न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

शराब का सेवन शरीर के लिए बहुत खतरनाक होता हैं, लेकिन इसके बावजूद इसका चलन बढ़ता ही जा रहा हैं। आजकल कोई भी पार्टी या सेलेब्रेशन हो, शराब के बिना अधूरी मानी जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 11:57:12

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

शराब का सेवन शरीर के लिए बहुत खतरनाक होता हैं, लेकिन इसके बावजूद इसका चलन बढ़ता ही जा रहा हैं। आजकल कोई भी पार्टी या सेलेब्रेशन हो, शराब के बिना अधूरी मानी जाती हैं। कई लोग तो वीकेंड का इंतजार ही सिर्फ इसलिए करते हैं। लेकिन इस दौरान यह देखने को मिलता हैं कि कुछ लोग इतनी ज्यादा शराब पी लेते हैं कि उनका खुद पर कंट्रोल नहीं रहता और कई बार तो इस वजह से शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। लेकिन इसी के साथ ही हैंगओवर की समस्या भी होती हैं जिसमें सिरदर्द, आंखों का लाल होना, मांसपेशियों में दर्द, ज्यादा प्यास लगना, रक्तचाप का बढ़ना, दिल की गति तेज होना, कंपकपी, और पसीना आने जैसी शारीरिक समस्या भी होने लगती है। शराब का हैंगओवर समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं हैंगओवर को उतारने के उपाय। आइये जानते हैं इनके बारे में...

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

नींबू

शराब का नशा उतारने में लेमन जूस काफी मददगार होता है। लेमन टी पीने से भी हैंगओवर उतर जाता है। यह अल्कोहल को जल्दी से सोख लेता है और तुरंत राहत दे देता है। एक गिलास ठंडे पानी में नींबू का रस मिलाने से नशा उतर जाता है।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

शहद

शहद का सेवन करना चाहिए। शहद अल्कोहल के हानिकारक प्रभाव और हैंगओवर को बेअसर करता है। शहद में फ्रक्टोज होने के कारण शराब का चयापचय होता है। शहद शराब के पाचन में भी मदद करता है।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

केला

आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि केला भी हैंगओवर उतारने में आपकी मदद कर सकता है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर में प्रोबायोटिक्स गुणों का संचार करते हैं और पानी की कमी को दूर करते हैं। शराब पीने से शरीर कई पोषक तत्वों को खो देता है, ऐसे में केला खाने से यह बैलेंस बना रहता है।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

अदरक

अदरक में बेचैनी खत्म करने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं। शराब का नशा उतारने में भी यह काफी काम आता है। अदरक अल्कोहल को अच्छे से डाइजेस्ट कर देता है, जिससे हैंगओवर उतर जाता है।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

दही

दही शराब का नशा उतारने में बेहद फायदेमंद होता है। ये किसी भी अन्य घरेलू उपाय से बेहतर है, लेकिन इसे फीका ही खाएं, चीनी का प्रयोग न करें। साथ ही, ये बॉडी में गुड बैक्टीरिया का संचार करता है। अक्सर शराब पीने की वजह से बॉडी में हार्मफुल बैक्टीरिया गट हेल्थ के साथ खिलवाड़ करने लगते हैं। दही उन खराब बैक्‍टीरिया की जगह गुड बैक्‍टीरिया का संतुलन बनाता है।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

पुदीना

पुदीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही ये शराब के नशे को उतारने में भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको 4-5 पुदीना के पत्ते लेने हैं और उसमें पानी मिला देना तथा उसको अच्छी तरह से उबाल लेना है। इसके बाद इस पानी का सेवन कर लेना है। इससे पेट से गैस बाहर निकलेगी और आंतों को आराम मिल सकेगा और धीरे -धीरे नशा भी उतरने लगेगा।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

नारियल पानी

हैंगओवर उतारने का नारियल पानी भी एक बेहतर तरीका है। ज्यादा शराब पीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो बॉडी को फिर से हाइड्रेट करते हैं और आवश्यक न्यूट्रिएंट्स पहुंचाता है।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

कॉफी

हैंगओवर उतारने के लिए कॉफी का नुस्खा भी लोकप्रिय है। एक कप कड़क कॉफी से आपका हैंगओवर गायब हो सकता है। एक बार में ही कॉफी पीने की जगह थोड़े-थोड़े देर के अंतराल में आधा-आधा कप कॉफी पीएं। ये सुस्ती दूर करके सिरदर्द से राहत देता है।

समय और सेहत दोनों बर्बाद करता हैं शराब का हैंगओवर, जानें इसे उतारने के उपाय

टमाटर

ताजे टमाटर का रस लें। इसमें फ्रूक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो कि शराब का पाचन करता है। इसमें उपस्थित जीवनीय एवं खनिज तत्व हैंगओवर के लक्षणों को कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री