न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में लू से बचने के लिए आहार में शामिल करें ये 10 चीजें, रहेंगे सेहतमंद

आसमान से बरसती आग लोगों को बेहाल कर रही है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। लू लगने से डायरिया, तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की मात्रा में कमी हो जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 May 2022 11:03:09

गर्मी में लू से बचने के लिए आहार में शामिल करें ये 10 चीजें, रहेंगे सेहतमंद

आसमान से बरसती आग लोगों को बेहाल कर रही है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। लू लगने से डायरिया, तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की मात्रा में कमी हो जाती है। जिसकी वजह से कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए गर्मी में तरल पदार्थों को सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। धूप में निकलने से पहले पानी या कोई ठंडा शरबत पीना चाहिए। जैसे आम पना, शिकंजी। हालांकि, तेज धूप से आते ही और ज्यादा पसीना आने पर फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। पानी में नींबू और नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार पीते रहने से लू लगने का खतरा कम रहता है। साथ ही गर्मी में लू से बचने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो। तो चलिए जानते है इन चीजों के बारे में...

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

प्याज

गर्मियों में लू से बचाने में प्याज बड़ी कारगर होती है। गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को लू नहीं लगती है। इसमें मौजूद एंटी-एलेर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। आप सलाद या खाने के साथ कच्ची प्याज का सेवन कर सकते हैं।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

दही

दही गर्मियों की सबसे सेहतमंद चीजों में गिनी जाती है। दही हमारे शरीर में प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। यही वजह है कि दही को आंतों के लिए अच्छा समझा गया है। दही को कई तरीकों से खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो कुछ फलों के साथ भी दही का सेवन कर सकते हैं। या फिर दही की लस्सी या छाछ बनाकर भी पी सकते हैं। इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के लंच में खाना ज्यादा बेहतर होगा। दही ठंडा होता है, जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मददगार है।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

बेल का शर्बत

गर्मियों में बेल का शर्बत भी ठंडक देता है और बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

लॉकी

औषधीय गुणों से भरपूर लॉकी का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा होता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लॉकी का जूस पीने से ना सिर्फ बॉडी हाइड्रेट रहती है, बल्कि डायरिया या कब्ज की समस्या भी दूर करता है।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

मेथी के बीज

भारत में लू या हीट से बचने के लिए मेथी के बीज के उपचार बहुत लोकप्रिय हैं। मेथी के बीज खाने से बॉडी का टेंपरेचर कम रहता है। यह वजन कंट्रोल करने में भी कारगर हैं। मेथी के बीज का पानी पीने से वजम कम होता है।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

नारियल का पानी

अगर बात गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने की हो तो नारियल पानी से बेहतर भला और क्या हो सकता है। इलेक्ट्रोलाइट और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी गर्मियों में पसीने के साथ शरीर से बाहर निकले पोषक तत्वों की भरपाई करता है। डॉक्टर इसे दुनिया का सबसे अच्छा नैचुरल एनर्जी ड्रिंक मानते हैं।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

तरबूज

तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है। जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन दूर करने का काम करता है। ये ना केवल खाने स्वादिष्ट लगता है, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते है। गर्मियों में हीटस्ट्रोक या लू से बचे रहने के लिए नियमित रूप से तरबूज का सेवन करते रहें। मॉर्निंग डाइट या लंच के दौरान इसका सेवन करते रहने से आपको लू नहीं लगेगी।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

अनानास

शरीर को ठंडा रखने के लिए अनानास भी बहुत अच्छी चीज है। अनानास का लगभग 86 प्रतिशत भाग पानी से भरा होता है। ये विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। अनानास में सेल डैमेज को बचाने और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने के भी गुण शामिल होते हैं।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

धनिया

बेहाल करती गर्मी से बचने के लिए धनिये के पत्ते भी बड़े फायदेमंद साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्मियों में धनिये के पत्ते का जूस शरीर को ठंडक प्रदान करता है। दिन में दो बार इसे पीकर आप लू से बच सकते हैं। आप दूसरे फलों के जूस में भी इसकी पत्तियों को शामिल कर सकते हैं।

summer food,summer healthy food,healthy food to eat during summer,summer food to eat,healthy food,healthy living,Health tips

खीरे का सेवन

गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए खीरा आपकी मदद कर सकता है। विटामिन A, B, K से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। साथ ही खारा खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है। हालांकि, खीरा खाने के तुरंत बाद अधिक पानी पीने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?