न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों की डेली डाइट में शामिल करें ये फल, बीमारियों से बचाव के साथ वजन होगा कंट्रोल

आज इस कड़ी में हम आपको उन फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें सर्दियों के दिनों में अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 5:37:38

सर्दियों की डेली डाइट में शामिल करें ये फल, बीमारियों से बचाव के साथ वजन होगा कंट्रोल

सर्दियों के दिनों में पानी कम पीने में आता हैं जिस वजह से शरीर में भोजन के पाचन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। यह आपकी इम्युनिटी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी हैं कि सर्दियों के दिनों में अपनी डेली डाइट में फलों को शामिल किया जाए जिनसे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अनहेल्दी स्नैक्स की जगह पर फल खाना बेस्ट ऑप्शन हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें सर्दियों के दिनों में अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा साबित होगा। आइये जानते हैं इनके बारे मे।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,winter care tips

सेब

सेब सालभर मिलने वाला फल है। इसे सर्दी, गर्मी हर सीजन में खाना फायदेमंद माना जाता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को रोजाना 1 सेब का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन ए, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। रोजाना 1 सेब खाने या इसका जूस पीने से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। इसके अलावा मोटापे से परेशान लोग वजन घटाने के लिए डेली डाइट में सेब शामिल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,winter care tips

अमरुद

सर्दियों में लोग खासतौर पर अमरुद खाना पसंद करते हैं। यह एक सीजनल फल है जो खासतौर पर सर्दियों में खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर अमरुद का सेवन करने से इम्यूनिटी लेवल तेजी से बूस्ट होता है। ऐसे में अमरुद का सेवन करने से सर्दी, जुकाम, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,winter care tips

केला

आमतौर पर सर्दियों में केला खाने से मना किया जाता है। दरअसल, इससे सर्दी-जुकाम की चपेट में आने का खतरा रहता है। मगर एक्सपर्ट अनुसार, सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इम्यूनिटी बढ़ने से सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। आप इसे दिन के समय खा सकते हैं। इसके साथ ही पहले से सर्दी, खांसी, जुकाम, बलगम आदि की समस्या होने पर इसे खाने से परहेज रखें। नहीं तो ये समस्या और भी बढ़ सकती है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,winter care tips

नाशपाती

सर्दियों में नाशपाती खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंते स्वस्थ रहती है। इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शरीर में सूजन को कम करने में भी नाशपाती कारगर माना गया है। आप इसे फ्रूट सैलेड में मिलाकर या जूस की तरह डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,winter care tips

अनार

आप सर्दियों की अपनी डेली डाइट में अनार शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। खून साफ व बढ़ने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करने के लिए अनार का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरे पर गुलाबी निखार आने में मदद मिलती है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,winter care tips

संतरा

संतरा सर्दियों में मिलने व खाएं जाने वाला फल है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि इसे सर्दियों में खाने से ठंड लगने का खतरा रहता है। मगर असल में विटामिन सी, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर संतरा इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए संतरा खाना फायदेमंद माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग