न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन लोगों के लिए घातक साबित हो सकता हैं चुकंदर का सेवन, समझदारी से लें काम

सुपरफूड की बात करें तो इसमें चुकंदर का नाम भी शामिल किया जाता हैं जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। ज्यादातर लोग इसे थाली में सलाद, सब्जी या फिर जूस के रूप में अपने डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करता

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 1:24:04

इन लोगों के लिए घातक साबित हो सकता हैं चुकंदर का सेवन, समझदारी से लें काम

सुपरफूड की बात करें तो इसमें चुकंदर का नाम भी शामिल किया जाता हैं जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। ज्यादातर लोग इसे थाली में सलाद, सब्जी या फिर जूस के रूप में अपने डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करता है और बीमारियों से बचाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि चुकंदर हमेशा फायदा ही पहुंचाता हैं बल्कि कई लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए चुकंदर का सेवन घातक साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे लोगों की जानकारी देने जा रहे है जिन्हें चुकंदर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

beetroot,beetroot juice,beetroot juice side effects,harmful effects of beetroot juice,healthy living,Health tips

पथरी रोगियों के लिए

क्लिनिकल न्यूट्रिशन रिसर्च के अनुसार, चुकंदर ऑक्सालेट से भरपूर होता है जिसका अधिक सेवन किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ा सकता है। यदि आपको पहले से पथरी है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर यूरिन ऑक्सालेट के उत्सर्जन को भी बढ़ा देता है, जिससे कैल्शियम ऑक्सालेट के कारण किडनी में स्टोन का खतरा अधिक हो सकता है।

beetroot,beetroot juice,beetroot juice side effects,harmful effects of beetroot juice,healthy living,Health tips

लिवर के मरीजों के लिए

स्टडीज से पता चलता है कि चुकंदर का अत्यधिक सेवन करने से लिवर की भी समस्या हो सकती है। चुकंदर में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम होते हैं। ज्यादा मात्रा में ये मिनरल्स लिवर में जाकर जमा होने लगते हैं और इसे नुकसान पहुंचाते है। चुकंदर ज्यादा खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है जिससे हड्डियों की समस्या बढ़ जाती है।

beetroot,beetroot juice,beetroot juice side effects,harmful effects of beetroot juice,healthy living,Health tips

डायबिटीज रोगियों के लिए

चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 61 होता है, ऐसे में डायबिटीज में चिकित्सक इसे बहुत कम मात्रा में ही खाने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज के रोगियों को 55 से अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों से परहेज करना चाहिए, ये तेजी से ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देती हैं। डायबिटीज रोगियों में अक्सर हीमोग्लोबिन की समस्या देखने को मिलती है, चुकंदर इस कमी के लिए तो फायदेमंद हो सकता है पर इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

beetroot,beetroot juice,beetroot juice side effects,harmful effects of beetroot juice,healthy living,Health tips

लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है उनके लिए चुकंदर खाना हानिकारक हो सकता है, चुकंदर के सेवन से ब्लड प्रेशर और भी कम हो जाता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट शरीर के भीतर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और रक्त को पतला करने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है। ऐसे में पहले से ही लो ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों की इससे समस्या बढ़ सकती है।

beetroot,beetroot juice,beetroot juice side effects,harmful effects of beetroot juice,healthy living,Health tips

एलर्जी वाले मरीजों के लिए

चुकंदर की वजह से एनाफिलेक्सिस की भी समस्या हो सकती है। हालांकि इसके मामले बहुत कम ही देखने को को मिलते हैं। ये एक तरह की एलर्जी की समस्या होती है जिसकी वजह से स्किन पर चकत्ते, खुजली, सूजन या फिर अस्थमा के भी लक्षण आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में चुकंदर का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है।

beetroot,beetroot juice,beetroot juice side effects,harmful effects of beetroot juice,healthy living,Health tips

गर्भवती महिलाओं के लिए

चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा गर्भवती महिलाओं के लिए भी समस्या बढ़ा सकता है, गर्भवती महिलाएं नाइट्रेट के प्रभाव के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं। यह गर्भावस्था के बाद के चरण के दौरान रक्त में मेथेमोग्लोबिन के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है। इसके कारण ऊर्जा की कमी, सिरदर्द, चक्कर आना, आंखों, मुंह, होंठ, हाथ और पैरों के आसपास की त्वचा का नीला-ग्रे पड़ जाने जैसी समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान आहार को लेकर विशेषज्ञों की सलाह लेते रहना आवश्यक हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग