न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में नहीं पड़ना बीमार तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 11 चीजें

सर्दियों का मौसम अब जाने को है और गर्मियां अब शुरू होने वाली हैं। मौसम के इस बदलाव का शरीर पर बहुत असर पड़ता है। जानकारों के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां घेर लेती है। ऐसे में खान-पान का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। भोजन ऐसा होना चाहिए तो शरीर की गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडक दे। इसके अलावा सेहत भी अच्छी बनाए रखे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 6:09:32

गर्मी में नहीं पड़ना बीमार तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 11 चीजें

सर्दियों का मौसम अब जाने को है और गर्मियां अब शुरू होने वाली हैं। मौसम के इस बदलाव का शरीर पर बहुत असर पड़ता है। जानकारों के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां घेर लेती है। ऐसे में खान-पान का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। भोजन ऐसा होना चाहिए तो शरीर की गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडक दे। इसके अलावा सेहत भी अच्छी बनाए रखे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में फूड प्वॉइजनिंग का खतरा अधिक रहता है इसलिए इस मौसम में खानपान ऐसा होना चाहिए, जिससे सेहत को नुकसान ना हो। ऐसे में पूरी तरह से गर्मी आने से पहले पको अपनी डाइट मौसम के हिसाब से करना शुरू कर देना चाहिए। तो चलिए जानते है आपको इस मौसम में किन-किन चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए...

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

खीरा

खीरा में प्राकृतिक रूप से पानी की मात्रा होती है। शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने में यह मददगार साबित हो सकता है जो डिहाइड्रेशन दूर करता है। साथ ही खीरे में खूब सारा फाइबर होता है। गर्मियों में खीरा खाने से कब्ज दूर रखने में मदद मिलती है।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

दही

दही खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। दही को आप अलग-अलग तरीके से भी ले सकते हैं। इसकी छाछ या मीठी लस्सी बनाकर पी सकते हैं। आप इसका रायता बनाकर भी खा सकते हैं। दही मौसमी फल मिलाकर या स्मूदी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। दही के सेवन से लू नहीं लगती और शरीर में पानी की कमी पूरी रहती है क्योंकि इसमें 85% पानी मौजूद होता है।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

नारियल पानी

शरीर को गर्मियों के लिए तैयार करने में नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है। नारियल पानी शरीर में पानी का स्तर बनाए रखता है इसमें सभी जरूरी विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक पाए जाते है। ये पेट में ठंडक पहुंचाता है और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्म मौसम से लड़ने में मदद करते हैं। स्टडी के अनुसार, नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कैंसर से भी बचाव होता है। इसके अलावा बॉडी इम्युनिटी को मजबूत करने में और बीमारियों से हमें सुरक्षित रखने में भी ये काफी कारगर होता है। इसके अलावा अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नारियल पानी का सेवन करें, इससे आपको काफी फायदा होगा।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

पुदीना

पुदीना बड़ी आसानी से कहीं भी मिल जाता है। इसे आप दही, छाछ या रायते में मिलाकर खा सकते हैं। आप पुदीने की चटनी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके रस को पीकर बाहर निकलने से धूप लगने का डर भी कम रहता है। हैजा होने पर भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। हैजा होने पर पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से फायदा होगा।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

प्याज

प्याज में विटामिन सी, बी विटामिन और पोटेशियम होता है। प्याज में भी ठंडक देने के गुण होते हैं। आप इसमें नींबू-नमक मिलाकर सलाद बनाकर खा सकते हैं। प्याज खाने का दूसरा तरीका है कि इसे अपनी सब्जियों, करी और रायते में शामिल करें। लाल प्याज में क्वीरसेटिन होता है, जिसे नेचुरल एंटी-एलर्जेन माना जाता है। हर दिन प्याज खाने से सन-स्ट्रोक से भी बचने में मदद मिलती है। उच्च एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी प्याज को दिल के अनुकूल जड़ वाली सब्जी बनाते हैं। प्याज आपको एंटी-बैक्टीरियल गुण भी प्रदान कर सकता है।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

नींबू पानी

नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रेत है। साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है। नींबू पानी गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है। एक ग्लास नींबू पानी शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप नींबू पानी में नमक, एक चुटकी जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। नींबू पानी आपको दिन भर ठंडा और तरोताजा रखता है। साथ ही नींबू पानी में कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं। नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

लौकी

लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। लौकी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। हर दिन सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही लौकी का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह आपका वजन बहुत जल्दी कम करने में सहायक होती है। इसलिए इसे उबालकर नमक के साथ खाया जाता है, या फिर इसका जूस पिया जाता है। लौकी का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

ककड़ी

ककड़ी में विटामिन A, C, K, पोटेशियम, ल्यूटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ककड़ी स्किन, हेयर के लिए काफी अच्छी होती है। ककड़ी का सेवन भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह पोटेशियम के साथ मिलकर यूरिक एसिड और किडनी की अशुद्धियों को बॉडी से बाहर निकाल देता है। साथ ही ककड़ी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मेंटेन किया जा सकता है। इसमें एक तत्व होता है, जिसे हम स्टीरॉल कहते हैं। यह बॉडी में सही कोलेस्ट्रोल स्तर बनाकर रखता है। ककड़ी खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें विटामिन-K बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इससे बोन डेंसिटी बढ़ती है और हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

छाछ

गर्मियों में छाछ का नियमित सेवन शरीर को एनर्जेटिक रखने के साथ ही डाइजेशन सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है। यह अपच की समस्या को हल करने में मदद करता है, क्योंकि यह प्रोबायोटिक्स में समृद्ध है जो शरीर में आंत के के विकास को बढ़ावा देता है। यह इस प्रकार शरीर की प्रतिरक्षा को भी बढ़ावा देने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में पसीना बहुत निकलता है और ऐसे में डिहाइड्रेशन की शिकायत भी हो सकती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लेकिन छाछ का सेवन इस कमी को दूर करता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होने के कारण इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका सेवन ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी से बचाता है।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

लीची

गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते हैं। लीची में काफी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। लीची खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं गर्मी में इसके सेवन से उल्टी, दस्त की समस्या से भी बचा जा सकता है।

summer food,summer healthy food,food good for health,healthy food during summer,summer health,Health tips

तरबूज

तरबूज में 91.45% पानी होता है जो शरीर की जरूरतों को पूरा करता है। इसमें खूब सारी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। तरबूज विटामिन A का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आपकी आंखों और दिल के लिए अच्छा है। ये शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। दरअसल ये कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!