न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे आप कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती हैं कुछ आयुर्वेदिक चीज़ें जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और अग्न्याशय को मजबूत करके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 9:46:57

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

आज के समय में देखा जा रहा हैं कि डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी बनती जा रही हैं जिसका सामना हर उम्र के लोगों को करना पड़ रहा हैं। यह बीमारी शरीर में ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन को प्रमुख रूप से प्रभावित करती है। यह अपने साथ कई और बीमारियों को भी बुलावा देती हैं। एक बार जीवन में डायबिटीज प्रवेश कर जाती हैं तो आपको जीवनभर अपने खानपान पर ध्यान रखना होता हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे आप कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती हैं कुछ आयुर्वेदिक चीज़ें जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और अग्न्याशय को मजबूत करके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

सदाबहार का पाउडर

सदाबहार को पेरिविंकल के रूप में जाना जाता है और यह भारत में आमतौर पर पाई जाने वाली जड़ी-बूटी है। इसकी गहरे हरे रंग की पत्तियां टाइप-2 डायबिटीज के लिए प्राकृतिक औषधि के रूप में कार्य करती हैं। आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ ताजी पत्तियों को चबाना है। इसे इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका है सदाबहार के पौधे के गुलाबी रंग के फूल लेकर उन्हें एक कप पानी में उबाल लें। पानी को छानकर रोज सुबह खाली पेट पिएं।

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

आंवला और हल्दी

आंवला और हल्दी दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन दोनों को अगर बराबर मात्रा में लिया जाए तो ये और भी फायदेमंद हो सकता है। ये एक बेस्ट एंटी डायबेटिक फॉर्मूला बन जाता है। हां, ये स्वाद में अच्छा नहीं होता है और इसी के साथ, अगर किसी को ये सूट नहीं करता है तो उसे नहीं खाना चाहिए। अगर आपको पहले से ही कोई हेल्थ से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर से बात करके ही आप इसे ट्राई करें।

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

विजयसार का पाउडर

इसे वैज्ञानिक रूप से टेरोकार्पस मार्सुपियम के रूप में जाना जाता है। विजयसार को ब्लड शुगर को काबू में रखकर डायबिटीज को अच्छी तरह से कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। यह इस जड़ी बूटी के एंटी-हाइपरलिपिडेमिक गुण हैं जो शरीर में कुल कोलेस्ट्रॉल, कम घनत्व वाले लिपो-प्रोटीन और सीरम ट्राइग्लिसराइड के लवेल को कम करने में मदद करते हैं। उएह डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद करता है जिसमें बार-बार पेशाब आना, अधिक खाना और अंगों में जलन शामिल है। यह पाचन तंत्र में सुधार करता है और अग्न्याशय में इंसुलिन उत्पादन स्तर को बढ़ाता है। विजयसार के गिलास आसानी से उपलब्ध हैं। आपको बस इतना करना है कि गिलास में पानी डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। इसे सुबह सबसे पहले पिएं। आप पाउडर के रूप में भी विजयसार का सेवन कर सकते हैं।

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

त्रिफला, मंजिष्ठा और गोक्षुर (गोखरू)

ये तीनों ही आयुर्वेद में काफी मायने रखने वाली हर्ब्स मानी जाती हैं। ये तीनों ही इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ लिवर और किडनी के काम को बेहतर बनाती हैं। एक तरह से अगर शरीर के ये दो अंग ठीक रहेंगे तो आपके शरीर की बहुत सारी समस्याएं कम होती जाएंगी। खून के फिल्टर होने का प्रोसेस और लिवर से प्रोटीन बनने का प्रोसेस सही रहेगा जो अपने आप ही ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

शुंठी और मरीच

शुंठी का मतलब है ड्राई की हुई अदरक और मरीच का मतलब है काली मिर्च। ये दोनों ही एंटी डायबिटिक मसाले माने जाते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए ये काम के साबित हो सकते हैं। ये दोनों ही मसाले आप अपनी डाइट में किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों को ही आयुर्वेद में पाचन शक्ति बेहतर बनाने वाले मसाले भी माना जाता है।

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

गिलोय का पाउडर

गिलोय का वैज्ञानिक नाम टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया है और इसे अमरता की जड़ के रूप में जाना जाता है। पौधे की पत्तियां ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह एक बेहतरीन जड़ी बूटी है। इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण हानिकारक मुक्त कणों से लड़ते हैं। यह एक नैचुरल एंटी-डायबिटीज दवा है जो चीनी की लालसा को दबाती है। इसके अलावा, यह अग्न्याशय के बीटा कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाती है। यह रक्त में इंसुलिन और ग्लूकोज को कंट्रोल रखती है। गिलोय पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में महत्वपूर्ण है। आप गिलोय पाउडर या जड़ी बूटी की पत्तियों और छाल को पानी में डालकर सुबह जल्दी पी सकते हैं।

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

गुड़मार

गुड़मार एक तरह का औषधीय पौधा है जो भारत, श्रीलंका आदि जगहों पर पाया जाता है। माना जाता है कि इसकी पत्ती खाने के बाद किसी भी मीठी चीज़ का स्वाद एक घंटे तक खत्म हो जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गुड़ खाने के बाद भी उसका स्वाद ये पौधा पूरी तरह से खत्म कर देता है और इसलिए ही इसे गुड़मार कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये पौधा काफी उपयोग में लाया जाता है।

बेहद खतरनाक बीमारी हैं डायबिटीज, इसे कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये 8 आयुर्वेदिक चीज़ें

अश्वगंधा

गिलोय के अलावा अगर आयुर्वेद में कोई सबसे प्रसिद्ध जड़ी बूटी मानी जाती है तो वो है अश्वगंधा। अश्वगंधा की मदद से आप स्ट्रेस कम कर सकते हैं, थकान को कम कर सकते हैं, इम्यूनिटी को बेहतर बना सकते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर बना सकते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छी हर्ब मानी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी