न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाइट का डर! क्या आप भी Aerophobia के शिकार हैं? जानें इसे मैनेज करने के उपाय

क्या आप भी फ्लाइट का डर महसूस करते हैं? जानें एयरोफोबिया (Aerophobia) के बारे में और कैसे इसे मैनेज किया जा सकता है। एक्सपोजर थैरेपी, बिहेवियरल थैरेपी और ध्यान भटकाने के उपायों से उड़ान के डर को कम करने के आसान तरीके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 12:39:40

फ्लाइट का डर! क्या आप भी Aerophobia के शिकार हैं? जानें इसे मैनेज करने के उपाय

एयरप्लेन से हम कुछ ही घंटों में किसी भी गंतव्य तक पहुंच सकते हैं, जो कि अन्य यात्रा के तरीकों से बहुत कम समय में संभव होता है। लेकिन कुछ लोगों को हवाई यात्रा का अनुभव डरावना लगता है, जिसे एयरोफोबिया कहा जाता है। दुनियाभर में करीब 2 से 5% लोग इस फोबिया से प्रभावित हैं, और इसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक होती है।

आंकड़े राहत नहीं देते

हालांकि, हवाई यात्रा में अन्य तरीकों की तुलना में दुर्घटनाओं का आंकड़ा सबसे कम है, फिर भी एयरोफोबिया से ग्रस्त लोग इसे जानकर भी राहत महसूस नहीं कर पाते। दरअसल, इस फोबिया का शिकार व्यक्ति विमान दुर्घटना से नहीं, बल्कि उड़ान भरने, लैंडिंग करने, या विमान में बंद होने जैसी स्थितियों से डरता है।

कैसे करें इस डर को दूर?

डर की जड़ तक पहुंचें : सबसे पहले यह जरूरी है कि आप अपने डर की वजह को समझें। यह डर पुराने हादसों या अनुभवों के कारण हो सकता है। यदि व्यक्ति से उसके डर के बारे में विस्तार से पूछा जाए, तो उसके कारणों को पहचानना आसान हो सकता है।

एक्सपोजर थैरेपी : डर का कारण जानने के बाद, इसे धीरे-धीरे एक्सपोजर थैरेपी के माध्यम से मैनेज किया जा सकता है। इसमें व्यक्ति को धीरे-धीरे उस डर से सामना करवा कर नर्वस सिस्टम को शांत करने के तरीके सिखाए जाते हैं।

बिहेवियरल थैरेपी : इस थैरेपी के जरिए व्यक्ति के दिमाग में आने वाले डरावने ख्यालों को कम करने की कोशिश की जाती है। यह मानसिक तौर पर मददगार साबित हो सकती है।

ध्यान भटकाना : फ्लाइट के दौरान आपको अपने ध्यान को भटकाने की जरूरत है। इसके लिए फ्लाइट में अपनी पांच इंद्रियों से जुड़ी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें - पांच चीजें देखें, चार को छूएं, तीन को सुनें, दो को सूंघें और एक को चखें। इस पजल में आपका दिमाग व्यस्त रहेगा और आप डर को महसूस नहीं करेंगे।

शुगर और अल्कोहल से बचें : साइकोथैरेपिस्ट मानते हैं कि फ्लाइट से पहले शुगर या अल्कोहल वाली चीजों का सेवन करने से डर में कोई कमी नहीं आती, बल्कि यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ा देता है और आपकी धड़कनें तेज हो जाती हैं। इसलिए इससे बचना जरूरी है।

क्रू से बातचीत : टेकऑफ से पहले क्रू के सदस्य से बात करके आप अपनी नर्वसनेस को कम कर सकते हैं। इससे आपको फ्लाइट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज