न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थैरेपी की तरह काम करती है स्वीमिंग, सेहत को पहुंचाती हैं इस तरह फायदे

सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में आपको व्यायाम और एक्सरसाइज़ को शामिल करने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर के सभी अंग उचित तरीके से काम करें। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में स्विमिंग को शामिल कर सकते हैं जो शरीर के लिए एक संपूर्ण व्यायाम है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 3:09:37

थैरेपी की तरह काम करती है स्वीमिंग, सेहत को पहुंचाती हैं इस तरह फायदे

सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में आपको व्यायाम और एक्सरसाइज़ को शामिल करने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर के सभी अंग उचित तरीके से काम करें। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में स्विमिंग को शामिल कर सकते हैं जो शरीर के लिए एक संपूर्ण व्यायाम है। स्वीमिंग एक थैरेपी की तरह काम करती है जो शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने के साथ ही फिटनेस में सुधार लाने का काम करती हैं। 25 से 30 मिनट रोज स्विमिंग आपको कई तरह के फायदे पहुंचाती हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आपने कभी भी स्विमिंग नहीं की है तो आपको स्विमिंग के ये फायदे जरूर जान लेने चाहिए।

health benefits of swimming,swimming,swimming health benefits,healthy living,Health tips

पूरे शरीर का वर्कआउट

स्विमिंग में आपके शरीर के सभी अंग शामिल होते हैं आप किसी भी प्रकार से स्विमिंग करें आपके पूरे शरीर का एक साथ व्यायाम हो सकता है। इसके अलावा, पानी में की जाने वाली गतिविधियां आपके शरीर से अधिक मेहनत करवाती हैं इसलिए पानी में किया गया 30 मिनट का व्यायाम जमीन पर 40 मिनट तक किए जाने वाली एक्सरसाइज के बराबर होता है। अगर आप स्वीमिंग करते हैं तो आपकी शरीर की एक्सरसाइज के साथ ही अन्य रोगों से भी राहत मिलती है।

health benefits of swimming,swimming,swimming health benefits,healthy living,Health tips

वजन पर नियंत्रण

यह शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इससे व्यक्ति को डिहाइड्रेशन का सामना नहीं करना पड़ता और बॉडी शेप में रहती है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए यह बेहतर व्यायााम है। अच्छी तरह स्विमिंग की जाए तो लगभग आधे घंटे में 200 कैलोरीज बर्न की जा सकती हैं जो व्यायाम के तौर पर पैदल चलने की मात्रा में दोगुना है तेजी से स्विमिंग करना दौड़ने और साइकिल चलाने की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न करके आपको फिट बनाने में मदद करता है।

health benefits of swimming,swimming,swimming health benefits,healthy living,Health tips

हृदय गति बनती हैं बेहतर

दूसरी मांसपेशियों की ही तरह हमारा हार्ट भी एक तरह का मसल्स ही होता है, जिसे आप मजबूती प्रदान कर सकते हैं। प्रत्येक धड़कन के साथ हार्ट ब्लड पम्प करता है और पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई करता है। लोअर रेस्टिंग हार्ट के स्वास्थ्य लाभ का मतलब है कि आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम है और तैराकों की लोअर रेस्टिंग हार्ट रेट 40 हार्ट बीट प्रति मिनट होती है। एक औसत व्यक्ति के लिए लोअर रेस्टिंग हृदय गति 60-70 बीट प्रति मिनट होती है। साथ ही इससे शरीर के लिए जरूरी हाई डेंसिटी लाइपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल बढऩे से रोकता है।

health benefits of swimming,swimming,swimming health benefits,healthy living,Health tips

मजबूत होंगे आपके मसल्स

यदि रोजाना नियमित रूप से स्विमिंग की जाए जो किसी और एक्सरसाइज या कसरत का करना जरुरी नहीं होता तैराकी आपकी मांसपेशियों को बढ़ाने और उनमें मजबूती पैदा करने में मदद करती है आपकी मांसपेशियां बढ़ती हैं और मजबूत भी होती हैं। तैराकी के लिए एक्सरसाइज की तुलना में अधिक मेहनत की जरुरत होती है यही वजह है कि यह अधिक मेहनत आपके शरीर में मसल्स को सेहतमंद बनाने में बहुत मददगार साबित होती हैं।

health benefits of swimming,swimming,swimming health benefits,healthy living,Health tips

डायबिटीज का खतरा होगा कम

डायबिटीज टाइप-1 व 2 दोनों के मरीजों के लिए स्वीमिंग एक थैरेपी की तरह काम करती है। तैराकी से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है जिससे वजन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इस वजह से शुगर लेवल में भी उतार-चढ़ाव नहीं होता है।

health benefits of swimming,swimming,swimming health benefits,healthy living,Health tips

ब्लड सर्कुलेशन में होता हैं सुधार

तैरने से आपकी हृदय गति में सुधार होता है, जिससे शरीर में रक्त की आपूर्ति बढ़ जाती है। बढ़े हुए ब्लड सर्कुलेशन से उन क्षेत्रों में सुन्नता और झुनझुनी की समस्या कम होती है, जहां ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाने के कारण ये समस्याएं महसूस होती हैं।

health benefits of swimming,swimming,swimming health benefits,healthy living,Health tips

स्ट्रेस और तनाव कम करने में मददगार

जब आप किसी भी चीज के कारण तनाव में हों या आमतौर पर आपका मूड अच्छा न हो तो स्विमिंग के लिए जाएं नियमित रूप से तैरने पर तनाव का स्तर कम किया जा सकता है, डिप्रेशन की समस्या और एंग्जायटी की समस्या में कमी लाई जा सकती है और बेहतर नींद प्राप्त की जा सकती है मानसिक फायदे प्राप्त करने के लिए हल्की-फुल्की स्विमिंग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी