Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पारंपरिक रूप से भारतीय तकनीक है ऑयल पुलिंग, इस्तेमाल से मिलते हैं ये गजब के फायदे

प्राचीन समय से ही भारत में कई ऐसी तकनीकें इस्तेमाल होती आई हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। इन्ही में से एक हैं ऑयल पुलिंग जो एक प्राकृतिक और हर्बल तरीका है और आयुर्वेद में भी इसका बहुत महत्व माना गया हैं। ऑयल पुलिंग अर्थात तेल से

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 7:24:48

पारंपरिक रूप से भारतीय तकनीक है ऑयल पुलिंग, इस्तेमाल से मिलते हैं ये गजब के फायदे

प्राचीन समय से ही भारत में कई ऐसी तकनीकें इस्तेमाल होती आई हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। इन्ही में से एक हैं ऑयल पुलिंग जो एक प्राकृतिक और हर्बल तरीका है और आयुर्वेद में भी इसका बहुत महत्व माना गया हैं। ऑयल पुलिंग अर्थात तेल से कुल्ला करने की विधि हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। कई बड़े सेलेब्रिटी हैं जो अपनी सेहत और सुंदरता के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऑयल पुलिंग करने के तरीके और इससे मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living क्या है ऑयल पुलिंग?

ऑयल पुलिंग का मतलब होता है तेल से कुल्ला करना। इससे आयुर्वेद में कवाला या गंदुशा भी कहा जाता है। गंडुशा में अपने मुंह को पूरी तरह से तेल से भरना पड़ता है और थोड़े समय बाद इसे बाहर थूकना पड़ता है। इसमें और कवलग्रह में बस इतना अंतर है कि कवलग्रह में मुंह को पूरी तरह तेल से भरा नहीं जाता है। यहाँ मुँह से तेल को थूकने से पहले मुँह में हिलने की जगह होती है। नियमित रूप से ऑयल पुलिंग करने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। ऑयल पुलिंग के लिए जैतून या नारियल दोनों तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस क्रिया में महीने डेढ़ महीने बाद तेल बदलते रहना अच्छा रहता है। जैसे अगर आप डेढ़ या 2 महीने से तिल के तेल से आयल पुलिंग कर रहे हैं, तो आप इसे बदल कर एक डेढ़ महीने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑयल पुलिंग करने का तरीका

ऑयल पुलिंग करने के लिए आप नारियल के तेल, तिल के तेल, सूरजमुखी के तेल या जैतून के तेल में से किसी एक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ऑयल पुलिंग करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। इसके लिए एक बड़े चम्मच तेल को अपने मुंह में डालकर इसे 15 से 20 मिनट के लिए मुंह के अंदर चारों तरफ घुमाएं और कुल्ला करें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको तेल को बिल्कुल भी निगलना नहीं है। इसके बाद तेल को थूक कर सादे पानी या गर्म पानी से अच्छी तरह से कुल्ला कर लें। इसके बाद आप ब्रश कर लें। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living ऑयल पुलिंग के फायदे

कैविटी से बचाव

मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया दांतों में प्लाक का कारण बनते हैं, जिससे कैविटी यानी दातों में खोखलेपन की समस्या हो जाती है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ऑयल पुलिंग के लिए तिल, नारियल और सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इन तेलों में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इससे कैविटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, इससे दांतों और मसूड़ों की मजबूती भी बरकरार रहती है। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living ऊर्जा में बढ़ोतरी

दोस्तों आयल पुलिंग का सबसे बड़ा लाभ है कि यह आपके शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। सुबह उठने पर जिन लोगों को आलस से आता है उनके लिए आयल पुल्लिंग वरदान है। इससे आपको दिनभर तरोताजा और खुशनुमा महौल का एहसास होगा। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living मसूड़ों की सूजन दूर करे

तिल के तेल, सूरजमुखी के तेल और नारियल के तेल से होने वाले ऑयल पुलिंग के फायदे में मसूड़ों की सूजन को दूर करना भी शामिल है। इन तेलाें में पाए जाने वाले फैटी एसिड में 45-50 प्रतिशत लॉरिक एसिड होता है। लॉरिक एसिड में सूजन को रोकने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। ये गुण कीटाणुओं से मसूड़ों की सुरक्षा करने के साथ ही उनकी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

आयल पुलिंग से शरीर से परजीवी और विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं। यह खून को शुद्ध करता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living सांस की बदबू होगी दूर

बुरी सांस एक आम समस्या है। हर चार लोगों में एक इस समस्या से पीड़ित है। बैक्टीरिया विषाक्त पदार्थों को उत्पन्न करते हैं और खाद्य कणों को तोड़ते हैं, जिससे बदबूदार गंध आती है। आयल पुल्लिंग से इस बदबू से छुटकारा मिल सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि खराब सांस को कम करने और बैक्टीरिया को नष्ट करने में यह क्लोरहेक्सिडाइन के जितना ही प्रभावी है। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living हार्मोंस में संतुलन

शरीर में मौजूद टॉक्सिन हमारे हारमोंस को प्रभावित करते हैं जिससे आगे चलकर हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं ऑइल पुलिंग हार्मोस का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living सिरदर्द दूर करने के लिए

यह और भी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि ऑयल पुलिंग प्रक्रिया मुंह को साफ करने के साथ-साथ माइग्रेन और सिरदर्द से छुटकारा दिलाने का काम भी कर सकती है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living स्किन के लिए फायदेमंद

इसके रोजाना इस्तेमाल से हमारा खून धीरे-धीरे साफ नहीं लगता है जिससे हमारी स्किन चमकदार बनती है। ऑयल पुलिंग के सिर्फ 3 सप्ताह बाद ही आप अपनी स्किन पर इसका असर खुद ही महसूस करने लगेंगे। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही हानिकारक पदार्थों को दूर कर त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में फायदेमंद हो सकता है। oil pooling,what is  oil pooling,benefits of  oil pooling,oil pooling good  for health,healthy habits,Health,Health tips,healthy living दांतो की चमक बढ़ाने में मददगार

अपने दांतो का पीलापन दूर करने के लिए केमिकल युक्त विभिन्न प्रकार के टूथपेस्ट करने की जरूरत नहीं है ऑयल पुलिंग में मौजूद एंटीबायोटिक आपके दांतो को साफ कर उनकी सफेदी बढ़ाते हैं जिससे आपके दांत अधिक चमकदार दिखने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology