न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चाय की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके सेवन से पेट की चर्बी कम होगी और बढ़ा हुआ वजन घटने लगेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 10:15:28

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

दुनियाभर में चाय के दीवानों की कमी नहीं है। कई लोगों के सुबह की शुरुआत ही चाय के साथ होती हैं। एक बार चाय का स्वाद जुबां पर लग जाए तो इसे छोड़ पाना बहुत मुश्किल हैं। अब जरा सोचिए की यह आपकी चाय ही आपको सेहतमंद बनाने का काम करें तो सोने पर सुहागा हो जाए। जी हां, कुछ चाय ऐसी हैं जो स्वाद में भी बेस्ट हैं और अपने गुणों के कारण मोटापे को दूर करने में मददगार भी। आपको बस चाय को स्वस्थ्यवर्धक और एक पॉवरफुल पेय बनाने के लिए उसमें कुछ सामग्रियों को जोड़ना होगा। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चाय की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके सेवन से पेट की चर्बी कम होगी और बढ़ा हुआ वजन घटने लगेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

ब्लैक टी

घर में मौजूद किसी भी तरह की चायपत्ती के साथ ये चाय बनाई जा सकती है। बस कप गरम पानी चाय पत्ती डालें और तुरंत बंद कर दो से तीन सेकेंड के लिए छोड़ दें। फिर से चाय को छान लें। इसमें चीनी या दूध बिलकुल न डालें। इस प्रॉसेस से पत्ती में मौजूद कैफीन कम हो जाता है, जिससे यह शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता। ब्लैक टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स शरीर को फैट सोखने से रोकते हैं जिससे चर्बी की समस्या नहीं होती और वजन नहीं बढ़ता। साथ ही में यह फैट को बर्न में भी मदद करता है।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

गोजी बेरी चाय

ताजा और सूखे गोजी बेरी की तरह इस चाय में पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसका अच्छा प्रभाव इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म पर देखा गया है। इस तरह यह चाय पेट की चर्बी को कम करने और वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद करती है।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

अदरक-नींबू-अजवाइन हर्बल चाय

रात भर पानी में 1 चम्मच अजवाइन भिगोएं। अगले दिन, अजवाइन के पानी को एक पैन में गर्म करें, बारीक कटा हुआ अदरक डालें और इसे उबलने दें। उबलने के बाद इसे छान लें और एक चम्मच नींबू का रस जोड़ें और चाय का आनंद लें! आप अपने स्वाद के अनुसार शहद या गुड़ भी डाल सकते हैं। आप इस वज़न कम करने वाले पेय को पीने के साथ अपने शुरुआती सुबह की चाय या कॉफी की जगह लेने पर विचार कर सकते हैं।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

ओलॉन्ग टी

ये चाइनीज टी है जो कमीलिया सिनेन्सिस नाम के पौधे से बनाती है। इससे ब्लैक टी और ग्रीन टी भी बनाई जाती है। ओलॉन्ग टी इन दोनों तरह की चाय पत्ती का कॉम्बिनेशन होती है जिससे इसे पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह चाय डायबीटीज और बीपी कंट्रोल करने में भी असरदार साबित हुई है।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

हिबिस्कस चाय

इस फ्लॉवर बेस्ड चाय को पीने से वजन पर बहुत जल्दी नियंत्रण पाया जा सकता है। सदियों से हिबिस्कस के पौधे औइसके फूलों का इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं में किया जाता रहा है। ऐसा एंथोसायनिन, फेनोलिक, और फ्लेवोनॉइड कंपोनेंट्स के कारण होता है, जो फैट में कमी लाने के अलावा लिपिड मेटाबॉलिज्म में शामिल जीन को विनियमित कर सकते हैं।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

वाइट टी

ये चाय रोज पीने की आदत हो जाए तो आपका वेट बढ़ना भी रुक जाएगा और चर्बी जमा है तो वह भी पिघल जाएगी। चाय के पौधे की नई पत्तियों व कलियों से बनी यह टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है जिससे शरीर तेजी से फैट को बर्न करता है। यह नए फैट सेल्स को बनने से भी रोकती है और भूख को भी नियंत्रित करती है। इसकी ऐंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज शरीर को डीटॉक्स होने में भी मदद करती है।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

डैंडेलियन चाय

डैंडेलियन टी एक तरह की मूत्रवर्धक है, जो शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करती है। इसके अलावा फूलों की यह प्राकृतिक चाय मेटाबॉलिज्म में सुधार के लिए जानी जाती है, जिससे वजन बहुत जल्दी कम हो जाता है।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

सौंफ की चाय

सौंफ सदियों से भारतीय पाक संस्कृति का हिस्सा रही है। बेहतरीन माउथ फ्रेशनर होने के साथ स्वाद को बढ़ाने से लेकर सौंफ अपने हीलिंग और एंटीइंफ्लामेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। यहां तक कि इसे कई पाचन दवाओं में भी इस्तेमाल किया गया है। जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या है, उनके लिए सौंफ खाने से अच्छा और कुछ नहीं है। इसी तरह सौंफ की चाय पीने से न केवल सूजन कम होती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है, जिससे वजन घटाना बहुत आसान हो जाता है।

पेट की चर्बी कम करनी हैं तो ट्राई करें ये चाय, अचानक घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन

ग्रीन टी

दुनियाभर के एक्सपर्ट्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी को वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा मानते हैं। यह थर्मोजेनेसिस की प्रोसेस के जरिए फैट बर्निंग में मदद करती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है और यह आंत में लिपिड के अवशोषण को कम करता है। हालांकि , वजन घटाने के लिए प्रॉपर एक्सरसाइज और डाइट की जरूरत भी होती है। इसलिए ग्रीन टी को अपने आहार में शामिल करने से बहुत फायदा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी