न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको सेहतमंद बनाने का काम करेगा चुकंदर का जूस, ये फायदे कर देंगे हैरान

आज इस कड़ी में हम आपको चुकंदर के जूस से सेहत को होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। जानें चुकंदर का जूस पीने से होने वाले लाभ के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 2:34:49

आपको सेहतमंद बनाने का काम करेगा चुकंदर का जूस, ये फायदे कर देंगे हैरान

सेहतमंद रहना कौन नहीं चाहता हैं लेकिन इसके लिए जरूरी हैं अपनी दिनचर्या में ऐसे आहार को शामिल किया जाए जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की भरपाई करें और रोगमुक्त शरीर प्रदान करें। चुकंदर इसका एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं जिसके जूस का सेवन कर खुद को सेहतमंद रखा जा सकता हैं। चुकंदर के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। इसका सेवन सुबह-सुबह व्यायाम के बाद किया जाना चाहिए जिससे कई सारी शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको चुकंदर के जूस से सेहत को होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। जानें चुकंदर का जूस पीने से होने वाले लाभ के बारे में...

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

ब्लड प्रेशर करें कम

चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को उच्च रक्त चाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद है। बता दें कि रोजाना 250 मिलिलीटर यानी 8 औंस से ज्यादा जूस ना लें।

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

याद्दाश्त बढ़ेगी

वैसे तो भूलने की बीमारी एक उम्र के बाद लोगों में देखने में आती है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है आजकल युवाओं में भी यह समस्या आम है। चुकंदर का जूस पीने से मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे कि मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, भूलने की बीमारी तो ठीक होती ही है, साथ ही दिमाग के सोचने की क्षमता में भी विकास होता है इसलिए पढ़ने वाले बच्चों को तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

पोटैशियम की पूर्ती

चुकंदर पोटेशियम, का एक अच्छा स्रोत है, जो नसों और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है। माना जाता है कि एक निश्चित मात्रा में अगर चुकंदर का रस पिया जाए तो यह शरीर में पोटेशियम के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। मालूम हो कि शरीर में पोटेशियम की मात्रा बहुत कम होने पर कमजोरी, थकान और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

वजन कम करने में सहायक

वजन कम करने के लिए चुकंदर का जूस बहुत लाभकारी होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और मात्र एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से लंबे समय के लिए पेट भरा रहता है। इसमें शक्कर की मात्रा भी बहुत कम होती है इसलिए वजन कम करने के लिए यदि प्रतिदिन इसका सेवन किया जाए तो न तो कोई नुकसान दिखेंगे और जल्दी ही शरीर की चर्बी घटने लगेगी। दिन की शुरुआत चुकंदर का जूस पीकर करें।

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

बढाएं एक्सरसाइज स्टेमिना

एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर का जूस एक्सरसाइज स्टेमिना बेहतर करने में भी मदद करता है। अध्ययन के दौरान, प्रशिक्षित साइकिल चालकों ने प्रतिदिन 2 कप चुकंदर का रस पिया, उनके 10 किलोमीटर के समय परीक्षण में लगभग 12 सेकंड का सुधार हुआ।

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

मधुमेह का इलाज

जिस व्यक्ति को मधुमेह है, वह हर तरह का जूस नहीं पी सकता है लेकिन चुकंदर का जूस मधुमेह के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। चुकंदर में अल्फा- लाइपोइक एसिड पाया जाता है जो कि ग्लूकोज के स्तर को कम करता है। चुकंदर में पाए जाने वाले एंटीृ ऑक्सिडेंट मधुमेह में ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी जैसी परिस्थतियों से भी लड़ता है।

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

मिनरल से भरपूर

शरीर में मिनरल्स की कमी होने पर कोई भी काम ठीक तरह नहीं किया जा सकता और चुकंदर मिनरल्स से भरपूर होता है और इसका जूस बहुत फायदेमंद है। कुछ मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है तो वहीं कुछ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। चुकंदर में आयरन, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्निशियम जैसे मिनरल मिलते हैं।

health benefits of beet root juice,healthy living,Health tips

बालों को झड़ने से रोके

चुकंदर में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यह पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत होता है। बालों के विकास के लिए पोटेशियम बहुत आवश्यक है इसलिए यदि आपके बाल झड़ रहे हैं या बालों का विकास नहीं हो रहा है तो प्रतिदिन चुकंदर का जूस पीना शुरू कर दें। थोड़े दिन यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे तो असर आप खुद देख पाएंगे

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!