Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 आहार से बना लें दूरी, बनते हैं एसिडिटी का कारण

खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है जिनमे से एक हैं एसिडिटी की समस्या। एसिडिटी आज के समय में एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे लोगों को हर रोज दो-चार होना पड़ता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 12:32:14

इन 10 आहार से बना लें दूरी, बनते हैं एसिडिटी का कारण

खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है जिनमे से एक हैं एसिडिटी की समस्या। एसिडिटी आज के समय में एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे लोगों को हर रोज दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में बहुत ही अधिक असहज महसूस होता है। खट्टी डकार आने लगती है और मतली भी महसूस होती है। इसका मुख्य कारण बनता हैं कुछ भी उल्टा सीधी खा लेने से। पेट में एसिडिटी और गैस से बचने के लिए जरूरी है कि डिनर में कुछ खास तरह के फूड्स को अवॉइड किया जाए। कई बार कुछ फूड आइटम्स एसिडिटी और गैस की वजह बन जाते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion अचार

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लोग अक्सर अचार खाना पसंद करते हैं। अचार से आपके खाने का स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन इससे एसिडिटी हो जाती है। अचार में सिरका मिला हुआ होता है जिसकी प्रकृति एसिडिक होती है। अचार में सिरका इसलिए मिलाया जाता है कि ये खराब ना हो। अचार में मिले सिरका और मसाले की वजह से पेट की समस्या होने लगती है। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion नॉन वेज

नॉन वेज फूड में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे डाइजेस्ट करने में शरीर को बहुत अधिक एनर्जी लगती है। रात में भारी भोजन पचाने में दिक्कत आ सकती हैं, जिससे गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। प्रोटीन में अमीनो एसिड टायरोसिन होता है जिसकी वजह से रात के वक्त नींद आने में दिक्कत हो सकती है। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion हैवी फूड
रात में गैस या एसिड की समस्या से बचाव के लिए हैवी फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे राहत पाने के लिए टायरामाइन वाले खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। टायरामाइन सोया सॉस, टमाटर, रेड वाइन, व्हाइट सॉस में पाया जाता है। हैवी फूड का सेवन भी पेट के लिए नुकसानदायक है। रात के समय फ्राइज़, बर्गर, पिज्जा, ऑयली नॉनवेज इनका परहेज करना चाहिए। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion चीनी
बहुत ही कम लोगों को पता होगा लेकिन चीनी का नेचर एसिडिक होता है। ज्यादा चीनी के सेवन से एसिडिटी भी होती है। चीनी के सेवन से ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। ऐसे में एसिडिटी से बचने के लिए कोशिश करें कि चीनी की जगह गुड़ या शहद का सेवन करें। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion दही

रात को दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो रात को दही खाने से आपको सर्दी-जुकाम हो सकती है। ऐसे में दही या तो न खाएं या फिर खाने का बहुत मन हो तो रूम टेम्प्रेचर पर ही इसे खाएं। अच्छा होगा अगर आप दही की जगह छाछ का इस्तेमाल करेंगे। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion स्पाइसी फूड

चटपटा मसालेदार रात में खाने के बजाए दिन में खाने के प्रयास करें। कच्चा प्याज, व्हाइट वाइन, बियर, शराब, टोमैटो सॅास इनका सेवन पेट में दिक्कत पैदा कर सकता है। रात के समय हमेशा मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। लाइट फूड का सेवन करना चाहिए, जिससे डाइजेशन पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion कोल्ड ड्रिंक

अगर आपको कोल्ड ड्रिंक पीने का शौक है तो सावधान हो जाइए इसे किसी हेल्दी ड्रिंक से बदलने का समय आ गया है। कोल्ड ड्रिंक्स ना सिर्फ वजन बढ़ाती हैं बल्कि पेट की समस्या जैसे एसिडिटी को भी ट्रिगर करती है। इसलिए एसिडिटी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक की जगह ताजे फलों का जूस या नारियल पानी पीना शुरू कर दें। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion खट्टे फल

संतरा, नींबू जैसे खट्टे फलों के सेवन से एसिडिटी होने की संभावना बढ़ जाती है। इन फलों को सिट्रस फ्रूट्स भी कहते हैं। आयुर्वेद में खाली पेट फलों के सेवन की मनाही है। इसलिए दिन की शुरुआत में कभी भी फलों का सेवन ना करें। यदि आप फल खाने का पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच के ब्रेक में फल खाएं। यानी करीब साढ़े 11 या 12 बजे। ताकि इसके एक से डेढ़ घंटे बाद आप लंच कर पाएं।
foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion चॉकलेट

अगर आपको पहले से एसिडिटी की समस्या है तो आपको चॉकलेट के सेवन से बचना चाहिए। चॉकलेट में फैट के साथ कैफीन भी होती है जिससे एसिडिटी हो सकती है। इसलिए चॉकलेट का सेवन कम ही करें। foods that cause acidity,foods triggering acid reflux,acidic foods to avoid,foods responsible for heartburn,acid-inducing foods,foods that increase stomach acid,acidic diet and acidity,foods that lead to acid reflux,acid-forming foods and acidity,avoiding acidic foods for better digestion कच्ची सब्जियों का सलाद

रात को गाजर, खीरा या पत्ता गोभी जैसी सब्जियों को कच्चा खाने से बचें। क्योंकि तब डाइजेशन स्लो हो जाता है, ऐसे में कच्ची चीजों को पचाने में मुश्किल आती है। कच्चा सलाद दोपहर के खाने में खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology