न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिम में की गई ये गलतियां पहुंचा सकती हैं आपको भारी नुकसान, जानें और संभले इनसे

हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी बॉडी फिट और एक्टिव रहे। इसके लिए कई लोग जिम जाना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 12:22:35

जिम में की गई ये गलतियां पहुंचा सकती हैं आपको भारी नुकसान, जानें और संभले इनसे

हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी बॉडी फिट और एक्टिव रहे। इसके लिए कई लोग जिम जाना पसंद करते हैं। जिम में एक्सरसाइज करना जितना जरूरी है उससे भी ज्यादा जरूरी है इसे सही तरह से करना। अगर हम किसी भी एक्सरसाइज को गलत तरीके से करते हैं तो फायदे की जगह हमें नुकसान हो सकता है। जी हां, अकसर लोग जिम करने के बाद भी कई गलतियां कर ते हैं, जिसकी वजह से उन्हें मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जिम में की जाने वाली उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

सांस रोके रहना

यह बहुत ही कॉमन बात है कि हम जब वेट उठाते हैं तो हमारी सांस कुछ देर के लिए रुकी रहती है या कह सकते हैं कि हम वेट उठाने के दौरान कुछ देर के लिए अपनी गहरी सांस को रोक लेते हैं, लेकिन हमारी यह आदत जिम में भारी पड़ सकती है। अगर आप जिम में ऐसा बार बार करेंगे तो हो सकता है कि आपका ब्‍लड प्रेशर अचानक बढ जाए जिससे आप बेहोश भी हो सकते हैं। ऐसे में वेट उठाने के दौरान ब्रीदिंग पर खास ध्‍यान देने की जरूरत होती है। जब भी वेट उठाएं तो पहले सांस को छोड़ें इसके बाद वजन उठाने की पो‍जीशन में आएं और गहरी सांस लें। इससे आपका ब्‍लड प्रेशर सही रहेगा।

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

वॉर्मअप और रिलैक्स

जब भी आप जिम जाएं तो वर्कआउट की शुरुआत वॉर्म अप से करें। सबसे पहले आप हल्का-फुल्का कार्डियो करे। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक ट्रेडमिल पर रनिंग करें। इसके बाद ही एक्सरसाइज शुरू करें। यहां ये बात ध्यान रखने की बहुत जरूरत है कि हर एक्सरसाइज के बीच में आपको कम से कम 5 मिनट तक रिलैक्स करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आप अगली वर्कआउट के लिए फिर से चार्जअप हो जाएंगे।

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

मसल्‍स को ब्रेक नहीं देना

आमतौर पर जिम इंस्‍ट्रक्‍टर रोज अलग अलग बॉडी मसल्‍स के एक्‍सरसाइज कराते हैं लेकिन कई बार जब हम अकेले जिम में वर्कआउट करते हैं तो रोज एक ही एक्‍सरसाइज करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल जब किसी मसल्‍स की ट्रेनिंग होती है तो उसे रिकवर होने में 48 घंटे लगते हैं। ऐसे में उन्हें दो दिनों का ब्रेक देना जरूरी होता है। इस दौरान आप अलग बॉडी मसल्‍स का एक्‍सरसाइज करें। हर दिन की एक्‍सरसाइज और मसल्‍स तय कर लें। जैसे पहले चेस्ट, फिर बैक और वीक के अंतिम दिन लेग्स। यह तरीका मसल्‍स को हील करने में मदद करेगा जिससे आप बिना इंजुरी के एक अच्‍छी बॉडी पा सकेंगे।

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

हैवी वर्कआउट

आपको इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जिम में शुरुआत में हैवी वर्कआउट बिल्कुल भी ना करें। इससे आपको गहरी इंजरी हो सकती है। इसलिए शुरु के 10 से 15 दिनों तक कम वजन वाले डंबल और अन्य इक्विपमेंट्स का ही प्रयोग करें। धीरे-धीरे जब आपके शरीर को वर्कआउट की आदत हो जाएगी तब आप हैवी वर्कआउट शुरू कर सकते हैं। जैसे- शुरुआत में आप 2.5 किलो के डंबल का प्रयोग करें। इसके बाद 5 किलो और फिर 7.5 किलो वाले वजन का इस्तेमाल करें।

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

गलत पोश्‍चर और टेक्निक से वजन उठाना

अगर आप ट्रेनर के बिना वेट उठाते हैं तो इस बात को ध्‍यान में रखने की जरूरत है कि कहीं आप गलत तरीके से तो वेट नहीं उठा रहे या वजन उठाते समय आपका पोश्‍चर सही तो है। बेहतर होगा कि आप ट्रेनर के सामने ही ट्रेनिंग करें। इसके लिए आपको अधिक पैसे देने पड़ सकते हैं लेकिन यह आपकी सही ट्रेनिंग के लिए बहुत ही जरूरी है। सही पोश्‍चर और टेक्निक से आपके मसल्‍स भी जल्‍दी ग्रो करेंगे और इंजुरी की संभावना भी कम रहेगी।

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

लेग डे को भूल जाना

आमतौर पर जिम में ये भी देखा जाता है कि ऊपर की बॉडी को शेप में लाने के चक्कर में लोग पैरों की एक्सरसाइज करना भूल जाते हैं। इसके बाद आपका शरीर दूर से काफी भद्दा लगने लगता है, क्योंकि पैर लकड़ी की तरह सूखे रह जाते हैं और ऊपर का हिस्सा चौड़ा हो जाता है। आपके हिप्स भी पूरी तरह से अंदर चले जाते हैं, क्योंकि आपने लोवर बॉडी पर ध्यान ही नहीं दिया। इसीलिए अगर आपको अजीब नहीं दिखना है तो हर हफ्ते एक दिन लोवर बॉडी की एक्सरसाइज करें।

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

ज्यादा पानी पीना

इस समय मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सर्दियां जा रही हैं और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में जब आप एक्सरसाइज करेंगे तो आपको बेहद गर्मी लगेगी, लेकिन कुछ लोग यहीं पर ही एक गलती कर देते हैं। वो जल्दबाजी में ढेर सारा पानी पी लेते हैं। ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको ज्यादा प्यास लग रही है तो आप थोड़ी थोड़ी देर पर एक-एक घूंट पानी पी सकते हैं। इससे आपको नुकसान नहीं होगा।

common gym exercise mistakes,workout errors to avoid in the gym,fitness blunders during gym sessions,preventing exercise mistakes in the gym,gym form and technique errors,fitness pitfalls to watch out for,gym workout dos and donts,proper gym exercise form guide,safely exercising in the gym,correcting gym workout mistakes

वर्कआउट से पहले हैवी खाना

आप चाहे सुबह जिम जाएं या शाम को, ये ध्यान रखने की जरूरत है कि वर्कआउट से पहले खाना नहीं खाना है। कुछ लोग सोचते हैं कि इससे उन्हें एनर्जी मिलेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी सही नहीं है। इसके उलट आप एक्सरसाइज करते समय हैवी फील करेंगे और कई बार खाना हजम नहीं होने पर उल्टी जैसा भी महसूस करेंगे। आप एक्सरसाइज करने के दौरान एनर्जी के लिए ब्लैक टी या ग्रीन टी पी सकते हैं।

एक्सरसाइज के बाद कुछ ना खाना

कुछ लोग एक्सरसाइज को शौक से कर लेते हैं। लेकिन जिम से आने के बाद कुछ नहीं खाते हैं। ऐसा करने से आपकी मासपेशियों को नुकसान पहुंचता है और इंसान कमजोर होने लगता है। जिम के बाद कुछ ऐसे फूड्स ले जो आपके जलदी पच जाएं और तुरंत एनर्जी दें। जिम के बाद आप प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेस से भरपूर चीजें लें। उदाहरण के तौर पर आप उबले हुए अंडों के साथ कोई फ्रूट शामिल कर सकते हैं। फ्रूट आपकी मासपेशियों में फिर से फ्यूल भरने का काम करेगा और अंडा मसल्स को रिपेयर करने में मदद करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत