न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ फायदे ही नहीं पहुंचाता हैं अश्वगंधा, ये नुकसान कर देंगे आपको भी हैरान

आज इस कड़ी में हम आपको अश्वगंधा से होने वाले नुकसान की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि इस्तेमाल के दौरान सावधानी रखें। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 1:45:44

सिर्फ फायदे ही नहीं पहुंचाता हैं अश्वगंधा, ये नुकसान कर देंगे आपको भी हैरान

आयुर्वेद में कई जड़ीबूटियों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं अश्वगंधा। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है, खासकर पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए अश्वगंधा एक बेहद कारगर औषधि है। कई लोग दैनिक तौर पर अश्वगंधा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अश्वगंधा सिर्फ फायदा ही नहीं पहुंचाता हैं बल्कि इसके सेवन से कुछ नुकसान भी होते हैं। जी हां, कुछ स्थितियों में अश्वगंधा का सेवन सेहत को हानि पहुंचाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अश्वगंधा से होने वाले नुकसान की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि इस्तेमाल के दौरान सावधानी रखें। आइये जानते हैं इसके बारे में...

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण बन सकता है

रुहुना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार यह निष्कर्ष निकाला है कि अश्वगंधा की जड़ के अर्क का सेवन करने से पुरुषों में स्तंभन दोष यानी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। शोधकर्ताओं का सुझाव है कि भले ही अश्वगंधा को एक कामोत्तेजक जड़ी बूटी माना जाता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

लो रक्तचाप के मरीज न करें सेवन

रक्तचाप के मरीजों को अश्वगंधा के सेवन से परहेज की जरूरत है। खासकर लो रक्तचाप के मरीजों को अश्वगंधा के सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन से रक्तचाप कम होने का खतरा रहता है। अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं, तो डॉक्टर सलाह के बाद ही अश्वगंधा का सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए सही रहेगा।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

कम हो सकती सेक्सुअल वेलनेस

इसे आप इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से ही जोड़कर देख सकते हैं, क्योंकि इस तरह की समस्या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के कारण ही देखने को मिलती है। इसके पुरुषों में यौन इच्छा में कमी देखने को मिल सकती है।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

नींद में होता हैं खलल

अश्वगंधा में जो कम्पाउंड होते हैं वे दिमाग को एक्टिव कर देते हैं। तो ऐसे में अगर आपको नींद न आने की दिक्कत है या आप इन्सोमनिया से परेशान हैं तो रात के समय अश्वगंधा खाने से बचें यह नींद में बेचैनी या नींद न आने की समस्या दे सकता है।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

शीघ्रपतन की हो सकती है समस्या

पुरुषों के साथ में यौन संबंध के दौरान शीघ्रपतन की समस्या देखने को मिल सकती है। हालांकि इस पर अधिक शोध की आवश्यकता है, क्योंकि यह इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के कारण ही हो सकता है।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

शुगर की समस्या

डायबिटीज के रोगीयों के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन तब जब आप डायबिटीज की दवाएं नहीं ले रही हैं। अगर आप दवाओं के साथ अश्वगंधा का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। वहीं ऐसे लोगों को भी अश्वगंधा नहीं लेना चाहिए जिनका शुगर लेवल को कम हो। यह लो शुगर की समस्या को और बढ़ा सकता है।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

महसूस होती है थकान

आमतौर पर अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है और शारीरिक कमजोरी दूर होती है। लेकिन गलत तरीके और अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से थकान की समस्या हो सकती है।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

शारीरिक तापमान

अश्वगंधा कुछ लोगों के शरीर में उल्टा रिएक्शन करता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिस कारण आपको बुखार, शरीर दर्द, हो सकता है। अगर आपको ऐसी समस्याएं हो रही हैं, तो आप अश्वगंधा के इस्तेमाल को बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

ashwagandha does not only provide benefits it will also surprise you,Health,healthy living

हो सकती है पेट संबंधी समस्या

आधुनिक समय में लोग कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनमें एक समस्या कब्ज है। अगर आप कब्ज समेत पेट संबंधी किसी विकार से परेशान हैं, तो अश्वगंधा का सेवन बिल्कुल न करें। इसके सेवन से उल्टी, डायरिया और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप किसी कारणवश लेना चाहते हैं, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका