न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

इन उपायों को अपनाकर इस असहनीय पीड़ा से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 11:15:41

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

सर्दियों के मौसम में जुकाम और खांसी का सिलसिला जारी रहता हैं जिसका असर कान पर भी पड़ता हैं और यह दर्द करने लग जाता हैं। वहीँ कई बार कान में पानी चला जाता है जिससे कान में वैक्स फूल जाती है और दर्द होने लगता है। कान दर्द असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं जिसकी वजह से आप अपने किसी और काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। कान दर्द की शिकायत किसी वर्ग विशेष की नहीं है, ये छोटे से लेकर बड़ी उम्र तक किसी को भी हो सकता है। आज हम आपको कान का दर्द ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर इस असहनीय पीड़ा से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

कानों की करें सिकाई

कान में सूजन के कारण होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए गर्म सिकाई करना विशेष लाभदायक हो सकता है। इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड या हीट पैक से निकलने वाली गर्मी कान में सूजन और दर्द को कम कर सकती है। गर्म पैड को कान पर कुछ समय तक लगाएं, सर्वोत्तम परिणाम के लिए गर्दन और गले की भी सिकाई करें। ध्यान रहे, हीटिंग पैड बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। सामान्य दर्द की समस्या को ठीक करने में इसके लाभ हो सकते हैं।

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

ऑलिव ऑयल

कान में दर्द होने पर आप ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव आयल को थोड़ा गर्म कर लें। अब कॉटन की मदद से कान में 1-2 बूंद तेल डालें और फिर कान में कॉटन लगा दें। इससे दर्द में थोड़ी देर में आराम मिल जाएगा।

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

तुलसी का रस

अगर बच्चे को अचानक रात में कान में दर्द हो और आपके पास कोई दवा न हो तो घर में लगा तुलसी का पौधा काम आएगा। आप तुलसी के पत्ते लेकर हल्का सा कूट लें अब इन पत्तों को किसी साफ और पतले कपड़े में रखकर दबाकर रस निकाल लें। तुलसी के रस की 1-2 बूंद कान में डाल दें। इससे दर्द बंद हो जाएगा।

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

आम के पत्ते

आम के पत्तों को भी कान के दर्द की दवा के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। आम के ताजे पत्तों को पीसकर रस निकाल लें तथा ड्रॉपर की सहायता से 3-4 बूँद कान में डाल लें। इससे कान दर्द का इलाज होता है।

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

प्याज का रस

कान के दर्द से राहत दिलाने का काम कर सकता है प्याज। आपको एक चम्मच प्याज का रस हल्का गुनगुना करना है और इसकी 2-3 बूंद कान में डालना है इसे दिन में 2-3 बार करें। इससे कान के दर्द में आराम मिल सकता है।

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

लहसुन

घरेलू चिकित्सा में वर्षों से लहसुन का उपयोग किया जाता रहा है। शोध बताते हैं कि लहसुन में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो संक्रमण को ठीक करने में सहायक हैं। कान में संक्रमण के कारण होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए लहसुन के रस की कुछ बूंदे कान में डालने से राहत मिल सकता है। इसके अलावा लौंग और लहसुन की दो-तीन कलियों को दो बड़े चम्मच सरसों या तिल के तेल में पकाएं, फिर मिश्रण को छान लें। इसकी कुछ बूंद कान में डालने से भी राहत मिलता है।

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

टी ट्री ऑयल

इसे प्राकृतिक उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है। इस तेल में जीवाणुरोधी, एंटीसेप्टिक और एंटिफंगल गुण होते हैं। जो कान के दर्द के लिए बढ़िया उपचार है। यह तेल ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएगा। किसी भी स्टोर पर आपको यह आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इसका इस्तेमाल तिल का तेल, नारियल का तेल या जैतून के तेल में मिलाकर करें।

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं कान दर्द, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

नीम

नीम में संक्रमण को दूर करने के गुण पाए जाते है। इसे कान के दर्द की दवा के रूप में जाना जाता है। नीम की पत्तियों को पीस ले अब इसका रस निकाल ले। इस रस की 2-3 बूंदे कान में डाले यह कान के संक्रमण, खुजली और दर्द को ठीक करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री