न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीषण गर्मी से बच्चों को कैसे बचाएं, जानिए कुछ आसान टिप्स

गर्मी के मौसम में खुद के साथ-साथ बच्चों का भी ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। बच्चे मस्त मौला और बेफिक्र स्वभाव के होते हैं। उनको नहीं मालूम होता कि क्या चीज उनके लिए फायदेमंद है और क्या नुकसान दायक। ऐसे में वे अपने दोस्तों के साथ पूरा दिन भी बाहर खेल सकते हैं वह भी बिना बाहर के मौसम की परवाह किये।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 May 2022 8:21:33

भीषण गर्मी से बच्चों को कैसे बचाएं, जानिए कुछ आसान टिप्स

गर्मी के मौसम में खुद के साथ-साथ बच्चों का भी ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। बच्चे मस्त मौला और बेफिक्र स्वभाव के होते हैं। उनको नहीं मालूम होता कि क्या चीज उनके लिए फायदेमंद है और क्या नुकसान दायक। ऐसे में वे अपने दोस्तों के साथ पूरा दिन भी बाहर खेल सकते हैं वह भी बिना बाहर के मौसम की परवाह किये। माना सूर्य की रोशनी हम सबके शरीर के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इससे विटामिन डी (Vitamin D) की पूर्ति होती है। लेकिन यह भी सच है कि अगर बच्चे अधिक समय तक बाहर रहते हैं तो सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणें उनकी सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रख सकते हैं।

children health care tips,summer care tips,summer child care tips,children health,kids health care tips,healthy living,parental tips

बच्चों को भूलकर भी बाहर न ले जाएं

इन दिनों 10 बजे से 5 बजे के बीच में कड़ी धूप और लू चरम पर देखी जा रही है। ऐसे में बच्चों को भूलकर भी बाहर न ले जाएं। क्योंकि छोटे बच्चों के शरीर में मेलानिन काफी कम मात्रा में मौजूद रहता है। जिसके कारण धूप का सीधा असर उनकी स्किन, बालों और आंखों पर पड़ सकता है, जो कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।

भरपूर पानी पिलाएं

गर्मियों में बच्चों को भरपूर पानी पिलाएं, क्योंकि पानी शरीर की गर्मी को कम कर बॉडी को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मददगार होता है। अगर बच्चा छह महीने से कम उम्र का है, तो उसे हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर दूध पिलाते रहें।

children health care tips,summer care tips,summer child care tips,children health,kids health care tips,healthy living,parental tips

सूती कपड़े पहनाएं

बच्चों की स्किन को रैशेज फ्री रखने के लिए सूती कपड़े पहनाएं। गर्मी के मौसम में बच्चों को तरह-तरह के फैब्रिक क्लॉथ न पहनाएं। ऐसा करने से बच्चों की स्किन पर रैशेज पड़ने का खतरा रहता है। इसलिए उन्हें ढीला-ढाला सूती कपड़ा ही पहनाएं। जिससे बच्चे काफी आरामदायक महसूस करेंगे।

children health care tips,summer care tips,summer child care tips,children health,kids health care tips,healthy living,parental tips

घमौरियों से बचाने के लिए

गर्मियों में बॉडी पर पसीना होने और हवा न लगने से बच्चों को घमौरियां होने लगती हैं। बच्चों को घमौरियों से बचाने के लिए उन्हें सूती कपड़ा ही पहनाएं। जिससे उनके शरीर में हवा लगती रहेगी। शिशु को थोड़ी देर बिना कपड़ों के भी रखें।

पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं

अगर आपके बच्चे सूर्य की रोशनी में जाते हैं तो आपको उन्हें ऐसे कपड़े पहनाने चाहिएं जो उन्हें पूरी तरह से ढक रहे हों। इसके लिए आप उन्हें पूरी बाजू वाली शर्ट और निक्कर या शॉर्ट्स की जगह पैंट पहना सकती हैं।

children health care tips,summer care tips,summer child care tips,children health,kids health care tips,healthy living,parental tips

हैट या कैप जरूर पहनाएं

अगर आप अपने बच्चों को हैट या कैप पहना देती हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है क्योंकि कैप आपके बच्चे के सिर को तो धूप से बचाता ही है, साथ में वह धूप की किरणों को शरीर के निचले हिस्से में आने से भी रोकती है। जिससे पूरा शरीर सुरक्षित रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट