न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही कई फायदे पहुंचाता हैं करेले का पानी, जानें इसके बारे में

जब भी कभी लोगों द्वारा नापसंद सब्जियों की बात की जाती हैं तो शीर्ष में करेले का नाम आता हैं जिसके कड़वेपन की वजह से लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण और पोषक तत्व आपको सेहतमंद बनाने का काम करते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 10:52:52

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही कई फायदे पहुंचाता हैं करेले का पानी, जानें इसके बारे में

जब भी कभी लोगों द्वारा नापसंद सब्जियों की बात की जाती हैं तो शीर्ष में करेले का नाम आता हैं जिसके कड़वेपन की वजह से लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण और पोषक तत्व आपको सेहतमंद बनाने का काम करते है। कई लोग तो इसके जूस का सेवन भी करते हैं। इसी के साथ ही करेले का पानी भी उतना ही फायदेमंद साबित होता हैं जो कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको करेले के पानी से सेहत को मिलने वाले फायदों के साथ ही इसे बनाने और सेवन करने के तरीके से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

bitter gourd,bitter gourd water,bitter gourd water benefits,bitter gourd water health benefits,healthy tips,healthy living

लिवर के लिए फायदेमंद

करेले का पानी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसके एंटीऑक्सीडेंट लिवर के एंजाइम को बेहतर बनाता है और इसके काम काज को तेज करता है। इससे लिवर मजबूत होता है जिसके कारण आप लिवर की कई समस्याओं से बच सकते हैं।

bitter gourd,bitter gourd water,bitter gourd water benefits,bitter gourd water health benefits,healthy tips,healthy living

स्किन के लिए फायदेमंद

करेले का पानी पीना स्किन के लिए फायदेमंद है। दरअसल, करेले में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो कि स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। ये पीठ में हो रहे दानों, चेहरे पर एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या को दूर करता है। साथ ही अगर आपको कोई स्किन इंफेक्शन है, तब भी ये आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है।

bitter gourd,bitter gourd water,bitter gourd water benefits,bitter gourd water health benefits,healthy tips,healthy living

ब्लड शुगर संतुलित करता है

करेले का पानी ब्लड शुगर संतुलित करने में मददगार है। दरअसल, करेले के एंटीऑक्सीडेंट पेनक्रियाज के काम काज को तेज करता है जो कि ब्लड शुगर पचाने में मदद करता है। ये शरीर में शुगर के मेटाबोलिज्म तो फास्ट कर देता है, और शुगर स्पाइक को होने से रोकता है। इससे आपका ब्लड शुगर संतुलित रहता है। जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।

bitter gourd,bitter gourd water,bitter gourd water benefits,bitter gourd water health benefits,healthy tips,healthy living

पेट के लिए फायदेमंद

करेले का पानी पेट के लिए फायदेमंद है। इसमें फोस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है जो कि कब्ज की समस्या से बचाता है। ये पेट में पाचन एंजाइम के प्रोडक्शन को बेहतर बनाता है और खाना पचाने में तेजी से मदद करता है। इससे आपका खाना तेजी से पचता है।

bitter gourd,bitter gourd water,bitter gourd water benefits,bitter gourd water health benefits,healthy tips,healthy living

इम्यूनिटी बढ़ाता है

करेले के पानी में विटामिन ए, सी और जिंक होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण,शरीर को कई मौसमी इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और इम्यूनिटी कम करने में मददगार है।

bitter gourd,bitter gourd water,bitter gourd water benefits,bitter gourd water health benefits,healthy tips,healthy living

करेले का पानी बनाने का तरीका

- 2 बड़े साइज के करेले लेने हैं। इसे बीच से काट लें।
- फिर एक कड़ाई में लगभग 1 लीटर के करीब पानी डालें।
- फिर करेले को पानी में डालें और उबालें।
- अब जब उबल उबाल कर करेला का पानी कम हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- फिर इसे पानी को छान लें और इस पानी में एक चुटकी नमक मिला कर इसे पिएं।
- अब बचे हुए करेले और पानी को रहने दें।
- शाम को या फिर सोने से पहले इसमें थोड़ा और पानी मिलाएं। करेला उबालें और इसका पानी पिएं।

करेले का पानी कब और कैसे पिएं

करेले के पानी को आप कई तरह से पी सकते हैं। इसके अलावा जिन्हें डायबिटीज, दिल की बीमारी, मोटापा और स्किन की समस्याएं हैं, वे भी इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीज सुबह और शाम, यानी कि दिन में दो बार करेले का पानी पिएं। मोटापे के मरीज इसे खाली पेट या खाने के बाद खा सकते हैं। दिल की बीमारी के मरीज इसे चाय की तरह ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!