न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

इसी के साथ ही कई लोगों को इसके अधिक सेवन से भी बचना चाहिए। आइये जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 11:22:28

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

बेहतर सेहत के लिए पोषणयुक्त खानपान की जरूरत होती हैं। ऐसे में खानपान में आपको करेले को जरूर शामिल करना चाहिए। यह कड़वा जरूर होता हैं, लेकिन विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण एंटी-वायरल और एंटी-बॉयटिक गुणों से भरपूर होता हैं। इसका नियमित सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से बचा रह सकता है। लेकिन इसका सेवन करने के दौरान आपको सावधानी भी बरतने की जरूरत होती हैं, अन्यथा यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। जी हां, कुछ चीजों के साथ करेले का सेवन जहर का काम करता हैं। इसी के साथ ही कई लोगों को इसके अधिक सेवन से भी बचना चाहिए। आइये जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

इन चीजों के साथ ना करें करेले का सेवन

दूध

करेला सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं दूध भी बेहद पौष्टिक होता है लेकिन अगर आप करेला और दूध को एक साथ खाने की सोच रहे हैं तो इसका प्रभाव उल्टा पड़ सकता है। कभी भी करेला खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करेला के बाद दूध का सेवन करने से कब्ज, दर्द और जलन हो सकती है।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

मूली

करेले की सब्जी या चोखा खाने के बाद आपको मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे भी आपको तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है। दरअसल मूली और करेले की तासीर अलग-अलग होती है, जिसकी वजह से ये पेट में जाकर रिएक्शन कर सकते हैं। इससे एसिडिटी और गले में कफ की शिकायत हो सकती है। खासकर अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम की दिक्कत है, तो आपको करेला के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

भिंडी

भिंडी और करेले की सब्जी का सेवन भी साथ नहीं करना चाहिए। करेला और भिंडी दोनों का एक साथ सेवन अपच की शिकायत कर सकता है। करेला के साथ भिंडी को पचाने में दिक्कत हो सकती है।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

दही

कई लोगों को खाने के साथ दही या छाछ पीने की आदत होती है। लेकिन अगर आप करेले की सब्जी या अन्य किसी व्यंजन ता सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। इसमें पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड करेले में पाए जाने वाला पोषक तत्व से क्रिया करके स्किन रैशेज और खुजली का कारण बन सकता है। इसलिए करेला खाने के बाद दही का सेवन बिल्कुल न करें।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

आम

अगर आप गर्मी के मौसम में करेला की सब्जी के साथ या बाद में आम का सेवन करते हैं तो यह फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसानदायक हो जाता है। करेले को पचने में समय लगता है, वहीं आम का पाचन भी देर से होता है। ऐसे में करेला और आम का सेवन साथ करने से उल्टी, जलन, मलती और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

ये लोग ना करें करेले का सेवन

प्रेगनेंसी में न खाएं करेला

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए करेला नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी के समय करेला खाने से बचना चाहिए। क्योंकि करेले के बीज में पाया जाने वाला मेमोरचेरिन बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। प्रेगनेंसी में करेले का सेवन गर्भपात का भी कारण बन सकता है।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

बच्चों के लिए जरूरी नहीं

बड़ों के लिए करेला जितना फायदेमंद होता है उतना ही बच्चों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। बच्चों को वैसे भी करेला खाना पसंद नहीं होता है। करेले के बीज बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। कुछ मामलों में तो देखा जाता है कि बच्चे डायरिया और उल्टी के शिकार हो जाते हैं।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

लीवर के मरीज

अगर आपको लीवर संबंधी कोई बीमारी है तो आपको करेला बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। फैटी लीवर हो या लीवर की कोई दूसरी समस्या हो, करेला खाने से नुकसान होने का डर रहता है। दरअसल, करेला में पाया जाने वाला लेक्टिन लीवर में प्रोटीन के संचार को रोकता है जिससे लीवर की समस्या और बढ़ सकती है। लेक्टिन से लीवर में एंजाइम भी बढ़ने का खतरा होता है जो लीवर को नुकसान पहुंचाते हैं।

फायदेमंद करेला भी पहुंचा सकता हैं सेहत को नुकसान, ना करें इन चीजों के साथ सेवन

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीज करेले का सेवन ब्लड शुगर को कम करने के लिए करते हैं लेकिन ज्यादा करेले का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अधिक मात्रा में करेला खाने से डायबिटीज मरीजों को हीमोलाइटिस एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को करेले का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी