न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी डांस फॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे वजन कम करने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 11:32:18

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

वर्तमान समय में बढ़ा हुआ वजन कई लोगों के लिए तकलीफ बन चुका हैं जिसे कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि लोग कुछ दिन तो जिम में कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन इसके बाद इसमें उन्हें उदासीनता आने लगती हैं जिसके चलते वे इसे छोड़ देते हैं और वजन कम करने के सपने पर पानी फिर जाता हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि वजन कम करने का तरीका मजेदार और इंट्रेस्टिंग हो तो क्या कोई उसे छोड़ना चाहेगा। यह मजेदार तरीका है डांस जिसमें आप अधिक कैलोरी बर्न करके वजन कम कर सकते हैं। इसी के साथ ही डांस करने से आपका मूड अच्छा होता है, यह आपको फ्लेक्सिबल बनाता है, यह आपके फेफड़ों और हृदय की सेहत में सुधार करता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी डांस फॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे वजन कम करने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

जुंबा

वजन कम करने के लिए आप जुंबा डांस फॉर्म ट्राई कर सकते हैं। यह सालसा और मेरेंग्यू का मिक्स डांस है, जो पूरे शरीर पर केंद्रित होता है। इसे आप नियमित रूप से 30 से 60 मिनट करेंगे, तो शरीर की चर्बी तेजी से कम हो सकती है। यह आपके पूरे शरीर का व्यायाम करने में मदद करता है। इसके अधिकतर स्टेप्स आसान होते हैं। यह आपकी बाजुओं, एब्स और पैरों पर काम करते हैं, और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। यह एरोबिक वर्कआउट पूरी फिटनेस पाने के लिए बेस्ट है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

बॉलीवुड डांस

हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड डांस में हाथों और पैरों के फास्ट मूवमेंट्स होते हैं। तेज़ बीट के संगीत पर बॉलीवुड डांस करने से आपको कई किलो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दिल और फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है क्योंकि यह आपकी हार्ट बीट को बढ़ाता है और शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है। हम में से अधिकतर लोगों को बॉलीवुड डांस करना पसंद होता है और आता भी है। यह आसान है और मजेदार भी। बॉलीवुड डांस भी आपको अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

साल्सा

इस डांस फॉर्म को आप अपने पार्टनर या किसी दोस्त के साथ भी मिलकर कर सकते हैं, जो वजन घटाना चाहता हो। यह एक लैटिन अमेरिकी डांस फॉर्म है, जो अधिकतम कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। साल्सा यानी हिलना-डुलना, झुकना और घूमना-फिरना है, जो आपके शरीर को लचीला बनाता है। अगर आप इसे एक घंटे भी सही तरीके से करते हैं, तो लगभग 420 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

बेली डांस

यह एक बेहद ही कठिन डांस है, जो बेशक देखने में हर किसी को आसान लग सकती है। इसमें म्यूजिक और बीट पर धड़ को बीट्स पर हिलाना पड़ता है। रोजाना 30 मिनट बेली डांस करने से 300 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। इससे पीठ, कूल्हों और एब्स को टोन करने में मदद मिलती है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

स्विंग डांस

काफी हद तक कॉर्डियो की तरह होने वाले इस डांस मूवमेंट में बॉडी को हवा से लिफ्ट करना होता है, जो मुश्किल होने के साथ ही एक्साइटिंग भी होता है। इसकी एक घंटे की प्रैक्टिस से 300 से 500 कैलोरी बर्न की जा सकती है। सबसे अच्छी बात होती है कि इससे एक साथ दो लोगों की एक्सरसाइज हो जाती है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

हिप हॉप

एक बहुत ही इंटेंसिव रूटीन जो कूल्हों और कमर पर केंद्रित होती है। यह कमर और कूल्हों के आसपास जमी चर्बी को कम करती है। हिप हॉप डांस स्ट्रीट स्टाइल डांस फॉर्म है, जो मुख्य रूप से हिप हॉप संगीत पर किया जाता है। यह हाई एनर्जी वर्कआउट आपको कैलोरी बर्न करने और आपके शरीर को टोन करने में मदद कर सकता है। इसे आप प्रत्येक दिन 30 मिनट भी करते हैं, तो लगभग 300 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है, इसलिए वजन कम करने के लिए यह बेस्ट डांस फॉर्म है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

पोल डांस

कई इंडियन सेलिब्रिटीज को आपने पोल डांस करते देखा होगा। उनकी फिटनेस रूटीन का यह हिस्सा होता है। पोल डांस करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आपको शारीरिक ताकत मिलती है, स्टैमिना बढ़ती है, जोड़ों में दर्द नहीं होता है। इतना ही नहीं, वजन कम करके फिट रहने का यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, इसे किसी को करते देखना जितना आसान और अच्छा लगता है, उतना ही इस डांस फॉर्म को करना कठिन होता है, क्योंकि इसमें अधिक शारीरिक ताकत, स्ट्रेंथ, पावर लगाने की जरूरत पड़ती है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

फ्रीस्टाइल डांस

इस डांस फॉर्म में किसी खास स्टेप, शारीरिक मूवमेंट को फॉलो नहीं करना पड़ता है। फ्रीस्टाइल डांस ज्यादातर फास्ट बीट म्यूजिक पर किया जाता है। यह डांस फॉर्म आपके शरीर को लचीला बनाता है। तेजी से अधिक मात्रा में कैलोरी कम करने में मदद करता है। अगर आप 30 मिनट के लिए फ्रीस्टाइल डांस करते हैं, तो आप लगभग 180 कैलोरी बर्न कर लेते हैं।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

बॉलरूम डांसिंग

स्लो मूवमेंट करते हुए 150 से 220 कैलोरी और फास्ट मूवमेंट करते हुए एक घंटे में 250 से 320 कैलोरी तक कम होती है। मोटापे के अनुसार इसकी स्पीड घटाई-बढ़ाई जा सकती है।

नाचते हुए इन 10 डांस फॉर्म से वजन कम करने में मिलेगी मदद, जानें और आजमाए

बतुका

यह एक हाई इंटेंसिटी डांस वर्कआउट है, जिसमें एरोबिक एक्टिविटी के साथ मार्शल आर्ट भी शामिल है और इससे आपको लगभग 430 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी