Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके भी अक्सर आने लगता हैं नाक से खून, तुरंत करें ये घरेलू उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों की नाक से अचानक नाक से खून निकलने लगता हैं जिसे नकसीर कहा जाता हैं। नाक में छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं मौजूद होती है और जब यह किसी वजह से सिकुड़ने लगती हैं तब नाक से खून निकलने की समस्या होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 3:21:32

क्या आपके भी अक्सर आने लगता हैं नाक से खून, तुरंत करें ये घरेलू उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों की नाक से अचानक नाक से खून निकलने लगता हैं जिसे नकसीर कहा जाता हैं। नाक में छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं मौजूद होती है और जब यह किसी वजह से सिकुड़ने लगती हैं तब नाक से खून निकलने की समस्या होती है। इसके पीछे कई वजह होती हैं, जैसे ज्यादा समय तक धूप में रहना, गर्म चीजें खाना, तीखे भोजन का सेवन करना, सर्दी-जुकाम होना और नाक पर चोट लगने से भी इस तरह की परेशानी होती है। वैसे तो यह आम समस्या हैं लेकिन ज्यादा बार हो तो दिक्कत का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें नाक से खून आते ही तुरंत आजमाने चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...
nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips बर्फ की सिकाई

नाक से अचानक खून निकलने पर आप ठंडी चीज से उसे रोक सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को जल्द ही रोक देता है। इसके लिए जब भी आपकी नाक से अचानक खून बहने लगे तो सबसे पहले एक महीन कपड़े में बर्फ के टुकड़े लें। अब कुर्सी पर सिर को पीछे की ओर झुकाकर बैठ जाएं। बर्फ के कपड़े को नाक के ऊपर हल्के हाथ से लगाएं। ऐसा नाक के दोनों तरफ करें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि नाक से खून बहना बंद हो जाएगा। nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips प्याज

अगर आपको नाक से खून बहने की समस्या होती है तो इससे तुरंत राहत पाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। नकसीर की समस्या होने पर आप नाक में प्याज का रस डाल सकते हैं या फिर आप प्याज का एक टुकड़ा लेकर उसे सूघ सकते हैं। ऐसा करने से कुछ देर में आपके नाक से खून आना बंद हो जाएगा। गर्मियों में आप रोजाना प्याज का सेवन करते रहेंगे तो आपको यह समस्या नहीं होगी। nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips नमक का पानी

नमक का पानी भी नकसीर रोकने का कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप आधा कप पानी में चुटकी भर नमक डालें। अब इस मिश्रण की कुछ बूंदें नाम में डालें। ऐसा करने से नाक के अंदर की झिल्ली को नमी मिलेगी। साथ ही चंद मिनटों में नाक से खून निकलना भी बंद हो जाएगा। nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips एसेंशियल ऑयल

इसके लिए आप लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें एक कप पानी में डालें। पानी में पेपर टॉयल डुबाकर बाहर निकालें और पानी को निचोड़ लें। इसे नाक पर रखें। दो मिनट के लिए हल्के हाथों से दबाएं। आप इस पानी की कुछ बूंदें नाक में भी डाल सकते हैं। लैवेंडर ऑयल क्षतिग्रस्त हुए नाक के ब्लड वेसल्स को हील करता है। nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips धनिया पत्ती

नकसीर को रोकने के लिए धनिये की पत्तियाँ फायदेमंद साबित हो सकती हैं। धनिया ठंडा होता है इसलिए नकसीर से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। नाक से बहते खून को रोकने के लिए आप धनिये की पत्तियों का पेस्ट बनाए और फिर लेटकर इसे अपने माथे पर लगा लें। थोड़ी देर में आपको नकसीर से राहत मिल जाएगी। nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips सेब का सिरका

सेब का सिरका कॉटन बॉल में लगाकर नाक के अंदर रखें। इसे 4-5 मिनट तक लगा रहने दें, खून निकलना बंद हो जाएगा। दरअसल, सिरके में मौजूद एसिड रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने में मदद करता है। nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips तुलसी

तुलसी भी नाक से खून रोकने का सबसे कारगर उपाय है। जैसे ही आपकी नाक से खून बहे तो तुलसी की 4 से 5 पत्तियों को धीरे धीरे चबाएं। इससे कुछ देर में ही नाक से खून निकलना बंद हो जाएगा।
nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips विटामिन ई

विटामिन ई कैप्सूल से आप चेहरे, बालों की खूबसूरती बढ़ाते हैं। अब कैप्सूल में मौजूद ऑयल को नाक के अंदर कॉटन की मदद से लगाएं और थोड़ी देर के लिए मरीज को बिस्तर पर लिटा दें। जब भी नाक ड्राई लगे, इस तेल का इस्तेमाल करें। यह त्वता को नमी प्रदान करता है। नाक की झिल्ली मॉइस्चराइज होती है। विटामिन ई ऑयल नाक से निकल रहे खून को भी बंद कर सकता है। nose bleeding,home remedies to get rid of nose bleeding,nose bleeding treatment,Health,healthy living,Health tips सलाईन वॉटर

आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच बेकिंग सोडा और डेढ़ कप पानी लें। पानी में नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब एक सिरिंज में इस मिश्रण को डालकर एक नथुने में डालें। इस दौरान दूसरा नथुना बंद होना चाहिए। अब माथे को नीचे झुकाकर पानी को बाहर आने दें। आपको इसे कई बार दोहराना है। सलाईन वॉटर नासिका मार्ग में अधिक म्यूकस बनाने वाले संक्रमणों से छुटकारा दिलाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology