न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

आपने कई बार गौर किया होगा कि जब आप खाना खाकर लेटते हैं तो उसके थोड़ी देर बाद जब खाना पच जाता है तो आपके पेट से अजीब-अजीब तरह की आवाजें आनी लगती हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 16 Jun 2023 10:40:20

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

आपने कई बार गौर किया होगा कि जब आप खाना खाकर लेटते हैं तो उसके थोड़ी देर बाद जब खाना पच जाता है तो आपके पेट से अजीब-अजीब तरह की आवाजें आनी लगती हैं। कोई इसे खाली पेट घुर्राने की आवाज बताता है तो कोई इसे पेट की गुड़-गुड़ कहता है लेकिन किसी को नहीं पता कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है। कई बार हम इसे एक समस्या मान लेते हैं और तुरंत मेडिकल पर जाकर दवाई या फिर एंटासिड लेकर इसे ठीक करने की कोशिश में जुट जाते हैं। इस बारे में चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक सामान्य समस्या हो सकती है जबकि कई बार यह गम्भीर हो जाती है। इस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह एक पाचन या पेट की समस्या का संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

पेट से घुर्राने की आवाज आने के कारण

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

भोजन का न पचना

पेट से अक्सर घुर्राने जैसी आवाज आती है तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका खाना सही तरीके से नहीं पचा है और कहीं न कहीं पेट के अंदर सड़ा हुआ भोजन अभी भी चिपका है। इसलिए आपको ऐसा भोजन करना चाहिए, जो हेल्दी हो न कि अनहेल्दी। अनहेल्दी भोजन अक्सर पेट में सही तरीके से नहीं पच पाता है और आपका पेट खराब रहता है, जिस कारण भी पेट से आवाज आने लगती है।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

पेट साफ न होना

बहुत बार जब आपका पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो भी आपके पेट से अक्सर घुर्राने जैसी आवाज आती है। ऐसा अक्सर तब भी होता है जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से भी आपके पेट से अक्सर घुर्राने जैसी आवाज आने लगती है। इसलिए दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करना

बहुत ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना खासकर जल्दबाजी में पीने से यह समस्या हो सकती है। बहुत कम समय में ज्यादा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीना भी एक कारण है। इससे पेट में बबल्स बनने लगते हैं और ऐसी आवाज आती है। खाने के साथ पानी पीने से बचें। एक साथ पीने के बजाय दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

एसिड रिफ्लक्स या गर्ड

एसिड रिफ्लक्स पाचन की एक ऐसी समस्या है जिसमें खाया हुआ भोजन पेट से भोजन नली में वापस आने लगता है। इससे आपको खट्टी डकार, सीने में जलन, पेट में तेजाब बनना और उल्टी जैसी भावना महसूस होती है। इसमें एसिड आंतों से होकर गुजरता है जिससे इस तरह की आवाज आ सकती है। इसके कारणों का पता लगाना और इलाज जरूरी है।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

गैस्ट्रोपैसिस

गैस्ट्रोपैसिस को गैस्ट्रिक खाली करना भी कहा जाता है, यह एक ऐसा विकार है जो आपके पेट से आपकी छोटी आंत में भोजन की गति को धीमा या बंद कर देता है, भले ही पेट या आंतों में कोई रुकावट न हो।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

अंतड़ियों में रुकावट

आंतें भोजन से पोषक तत्व लेती हैं। आंतों द्वारा जो अवशोषित नहीं किया जाता है वह पाचन तंत्र के साथ जारी रहता है और मल त्याग के दौरान मल के रूप में पारित हो जाता है। आंतों की रुकावट एक रुकावट है जो भोजन या तरल को आपकी छोटी आंत या बड़ी आंत (कोलन) से गुजरने से रोकती है।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

प्रेगनेंसी

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव और यूट्रस के बढ़ने से पेट के पोजीशन और फंक्शन प्रभावित होते हैं। इस वजह से पेट के कामकाज पर असर पड़ता है और इस तरह की आवाज आ सकती है।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

गैस का घूमना

अगर आपके पेट से अक्सर घुर्राने जैसी आवाज आती है या फिर पेट में गुड़-गुड़ जैसा महसूस होता है तो समझ लीजिए की आपके पेट में गैस बन गई है और वह अंदर ही अंदर घूम रही है। ऐसा अक्सर तब होता है, जब पेट से गैस बाहर नहीं निकल पाती है। इसलिए आप खाना खाने के बाद तुरंत थोड़ी देर तक टहलें या फिर पार्क के एक-दो चक्कर लगा लें।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

समस्या दूर करने के आसान उपाय

तांबे के लोटे में भरकर रखें पानी

पेट से अक्सर घुर्राने जैसी आवाज आती है तो आप रात के वक्त तांबे के लोटे में पानी भरकर रख दें और धीमे-धीमे घूंट-घूंट कर पिएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको कभी भी आपके पेट से आवाज नहीं आएगी और आती भी है तो धीरे-धीरे अपने आप आना बंद हो जाएगी।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

ताजा जल पीयें

मौजूदा वक्त में ज्यादा लोग आरो का पानी पीना पसंद करते हैं क्योंकि वह इसे सेहतमंद मानते हैं जबकि आपको हमेशा ताजा जल पीना चाहिए, जो हमारी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आरओ का पानी भले ही फिल्टर होकर आता हो लेकिन इसकी वजह से पानी के अंदर मौजूद हेल्दी कण भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए ताजा पानी पीने की आदत बनाइए।

दिन में 2 लीटर पानी पीना जरूरी

अगर आप दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पीते हैं तो ये पानी आपकी आंतों के अंदर तक जाकर वहां फंसे हुए सभी अवशेषों और सभी प्रकार की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। दरअसल हमारी आंतों की परत बहुत महीन होती है, जिसमें कभी-कभी भोजन फंस भी जाता है और पानी इसे साफ करने में मदद करता है।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

खाली पेट न रहें

कई बार व्यवस्तता के चलते व्यक्ति समय पर भोजन नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में भी पेट से अजीब सी आवाजें आने लग जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप खाली पेट ना रहें। अगर आपके पास भोजन करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है तो आप अपनी जेब में कुछ ड्राई फ्रूटस रखें और उनको थोड़ी-थोड़ी में खाते रहें। इससे पेट खाली नहीं रहेगा।

भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

चबा-चबा कर भोजन खाएँ

कुछ लोगों को आपने खाना जल्दी-जल्दी खाते हुए देखा होगा। यह आदत सही नहीं है। जल्दी-जल्दी खाना खाने ने भोजन को पचने में समय लगता है, साथ ही भोजन को भोजन नली से आमाश्य तक आने में समय लग जाता है, जिसके चलते पेट खाली रहता है और फिर पेट से विभिन्न प्रकार की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। ऐसे में आप भोजन को चबा-चबा कर और छोटे-छोटे कौर बनाकर खायें। ऐसा करने से भोजन आमाश्य तक आसानी से पहुँच जाता है। साथ ही पाचन क्रिया आसान हो जाती है।

डॉक्टर से सम्पर्क करें

इन सबके बाद भी यदि आपको हमेशा यह समस्या रहती है तो आपको इसका कारण जानने के लिए डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन