न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

शरीर को फिट रखना बहुत ही जरूरी है, ताकि लाइफ में होने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया जा सके। खासतौर से बढ़ती उम्र के साथ आपको और सतर्क होने की जरूरत होती हैं क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 3:48:34

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

शरीर को फिट रखना बहुत ही जरूरी है, ताकि लाइफ में होने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया जा सके। खासतौर से बढ़ती उम्र के साथ आपको और सतर्क होने की जरूरत होती हैं क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। शरीर पहले से कमजोर होने लगता है, जिससे हार्ड वर्कआउट करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको अपने आहार में खास ध्यान देने की जरूरत होती हैं। हमारी सेहत पूरी तरह से हमारे द्वारा खाए जा रहे भोजन पर टिकी होती है। आहार हमें कितना पोषण दे रहा है, उसी पर हमारा स्वास्थ्य निर्भर करता है। अगर आप सही आहार खाते हैं और कुछ परहेज करते हैं, तो आपके हृदय, किडनी, लिवर, मस्तिष्क, हड्डियां और मांसपेशियां आदि अंग लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक उम्र के बाद आपको आहार से जुड़ी किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

लो कैलोरी वाली डाइट लें

बढ़ती उम्र के साथ पाचन तंत्र में समस्या आने लगती है, ऐसे में हाई कैलोरी फूड्स बीमार होने का कारण बन सकते हैं। जैसे कि जंक या पैकेज्ड फूड। जिनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होने के साथ कम मात्रा में न्यूट्रिशन होता है। साथ ही ऐसे आहार का सेवन नहीं करें जिनमें ज्यादा केमिकल्स का उपयोग किया गया हो। इसके बजाय हेल्दी ईटिंग पर ध्यान दें।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

चीनी और मीठी चीजों से बनाए दूरी

30 की उम्र के बाद आपको चीनी का सेवन बहुत कम कर देना चाहिए। मिठाइयां, चॉकलेट्स, कोल्ड ड्रिंक्स, डोनट्स, चाय आदि में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। मीठी चीजें आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ा देती हैं। इससे लंबे समय में आपको डायबिटीज और कैंसर का खतरा हो सकता है। इसके अलावा इससे मोटापा और हड्डियां कमजोर होने का भी खतरा होता है।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

गुड फैट जरूरी

आमतौर पर हम रोजाना जो चीज खाते हैं उनमें बैड फैट की वैल्यू ज्यादा होती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में गुड फैट शामिल करना चाहिए जैसे एवोकाडो, ओलिव्स, नट्स, सीड्स, और कोल्ड प्रेस्ड ऑयल आदि। इन सभी खाद्य सामग्रियों में गुड फैट प्रचुर मात्रा में होता है। यह आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है।

एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन का रखें ख्याल

हाई कैलोरी फूड को अवॉइड करने के साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन का विशेष ख्याल रखना चाहिए। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक इस दौरान अपनी डाइट में ब्राइट कलर वालें फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। साथ ही साबुत अनाज जैसे कि ओट्स या ब्राउंड राइस और ब्रेड का सेवन बढ़ाना चाहिए, जो पचने में आसान होते हैं। साथ हि नट्स, सीड्स का इस्तेमाल करना भी बेहतर होगा।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

चाय-कॉफी कर दें कम

अक्सर इस उम्र के आते-आते लोगों को चाय-कॉफी की लत लग जाती है। चाय और कॉफी में कैफीन होता है। लंबे समय तक पीने से आपको इसकी लत लग जाती है और आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दूध वाली चाय आपके लिए सेहतमंद नहीं होती है। इसकी जगह आप चाहें तो ग्रीन टी या लेमन टी पिएं। ध्यान दें दिन में 2 से ज्यादा चाय न पिएं। ज्यादा चाय पीने से आपको हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, सिर दर्द, अपच, कब्ज आदि हो सकते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

साबुत अनाज को दें जगह

आप इसमें ओट्स, दलिया, लाल चावल आदि का सेवन कर सकते हैं। इस तरह का भोजन आपको दिनभर ऊर्जात्मक रखेगा। इसके अलावा इन फूड आइटम्स में आपको विटामिन बी भी मिलती है जो आपको सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी है।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

डिब्बाबंद फूड्स नुकसानदायक

कैन्ड फूड्स आजकल ट्रेंड बन गया है। लोग ट्रैवलिंग करते समय ऐसे फूड्स अपने साथ जरूर रखते हैं। लेकिन अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा हो चुकी है, तो आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए। डिब्बा बंद खाने में अक्सर प्रिजरवेटिव, कलर व अन्य आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए किसी भी नजर से अच्छा नहीं है। डिब्बाबंद फूड्स में आमतौर पर इंस्टेंट नूडल, पॉपकॉर्न, फल व चिकन आदि मिल जाता है।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

पर्याप्त तरल पदार्थ लें

अक्सर बढ़ी उम्र के दौरान लोगों की भूख के साथ प्यास भी कम हो जाती है। लेकिन बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन करना बेहद आवश्यक है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान ताजे फलो के जूस और पर्याप्त पानी का सेवन करना जरूरी होता है।

उम्र बढ़ने के साथ ही आहार में लाएं संतुलन, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

आटे और मैदे से बनी चीजें ना खाएं

आज बाजार में मिलने वाले ज्यादातर रेडीमेड फूड्स में मैदे का इस्तेमाल होता है, इसलिए इससे बचना थोड़ा मुश्किल है। इसके साथ ही आपको गेंहू के आटे का भी कम सेवन करना चाहिए। भारत के ज्यादातर हिस्सों में गेंहूं मुख्य आहार है। घर में रोटी बनाने के लिए आप सिर्फ गेंहूं के आटे के बजाय मिक्स आटे का प्रयोग करें, जिसमें दूसरे मोटे अनाज जैसे- मक्का, रागी, बाजरा, चना, ईसबगोल आदि मिक्स हों। मिक्स आटा खाने से आपको डायबिटीज और मोटापे का खतरा कम होता है। इसके साथ ही ये आपके दिल, लिवर और पाचनतंत्र के लिए बहुत फायेदमंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी