न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो किडनी के लिए सुपरफूड का काम करते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 10:29:20

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती हैं जहां आपको अपनी लाइफस्टाइल को संतुलित करते हुए शरीर के हर अंग के बारे में विचार करना जरूरी हो जाता हैं। हमारे शरीर में किडनी एक खास अंग है, इसका काम खून को साफ रखना, शरीर में पानी और क्षार को संतुलन करके यूरिन बनाना है। किडनी से संबंधित सभी रोग कई खतरनाक स्थितियां पैदा कर सकते हैं। किडनी की समस्या अधिकतर खान-पान से जुड़ी हुई होती है, इसलिए किडनी के मरीजों को अपने खान-पान को लेकर अधिक सतर्क रहना चाहिए। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है आप हेल्दी डाइट लें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो किडनी के लिए सुपरफूड का काम करते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

मूली

मूली में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं। मूली में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें आयरन, मैंगनीज और विटामिन सी भी पाया जाता है। मूली को डाइट में शामिल करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मूली फायदेमंद होती है मूली में शुगर स्तर कम होता है, जिससे इंसुलिन बनने में आसानी होती है। इस वजह से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। डायबिटीज कंट्रोल में रहने से किडनी खराब होने की संभावना भी कम होती है इसलिए मूली का सेवन किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

जैतून का तेल

जैतून का तेल फास्फोरस मुक्त होता है और यह गुर्दे की बीमारी वाले लोगों के लिए अपने खानपान में शामिल करने लायक खाद्य पदार्थ है। जैतून के तेल में अधिकांश वसा एक मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जिसे ओलिक एसिड कहा जाता है जो किडनी की सूजन कम करता है।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन बी 6, फोलिक एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन किडनी को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसका सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम भी करता है।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल भारतीय रसोई में आमतौर से किया जाता है। कई तरह के व्यंजनों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन में मैंगनीज, विटामिन सी और विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

फूलगोभी

हेल्थ लाइन के अनुसार फूलगोभी एक पौष्टिक सब्जी है जो विटामिन सी, विटामिन के और बी विटामिन फोलेट सहित कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत भी है। सब्जियों में आलू के स्थान पर फूल गोभी का प्रयोग किया जा सकता है।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी यानी जामुन, ये पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, इसलिए इसे आप खा सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व किडनी के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

पपीता

पपीते को स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें उच्च पोषक तत्व और फाइबर पाया जाता है। पपीता विटामिन-ए, विटामिन-सी और फाइटो विटामिन का एक अच्छा सोर्स है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हमारी किडनी को हेल्दी रखता है। किडनी को हमेशा हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना पपीते का सेवन जरूर करें।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

लाल अंगूर

लाल अंगूर वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे ही होते हैं साथ में ये विटामिन सी में उच्च होते हैं और इनमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है। ये किडनी के लिए फायदेमंद होते हैं।

आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें, हेल्दी रहेगी किडनी

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से भी किडनी को हमेशा स्वस्थ रखा जा सकता है, क्योंकि नारियल पानी में कई सारे विटामिंस, डाइटरी फाइबर, मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा यह ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और पानी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्या ठीक होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शक्कर की मात्रा को नियंत्रित रखते हैं। यह डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। हेल्दी किडनी के लिए नारियल पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी