमें से कुछ को मुंह के अंदर लें और कुल्ला करें। इसे रिपीट करें और जब घोल खत्म हो जाए, तो अपने मुंह को ताजे पानी से धो लें। ऐसा रोज सुबह-शाम करने से अल्सर जल्दी ठीक हो जाएगा।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

ब्लैक टी

ब्लैक टी का उपयोग करने से पहले, आपको पहले टी बैग को एक कप गर्म पानी में भिगोकर तैयार करें। एक बार जब पानी और बैग ठंडा हो जाए, तो टी बैग को तुरंत नासूर घावों पर लगाएं। इससे यकीनन आपको काफी राहत मिलेगी।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

कोकोनट मिल्क

नारियल के दूध का मुंह के छालों पर लगाने से ठंडक मिलती है। इसके लिए सबसे पहले दिन में दो या तीन बार नारियल के दूध से गरारे करने से अल्सर का का दर्द कम हो जाएगा। आप नारियल के दूध से कुल्ला भी कर सकते हैं।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

लौंग

आप दर्द कम करने और घावों को जल्दी ठीक करने के लिए आप लौंग को चबा सकते हैं। लौंग में जीवाणुरोधी और एनाल्जेसिक गुण होेते हैं। जो ना केवल आपके माउथ अल्सर को जल्दी हील करने में मदद करता है, बल्कि इससे दर्द भी काफी कम होता है।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

हल्दी के पानी से कुल्ला
मुंह में छालों से परेशान हैं तो हल्दी के पानी से कुल्ला करें। गुनगुने पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उससे कुल्ला करें। दिन में दो बार हल्दी के पानी से कुल्ला करने से मुंह के छालों से निजात मिलती है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो जख्म को जल्दी से भरते हैं और छालों से निजात दिलाते हैं।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

शहद

शहद में कई औषधीय गुण होते हैं। हालांकि, आप शायद इस बात से अनजान हों कि यह मुंह के छालों के लिए भी एक कारगर इलाज हो सकता है। छालों पर शहद लगाएं और रहने दें। ध्यान रखें कि आप हर कुछ घंटों के बाद छालों पर शहद लगाते रहें। शहद में रोगाणुरोधी गुण होते हैं और यह किसी भी खुले घाव को जल्दी ठीक करने में मदद कर सकता है। अल्सर को कम करने के अलावा, शहद उस जगह को संक्रमण से भी बचाता है।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

केले का सेवन

अगर छालों से परेशान हैं तो सुबह केले का सेवन करें। कई बार पेट खराब होने की वजह से भी मुंह में छाले परेशान करते हैं। अगर आप छालों को दूर करना चाहते हैं और पेट को ठीक रखना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट केले का सेवन करें। फाइबर से भरपूर केला कब्ज से निजात दिलाता है और छालों की परेशानी को दूर करता है।

बेहद तकलीफदायक होते हैं मुंह के छाले, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

गोंद कतीरा

मुंह के छाले हों तो गोंद कतीरा से ठीक करें। इसके कूलिंग गुण अल्सर की सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं। गोंद कतीरा का पेस्ट छालों पर कुछ मिनट के लिए लगाने से दर्द और लाली से जल्दी राहत मिलती है। इसके अलावा, गोंद कतीरा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मददगार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन