न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुत्ते के चाटने से महिला को हुआ जानलेवा सेप्सिस, काटने पड़े हाथ-पैर; जानें कैसे हो सकता है गंभीर इंफेक्शन

कुत्ते के चाटने से महिला को गंभीर सेप्सिस हुआ, डॉक्टरों को हाथ और पैर काटने पड़े। जानें सेप्सिस क्या है, इसके लक्षण, कारण और सावधानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 24 Feb 2026 8:52:14

कुत्ते के चाटने से महिला को हुआ जानलेवा सेप्सिस, काटने पड़े हाथ-पैर; जानें कैसे हो सकता है गंभीर इंफेक्शन

पिछले कुछ वर्षों में पालतू कुत्ते घरों में आम होते जा रहे हैं। इन्हें इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है। लोग अपने कुत्तों के साथ खेलते हैं, उन्हें प्यार जताते हैं और कई बार कुत्ते भी चाटकर अपने स्नेह का इज़हार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी यह मासूम प्यार खतरनाक भी साबित हो सकता है?

ब्रिटेन में 52 वर्षीय महिला मनजीत संघा के साथ ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ। उन्हें अपने पालतू कुत्ते के चाटने के कारण सेप्सिस हो गया। संक्रमण इतना गंभीर था कि डॉक्टरों को उनके दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े।

कुत्ते के चाटने से हुआ गंभीर सेप्सिस

जुलाई 2025 में, मनजीत काम से घर लौटीं और उन्हें हल्की अस्वस्थता महसूस हुई। अगले दिन उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह बेहोश हो गईं। उनके हाथ-पैर ठंडे हो गए, होंठ नीले पड़ गए और सांस लेने में कठिनाई होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सेप्सिस हुआ है।

सेप्सिस एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम संक्रमण के खिलाफ अत्यधिक प्रतिक्रिया करता है। इस वजह से शरीर में सूजन फैलती है और अंगों को नुकसान पहुंचता है।

इलाज के दौरान मनजीत को छह बार कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। गंभीर संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टरों को उनके हाथ और पैर काटने पड़े। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर पर चोट या खरोंच को पालतू कुत्ते के चाटने से Capnocytophaga canimorsus बैक्टीरिया के कारण संक्रमण हुआ। यह बैक्टीरिया इंसानों में गंभीर सेप्सिस का कारण बन सकता है।

सेप्सिस क्या है?

सेप्सिस (Sepsis) एक जानलेवा स्थिति है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम संक्रमण के खिलाफ अत्यधिक प्रतिक्रिया करता है, जिससे पूरे शरीर में सूजन फैलती है और स्वस्थ टिश्यू या अंगों को नुकसान पहुंचता है।

गंभीर मामलों में यह सेप्टिक शॉक में बदल सकता है। इसमें ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इस स्थिति में मल्टी-ऑर्गन फेल्योर का खतरा बढ़ जाता है।

सेप्सिस के सामान्य लक्षण

तेज बुखार या बहुत कम शरीर का तापमान

तेज धड़कन

सांस लेने में कठिनाई या तेजी

पेशाब में कमी

अत्यधिक थकान या कमजोरी

त्वचा पर लाल या गहरे धब्बे

लो ब्लड प्रेशर

ठंड लगना या कांपना

तेज दर्द या बेचैनी

सेप्सिस के संभावित कारण

शरीर में किसी भी संक्रमण से सेप्सिस हो सकता है। ज्यादातर मामलों में बैक्टीरियल संक्रमण जिम्मेदार होता है, लेकिन वायरस, फंगस या परजीवी भी इसे ट्रिगर कर सकते हैं।

फेफड़ों का संक्रमण (निमोनिया)

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

पेट या आंत का संक्रमण

त्वचा का संक्रमण

दिमाग या रीढ़ की हड्डी का संक्रमण

सुरक्षा और सावधानी

अगर त्वचा पर कट, खरोंच या घाव है, तो पालतू जानवर को उस जगह चाटने न दें।

किसी भी छोटे घाव को तुरंत साफ़ करें और कवर करें।

बुखार, ठंड लगना, अचानक कमजोरी या बेचैनी को नजरअंदाज न करें।

पालतू जानवरों के साथ स्वच्छता का ध्यान रखें, खासकर उनकी लार से संक्रमण फैलने का खतरा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत