न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटिक शॉक के 5 संकेत, समय रहते पहचानें और तुरंत करें सही उपचार

डायबिटिक शॉक एक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें ब्लड शुगर स्तर बहुत तेजी से गिर जाता है। जानिए इसके प्रमुख लक्षण, कारण और बचाव के उपाय ताकि आप इस खतरनाक स्थिति से सुरक्षित रह सकें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 6:20:08

डायबिटिक शॉक के 5 संकेत, समय रहते पहचानें और तुरंत करें सही उपचार

डायबिटीज एक ऐसी मेटाबॉलिक बीमारी है, जो आज के समय में दुनियाभर के लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, जहां हर दिन डायबिटिक मरीज़ों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2024 की रिपोर्ट बताती है कि भारत में लगभग 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इन मरीजों के लिए सबसे भयावह स्थिति मानी जाती है डायबिटिक शॉक, जिसे मेडिकल भाषा में सीवियर हाइपोग्लाइसीमिया (Severe Hypoglycemia) कहा जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।

डायबिटिक शॉक क्या होता है?

डायबिटिक शॉक एक आपातकालीन चिकित्सा स्थिति (Medical Emergency) होती है। जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल अचानक 70 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (mg/dL) से नीचे चला जाता है, तो उस स्थिति को डायबिटिक शॉक कहा जाता है। यह परेशानी मुख्य रूप से टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रहे उन मरीजों में पाई जाती है जो इंसुलिन या अन्य ब्लड शुगर कम करने वाली दवाएं लेते हैं।

डायबिटिक शॉक कब और क्यों होता है?

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज (NIDDK) के अनुसार, डायबिटिक शॉक तब होता है जब इंसुलिन की मात्रा जरूरत से अधिक ले ली जाती है, नियमित भोजन न लेने या अत्यधिक शारीरिक गतिविधियों के कारण शरीर का शुगर स्तर बेहद तेजी से गिर जाता है। इस स्थिति में अगर समय पर चिकित्सा सहायता न मिले तो मरीज को बेहोशी, दौरे, या डायबिटिक कोमा का भी सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटिक शॉक के पांच प्रमुख लक्षण

- अचानक पसीना आना और कंपकंपी: शुगर स्तर गिरने पर शरीर में ऊर्जा की कमी के कारण व्यक्ति को तेज़ पसीना आने और हाथ-पैर कांपने लगते हैं। भूख लगना और बेचैनी भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

- चक्कर आना और मानसिक भ्रम: ग्लूकोज दिमाग की ऊर्जा का मुख्य स्रोत है, और जब इसकी कमी होती है तो व्यक्ति को चक्कर, सिरदर्द और मानसिक भ्रम जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। कुछ मामलों में मरीज का व्यवहार शराब पीने जैसा हो सकता है।

- बोलने में रुकावट और धुंधली दृष्टि: जब शुगर बहुत कम हो जाता है, तो मरीज को बोलने में कठिनाई, धुंधला या दोहरा दिखने की शिकायत हो सकती है। यह संकेत गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं।

- बेहोशी और दौरे: यह डायबिटिक शॉक का सबसे गंभीर लक्षण होता है। जब शरीर को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलता, तो मस्तिष्क और अंगों की कार्यप्रणाली रुकने लगती है, जिससे व्यक्ति बेहोश हो सकता है या झटके आ सकते हैं।

- कंप्लीट एनर्जी ड्रॉप और शरीर का सुन्न पड़ना: कभी-कभी शरीर एकदम थका हुआ महसूस करता है, अंग सुन्न हो सकते हैं और व्यक्ति प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है—जो इस स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

डायबिटिक शॉक से बचाव के उपाय

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, अगर मरीज होश में है, तो तुरंत उसे 15–20 ग्राम तेजी से अवशोषित होने वाली शुगर दी जानी चाहिए—जैसे 3-4 ग्लूकोज टैबलेट, आधा कप संतरे का रस, एक टेबलस्पून शहद या 5-6 हार्ड कैंडी। फिर 15 मिनट इंतजार करें और ब्लड शुगर चेक करें। यदि यह अभी भी 70 mg/dL से नीचे है, तो प्रक्रिया दोहराएं। इसे “15-15 नियम” कहा जाता है।

अगर मरीज बेहोश हो जाए तो क्या करें?

यदि मरीज मुंह से शुगर नहीं ले पा रहा या बेहोश है, तो ऐसी स्थिति में ग्लूकागन इंजेक्शन या नेजल स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लूकागन एक हार्मोन है जो तुरंत ब्लड शुगर बढ़ाने में सहायक होता है। अगर इसके बाद भी मरीज की हालत नहीं सुधरती, तो तुरंत एम्बुलेंस बुलाएं या नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज